सद्गुरु क्यों मना करते हैं ठंडा पानी पीने से, जानिए सेहत को होने वाले नुकसानों की लिस्ट
आयुर्वेद की मानें तो चिल्ड यानी ठंडा पानी डाइजेशन खराब करके व्यक्ति को बीमार बना सकता है। आइए जानते हैं कैसे ठंडा पानी आपकी सेहत को कैसे नुकसान पहुंचता है।
- Written By: सीमा कुमारी
ठंडा पानी पीने के नुक्सान (सौ.सोशल मीडिया)
Sadhguru Health Tips: गर्मी का मौसम चल रहा है और हर दिन तापमान बढ़ता जा रहा है। कई इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है और मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं। ऐसे में, तेज धूप और गर्म हवाओं से शरीर का पानी जल्दी सूखने लगता है और बार-बार प्यास लगती है।
इस मौसम में ठंडा पानी पीना मानो एक सुकून भरा अनुभव होता है। लेकिन आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु (Sadhguru) का मानना है कि इंसान को अपने शरीर के तापमान के अनुकूल पानी पीना चाहिए, नहीं तो यह सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। आइए जानते है आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु से ठंडा पानी पीने के नुक्सान-
ज्यादा ठंडा पानी पीने से सेहत को हो सकता है ये नुक्सान :
सम्बंधित ख़बरें
Healthy Habits: बारिश के मौसम में बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा, स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी आदतें
30 के बाद किडनी और लिवर को अंदर से साफ रखने का ‘देसी राज’! डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स के बारें में
Neha Dhupia Health Tips: लो ब्लड प्रेशर में नेहा धूपिया का पसंदीदा ड्रिंक कितना फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें
Boiled Eggs And Coffee: रोज सुबह 3 उबले अंडे और कॉफी पीने से शरीर में क्या होता है? दिखेंगे ये बदलाव
पाचन शक्ति कमजोर होती है
आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु के अनुसार, ज्यादा ठंडा पानी पीने से पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। ज्यादा ठंडा पानी पेट में जाकर आपकी पाचन शक्ति को धीमा कर देता है। इससे खाना ठीक से नहीं पचता और गैस, एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती है। इसलिए एक व्यक्ति को अपने शरीर के तापमान के अनुकूल पानी पीना चाहिए, नहीं तो यह सेहत पर बुरा असर डाल सकता है।
मेटाबॉलिज्म पर असर
कहते है ज्यादा ठंडा पानी पीने से मेटाबॉलिज्म पर बुरा असर पड़ता है। शरीर का तापमान सामान्य से नीचे जाने पर मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है जिससे वजन बढ़ने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसलिए ज्यादा ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए।
गले में हो सकती है खराश की समस्या
अगर आप रोजाना ठंडा पानी पीते हैं तो इससे आपको गले में खराश हो सकती है। इससे बलगम बनने लगता है, जिससे कई लोगों को सांस लेने में भी समस्या होने लगती है। गले में खराश और बलगम के अलावा सर्दी भी हो सकती है।
वजन बढ़ सकता है
अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो आपको फ्रिज का पानी पीने से बचना चाहिए। फ्रिज का पानी पीने से शरीर की चर्बी सख्त हो सकती है और वजन कम होने से रुक सकता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु बताते है कि अगर आप धूप या तेज गर्मी से सीधे आकर ठंडा या फिर बर्फ वाला पानी पीते हैं तो आपको सिर दर्द की समस्या हो सकती है। दरअसल, ठंडा पानी पीने से स्पाइन की कई तंत्रिकाओं को ठंडक पहुंचती है, जिसका असर दिमाग पर पड़ता है। इससे सिर दर्द होता है।
