Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

करियर या शादी में देरी? तो जान लीजिए एग फ्रीजिंग किस समय तक कराना होता है संभव और कितना आएगा खर्च

Egg Freezing Procedure: एग फ्रीजिंग किस उम्र तक कराई जा सकती है? जानें सही समय, प्रक्रिया, सफलता दर और भारत में एग फ्रीजिंग का खर्च कितना हो सकता है। इस लेख में आप पूरी जानकारी जान सकते है।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Jan 17, 2026 | 09:15 AM

एग फ्रीजिंग (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Best Age For Egg Freezing: आजकल वक्त बदलने लगा है जहां पर शादियां लड़कियों की देरी से हो रही है तो वहीं पर कुछ करियर की वजह से शादी देर से करने का फैसला लेती है। कहते है कि, शादी अगर सही समय पर हो तो प्रेग्नेंसी में किसी तरह की परेशानी नहीं आती है। मां बनने की एक उम्र होती है जिसके निकलने के बाद आप मातृत्व को आसानी से नहीं पा सकते है। इसके लिए आजकल कई महिलाएं एग फ्रीजिंग (Egg Freezing) का तरीका अपना रही है।

अक्सर आपने खबरों में एक्ट्रेसेज को एग फ्रीजिंग कराने की बात सुनी होगी यह आपको अपने भविष्य की फर्टिलिटी सुरक्षित रखने में मदद करता है। इसके लिए एग फ्रीजिंग कराना तो सही है लेकिन किस उम्र में सही होता है और भारत में इसका खर्च क्या होता है इसके बारे में चलिए जान लेते है।

क्यों जरूरी है एग फ्रीजिंग

यह आजकल एक सामान्य प्रक्रिया हो गई है जिसका उद्देश्य बच्चे की प्लानिंग को आसान बनाता है। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती हैं या करियर में आगे बढ़ना चाहती हैं आगे भविष्य में मां बनने की चाह के लिए एग फ्रीजिंग का तरीका अपना सकते है। कुछ बीमारियों या ट्रीटमेंट, जैसे कैंसर के इलाज से पहले, महिलाएं अपने अंडों को सुरक्षित करवा सकती हैं. अगर आपको भविष्य में IVF (In-Vitro Fertilization) करना पड़े, तो फ्रीज किए हुए अंडे मददगार होते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

क्या आपकी भी थोड़ा चलने के बाद फूलने लगती है सांस, इन बीमारियों के होते है संकेत, ऐसे रखें ख्याल

सिर्फ आराम नहीं पीठ की मांसपेशियों को रिलैक्स करते है ‘छोटे ब्रेक’, जानिए कितना समय लेना होता है सही

सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं मशरूम, जानिए इसके जबरदस्त फायदे

वॉशबेसिन और टॉयलेट के जिद्दी दागों से मिल जाएगी मुक्ति! बस आजमाएं ये 5 रुपए वाला घरेलू नुस्खा

यह होता है सही समय

कई महिलाएं सोचती है कि, एग फ्रीजिंग कराएं लेकिन समय को लेकर कोई फैसला नहीं ले पाती है। 25 से 35 साल की उम्र को एग फ्रीजिंग के लिए बेस्ट समय माना जाता है। इस समय में अंडों की संख्या और क्वालिटी सबसे अच्छी होती है. जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, अंडों की संख्या और उनकी क्वालिटी कम होने लगती है।30-35 की उम्र में फ्रीज किए अंडों से मां बनने के चांस ज्यादा होते हैं। कहते है कि, 35 की उम्र के बाद फर्टिलिटी पर बुरा असर पड़ता है। जेनेटिक प्रॉब्लम्स होने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए जितनी जल्दी संभव हो एग फ्रीजिंग करवा लेनी चाहिए।40 साल के बाद भी एग फ्रीज करना संभव है, लेकिन इसमें कुछ मुश्किलें हैं. जैसे सक्सेस रेट कम हो जाता है. कई साइकल्स की जरूरत पड़ सकती है।

जानिए कैसी होती है एग फ्रीजिंग की प्रक्रिया

यहां पर एग फ्रीजिंग की प्रक्रिया के बारे में बताया गया है। यह एग फ्रीजिंग की प्रक्रिया आमतौर पर 10-15 दिन में पूरी होती है। इसमें मुख्य रूप से चार स्टेप्स होते हैं. जिसमें सबसे पहले कंसल्टेशन, फर्टिलिटी एक्सपर्ट से मिलकर आपकी हेल्थ और विकल्पों पर चर्चा होती है. इसके बाद ओवेरियन स्टिमुलेशन यानी हार्मोन इंजेक्शन देकर अंडों की संख्या बढ़ाई जाती है. अब एग रिट्रीवल, एक छोटा ऑपरेशन करके अंडों को निकाला जाता है. लास्ट में फ्रीजिंग अंडों को बहुत तेजी से फ्रीज किया जाता है ताकि उनकी क्वालिटी सुरक्षित रहे।

ये भी पढ़ें- क्या आपकी भी थोड़ा चलने के बाद फूलने लगती है सांस, इन बीमारियों के होते है संकेत, ऐसे रखें ख्याल

कितना होता है एग फ्रीजिंग का खर्चा

यहां पर एग फ्रीजिंग कराने का क्या खर्चा होता है यह कई अस्पताल और क्लिनिक में अलग-अलग होता है। इसमें कई फैक्टर्स आते है जिसमें क्लिनिक, स्थान और कितने साइकल्स की जरूरत है. आम तौर पर भारत में यह खर्चा लगभग 1.5 लाख से 3 लाख प्रति साइकल होता है। 1 साइकल में आमतौर पर 8-15 अंडे फ्रीज किए जा सकते हैं. उम्र जितनी ज्यादा होगी, उतनी ज्यादा साइकल्स की जरूरत पड़ सकती है, जिससे खर्चा बढ़ जाता है। इसके अलावा डॉक्टर की फीस, लैब टेस्ट, दवाइयां और हॉस्पिटल खर्च शामिल होते है।

Egg freezing age limit cost guide

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 17, 2026 | 08:36 AM

Topics:  

  • Health News
  • Healthy Tips
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.