

Chhatrapati Sambhajinagar Crime News: छत्रपति संभाजीनगर जिले के गंगापुर तालुका में एलपीजी गैस चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का राज्यस्तरीय सतर्कता दल ने पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में लगभग 1 करोड़ 26 लाख रुपये मूल्य का एलपीजी गैस, दो टैंकर और 26 सिलेंडर जब्त किए गए हैं।
कार्रवाई के दौरान दो व्यक्तियों को गैस चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। इस मामले में शहर के एमआयडीसी वालूज पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। नियंत्रक शिधा वितरण अधिकारी चंद्रकांत डांगे को गैस चोरी की गतिविधियों के संबंध में गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी।
इस सूचना के आधार पर उनके मार्गदर्शन में राज्यस्तरीय सतर्कता दल के प्रमुख गणेश बेल्लाडे और उनकी टीम ने गंगापुर तालुका के वैजापुर रोड स्थित खोजेवाड़ी क्षेत्र में होटल साईयश के पास छापेमारी की।
यहां खुले स्थान पर एलपीजी टैंकर का सील तोड़कर अवैध तरीके से गैस निकाली जा रही थी दल ने मौके पर पहुंचकर दो व्यक्तियों को गैस चोरी करते हुए पकड़ लिया।
छापेमारी के दौरान एचपी कंपनी के दो बड़े एलपीजी टैंकर बरामद किए गए। इनमें टैंकर क्रमांक ΜΗ 43 K 5921 में 17,590-किलोग्राम तथा MH 43 CK 5747 में 17,630 किलोग्राम एलपीजी गैस भरी हुई पाई गई। दोनों टैंकरों में कुल 35,220-किलोग्राम एलपीजी गैस मौजूद थी।
मौके से विभिन्न क्षमता के कुल 26 सिलेंडर भी जब्त किए गए इनमें 19।2 किलोग्राम क्षमता के 17 भरे हुए सिलेंडर और 6 खाली सिलेंडर, 14।2 किलोग्राम क्षमता का 1 भरा हुआ घरेलू सिलेंडर, तथा 5 किलोग्राम क्षमता के 2 भरे हुए सिलेंडर शामिल है, आरोपियों द्वारा टैंकर से गैस निकालकर इन सिलेहरों में भरने की तैयारी की जा रही थी, जिससे बाद में अवैध रूप से बिक्री की जा सके।
इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एमआईडीसी वालून पुलिस थाना, छत्रपति संभाजीनगर में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोवार में और कौन-कौन लोग शामिल है तथा यह गिरोह कितने समय से इस प्रकार की गतिविधियां चला रहा था। राज्यस्तरीय सतर्कता दल के प्रमुख चंद्रकांत डांगे ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की चोरी, अवैध भडारण और कालाबाजारी करने वाली के खिलाफ सरकार की शून्य सहनशीलता नीति लागू है। ऐसी अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेंगी और भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान कुल 35,220 किलोग्राम एलपीजी गैस, दो टैंकर और 26 सिलेंडर जब्त किए गए है। जब्त किए गए पूरे सामान की अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 26 लाख रुपये बताई जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार, जब्त किए गए टैंकरों में मौजूद गैस का उपयोग यदि घरेलू सिलेंडरों के लिए किया जाता, तो इससे करीब 2,480 परिवारों की गैस की आवश्यकता पूरी हो सकती थी, लेकिन आरोपी इस गैस को चोरी कर अवैध रूप से बेचने की योजना बना रहे थे, जिससे आम लोगों के हिस्से की आवश्यक वस्तु पर डाका डाला जा रहा था।