Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बुजुर्गों को ही नहीं बच्चों को चपेट में ले रही है डायबिटीज, बिना दवा के इन 10 तरीकों से करें कंट्रोल

Diabetes Ayurvedic Tips: डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए दिनचर्या को सही करने या अंग्रेजी दवाईयों के सेवन से कोई फायदा नहीं मिलता है। आज हम आपको ऐसे ही 10 तरीकों के बारे में जानकारी दे रहे है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Sep 18, 2025 | 01:44 PM

डायबिटीज को कंट्रोल करने के टिप्स (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Diabetes Control Tips: स्वस्थ जीवन के लिए खानपान के साथ दिनचर्या में संतुलन बनाना भी जरूरी होता है। अगर आपकी जीवनशैली में किसी तरह का बदलाव आ जाए तो, यह कई बीमारियों को जन्म देता है। इसमें ही डायबिटीज की बीमारी सबसे गंभीर बीमारियों में से एक है। यह बीमारी पहले बुजुर्गों को चपेट में लेती थी लेकिन अब यह बीमारी युवाओं और बच्चों को भी हो रही है। डायबिटीज में कोशिकाएं शरीर में बनने वाली शुगर को अवशोषित नहीं कर पाती। जिससे शरीर में इंसुलिन की कमी हो जाती है।

डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए दिनचर्या को सही करने या अंग्रेजी दवाईयों के सेवन से कोई फायदा नहीं मिलता है। आज हम आपको ऐसे ही 10 तरीकों के बारे में जानकारी दे रहे है जिससे आप डायबिटीज के लेवल को कंट्रोल कर सकते है।

इन 10 तरीकों से कंट्रोल करें डायबिटीज

डायबिटीज, जैसी गंभीर बीमारी से बचने के लिए आप 10 तरीकों को अपना सकते है जो बिना दवा के भी आपको आराम देते है। यहां पर इस बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए यह तरीके कारगर हो सकते है।

सम्बंधित ख़बरें

क्या रात में Wifi और मोबाइल इंटरनेट बंद करना जरूरी है? जानिए क्या कहती है साइंस और रिसर्च

Health Tips: रात को सोने से पहले नाभि पर लगाएं ये 1 तेल; शरीर की कई समस्याएं होंगी छूमंतर

विवाह से पहले काउंसलिंग जरूरी, सिकलसेल मुक्त महाराष्ट्र की ओर नासिक का बड़ा कदम

हर घर की ये दवा बन रही है साइलेंट किलर! आंख बंद कर Paracetamol मत खाइए

1- डायबिटीज की बीमारी बढ़ने का सबसे बड़ा कारण मोटापा या वजन बढ़ना होता है। वजन बढ़ने के कारण शुगर लेवल को कंट्रोल कर पाना मुश्किल होता है। इसके लिए आप रोजाना वॉक करें। वॉकिंग करने से मांसपेशियों में इंसुलिन पैदा होता है और ग्लूकोज को एब्जार्ब कर सकते है।

2-डायबिटीज को कम करने के लिए आप अपनी डाइट में हरी सब्जियों का सेवन करें। इसके अलावा अगर आप हर दिन एक कप जौ खाने से शामिल करते हैं तो आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा। यह ग्लूकोज लेवल को भी सही करता है।

3- डायबिटीज की समस्या के लिए आप फल और सब्जियों का सेवन जरूर करें। यहां पर फलों में विटामिन ए और सी होता है जो खून और हड्डियों को स्‍वास्‍थ्‍य रखता है। इनमें जिंक, पोटैशियम, आयरन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो इंसुलिन का सही लेवल बनाए रखने में मददगार साबित होता है। वहीं पर आप शुगर लेवल को कंट्रोल में करने के लिए पालक, खोभी, करेला, अरबी, लौकी को डाईट में शामिल करना चाहिए क्योंकि इनमें विटामिन सी, बीटा कैरोटीन और मैगनीशियम में ज्‍यादा होतीं हैं।

4- डायबिटीज के रोगियों के लिए मसालों में से एक दालचीनी भी होती है। इसका सेवन करने से इंसुलिन का लेवल बना रहता है। पोषक तत्वों की बात करें तो, कैल्शियम, एंटीओक्सीडेंट ,पौलिफेनोल, मेंगनीज,आइरन और फ़ाइबर भरपूर मात्र में होते है। और साथ में कार्बोहाइड्रेट,फटती एसिड और अमीनो एसिड होते है जो आपके शरीर को स्वास्थ रखने में मदद करता है। आप दालचीनी को चाय या गम पानी के साथ ले सकते है।

ये भी पढ़ें- इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर शरीर को डिटॉक्स करता है बैंबू शूट्स, जानिए बांस दिवस पर इसके बारे में

5- डायबिटीज में मीठे खाने की मनाही होती है तो वहीं पर आपको सुबह के नाश्ते में उच्च प्रोटीन वाली डाइट को लेना चाहिए यह शरीर को ताकत देती है। आप नाश्ते में सुबह पोहा,दलिया या कोई अन्य हेल्दी डाइट ले सकते है।

6-अपने शुगर लेवल के हिसाब से डाइट का एक सही चार्ट बनाकर उसे ही फॉलो करना चाहिए। चार्ट के अनुसार फॉलो करने से डायबिटीज कंट्रोल होता है।

7- डायबिटीज रोगियों तो मीठा खाने के अलावा ड्राय फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए। रोजाना 50 ग्राम ड्राय फ्रूट्स खाने से कालेस्ट्रोल कंट्रोल में रहता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है। आप काजू ,बादाम ,पिस्ता और अकरोट को शामिल कर सकते हैं। इनमें विटामिन्स और मिनरल भरपूर मात्रा में रहते हैं।

8-डायबिटीज के रोगियों को ग्रीन टी अपने डेली रूटीन में शामिल करना चाहिए। रोजाना बिना शक्कर वाली ग्रीन टी पीने से भी फायदा मिलता है क्योंकि इसमें एंटी ऑक्‍सीडेंट होता है जो कि शरीर में फ्रीरैडिकल्‍स से मदद दिलाता है।

9- डायबिटीज के इलाज के लिए अदरक को भी फायदेमंद बताया गया है। इसे लेकर सिडनी यूनिवर्सिटी के एक शोध में सामने आया है कि अदरक शरीर में शुगर अवशोषित करने में मदद करती है। इसीलिए अदरक का सेवन फायदेमंद माना गया है।

10- योग व एक्सरसाइज फायदेमंद से आप फिट रहेंगे और आपका वेट भी कंट्रोल में रहेगा। इससे ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है, जिससे शुगर कंट्रोल में ही रहती है।

Control diabetes in these 10 ways without medicine

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 18, 2025 | 12:26 PM

Topics:  

  • Diabetes
  • Health News
  • Healthy Tips

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.