Dark Elbows: कोहनियों के कालेपन से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका, बस आजमाएं यह 1 घरेलू नुस्खा!
Dark Elbows Remedy: कोहनियों का कालापन अक्सर हमारी स्किन केयर रूटीन की अनदेखी का नतीजा होता है जो देखने में भी खराब लगता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो घरेलू नुस्खों की मदद लें।
- Written By: प्रीति शर्मा
काली कोहनी दिखाता व्यक्ति (सौ. फ्रीपिक)
Home Remedy For Dark Elbows: सुंदर और बेदाग त्वचा हर किसी की चाहत होती है लेकिन अक्सर चेहरे की देखभाल में हम शरीर के अन्य हिस्सों जैसे कोहनियों और घुटनों को नजरअंदाज कर देते हैं। कोहनियों का कालापन और उनका खुरदरापन एक आम समस्या है जो न केवल आपकी सुंदरता को प्रभावित करता है बल्कि कभी-कभी शर्मिंदगी का कारण भी बन जाता है।
अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो अब आपको महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आपके किचन में मौजूद हल्दी और घर में रखी वैसलीन इस समस्या का रामबाण इलाज साबित हो सकती है।
क्यों होता है कोहनियों पर कालापन
कोहनियों की त्वचा अक्सर रूखी हो जाती है जिससे वहां मृत कोशिकाओं का जमाव होने लगता है। घर्षण और नमी की कमी के कारण यह हिस्सा गहरा और सख्त हो जाता है। इसे ठीक करने के लिए त्वचा को गहराई से पोषण और प्राकृतिक रंगत सुधारने वाले तत्वों की आवश्यकता होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Decluttering Tips: घर में फैला क्लटर बन सकता है तनाव की वजह! वास्तु एक्सपर्ट से जानें इसे हटाने के आसान उपाय
First Date Etiquette: पहली डेट पर बिल कौन भरेगा? बदलते दौर में जानिए क्या सोचते हैं Gen Z
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर सबसे स्टाइलिश दिखना है, तो इन बॉलीवुड सेलेब्स के एथनिक लुक्स को करें ट्राई
Chanakya Niti: क्या पत्नी से हर बात शेयर करनी चाहिए? आचार्य चाणक्य ने इन 4 बातों को गुप्त रखने की दी सलाह
कालापन कैसे दूर करें
इस जादुई मिश्रण को बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको केवल दो सामग्रियों की आवश्यकता है।
- एक छोटा चम्मच पेट्रोलियम जेली या वैसलीन।
- एक चौथाई (1/4) चम्मच हल्दी पाउडर।
बेहतर परिणामों के लिए विशेषज्ञों ने कस्तूरी हल्दी का उपयोग करने की सलाह दी है। एक छोटी कटोरी में इन दोनों सामग्रियों को तब तक अच्छी तरह मिलाएं जब तक कि एक चिकना पेस्ट तैयार न हो जाए।
यह भी पढ़ें:- Moringa Powder: बीमारियों का रामबाण इलाज है मोरिंगा पाउडर! जानें इस्तेमाल का सही तरीका और सावधानियां
लगाने सही तरीका
इस तैयार किए गए पेस्ट को अपनी कोहनियों पर समान रूप से और पर्याप्त मात्रा में लगाएं। बेहतरीन नतीजों के लिए इस पेस्ट को कम से कम 30 मिनट तक लगा रहने दें। यदि आप गहरा पोषण चाहते हैं तो इसे रात भर लगा रहने देना सबसे अधिक प्रभावी होता है। समय पूरा होने के बाद कोहनियों को गुनगुने पानी से धोकर साफ कर लें।
त्वचा के लिए कैसे है यह फायदेमंद
यह मिश्रण आपकी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। पेट्रोलियम जेली त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करने और नमी को लॉक करने का काम करती है जिससे खुरदरापन दूर होता है और त्वचा मुलायम बनती है। वहीं दूसरी ओर हल्दी में मौजूद औषधीय गुण टैनिंग को कम करने और त्वचा की प्राकृतिक रंगत को निखारने में मदद करते हैं।
कितनी बार करें इस्तेमाल
इस घरेलू उपाय को अपनी स्किनकेयर रूटीन में सप्ताह में 1 से 2 बार जरूर शामिल करें। लगातार कुछ हफ्तों तक इस उपाय को करने से आप अपनी त्वचा में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे और कोहनियों का कालापन धीरे-धीरे कम होने लगेगा।
