Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 26 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Healthy Skin Tips: ग्लूटाथियोन बढ़ाने के लिए रोज खाएं ये 8 फूड्स, स्किन पर आएगा नेचुरल निखार

Glutathione Rich Foods: ग्यूटाथियोन का काम चेहरे की रंगत को निखारना है। ऐसे कई फूड्स हैं, जिनमें ग्लूटाथियोन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इन फूड्स को खाने पर स्किन पर अंदरूनी रूप से निखार आता है।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jun 26, 2026 | 02:24 PM

ग्लूटाथियोन (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Natural glutathione boosting foods: त्वचा पर बाहरी रूप से चाहे कितनी ही चीजें लगा ली जाएं, लेकिन जब तक त्वचा अंदरूनी रूप से स्वस्थ नहीं होगी तबतक निखरी हुई नहीं दिखेगी। अगर त्वचा की सेहत अच्छी नहीं होगी तो कोई भी प्रोडक्ट काम नहीं करेगा।

ऐसे में त्वचा को फायदा पहुंचाने वाले ग्लटाथियोन से भरपूर चीजों को डेली डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है। अपने स्किन को अच्छा करने के लिए विटामिन सी और कैल्शियम से भरपूर फूड्स तो खाए ही होंगे, लेकिन ग्लूटाथियोन के बारे में कम ही लोग जानते हैं।

क्या होता है ग्लूटाथियोन

ग्लूटाथियोन एक नैचुरल और पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है, जो शरीर को डिटॉक्स करने और त्वचा को नुकसान से बचाने में मदद करता है। यह मेलानिन के उत्पादन को कम करने के लिए जाना जाता है, जिससे काले धब्बे हल्के होते हैं, स्किन टोन एक जैसा होता है और त्वचा को एक चमकदार और स्वस्थ निखार मिलता है। ग्लूटाथियोन उम्र बढ़ने के लक्षणों से भी लड़ता है, इसलिए साफ और चमकदार त्वचा के लिए स्किनकेयर ट्रीटमेंट और सप्लीमेंट्स में यह एक जाना पहचाना इंग्रेडिएंट है।

सम्बंधित ख़बरें

Cooking Mistakes: खाना पकाने की ये गलतियां छीन सकती हैं भोजन का पोषण, जानें कुकिंग का सही तरीका

Jamun Side Effects: जामुन के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

Overnight Oats vs Indian Breakfast: सेहत के लिए कौन है बेहतर? कौन है न्यूट्रिशन से भरपूर

Hair Care Tips: बेजान और रूखे बालों में नई जान भर देंगे ये 10 आसान टिप्स, लंबे समय तक रहेंगे सॉफ्ट-सिल्की

ग्लूटाथियोन से भरपूर फूड आइटम

  • पालक और केल

ये पत्तेदार सब्जियां सल्फर से भरपूर होती हैं, जो आपके शरीर को अधिक ग्लूटाथियोन बनाने में मदद करती हैं। इनमें विटामिन ए और सी जैसे त्वचा को पोषण देने वाले तत्व भी भरपूर मात्रा में होते हैं। इसे खाने पर त्वचा को ग्लूटाथियोन के साथ ही विटामिन सी, ई और बीटा कैरोटीन भी मिलते हैं। पालक को कच्चा खा सकते हैं, सलाद में डालकर या फिर इसे स्मूदी में मिलाकर भी खाया जा सकता है।

(फोटो.सोशल मीडिया)

  • ब्रोकली और ब्रसेल्स स्प्राउट्स

ये सब्जियां शरीर को डिटॉक्स करने का काम करती हैं। ये ग्लूटाथियोन उत्पादन को बढ़ावा देती हैं और लिवर के डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करती हैं। पेट का साफ रहना साफ और बेदाग त्वचा के लिए आवश्यक है। ब्रोकोली को कच्चा या फिर स्टीम करके भी खाया जा सकता है।

  • एवोकाडो

स्वस्थ वसा और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर एवोकाडो न केवल शरीर को हाइड्रेट करते हैं, बल्कि आपके शरीर में प्राकृतिक ग्लूटाथियोन के स्तर को भी बनाए रखते हैं। एवोकाडो को सलाद, सैंडविच या डिप्स वगैरह बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है।

(फोटो.सोशल मीडिया)

  • लहसुन और प्याज

ये सल्फर युक्त खाद्य पदार्थ ग्लूटाथियोन उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। इनमें जीवाणु रोधी गुण होते हैं जो मुंहासों को रोकने में मदद करते हैं। लहसुन को काटकर कुछ देर के लिए रख दें जिससे एलिसिन एक्टिवेट हो सके। इसके बाद इसे खाएं। लहसुन को सलाद, ड्रेसिंग, डिप्स और चटनी वगैरह बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • हल्दी

हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन, ग्लूटाथियोन के स्तर को बढ़ाने और बॉडी में इंफ्लेमेशन को कम करने में सहायक होता है, इसलिए यह संवेदनशील या मुंहासे वाली त्वचा के लिए बिल्कुल सही है।

  • अखरोट

ये अमीनो एसिड और ओमेगा-3 का एक बेहतरीन वनस्पति-आधारित स्रोत हैं, जो ग्लूटाथियोन के साथ मिलकर त्वचा की मरम्मत और नवीनीकरण करते हैं।

ये भी पढ़ें- Cooking Mistakes: खाना पकाने की ये गलतियां छीन सकती हैं भोजन का पोषण, जानें कुकिंग का सही तरीका

(फोटो.सोशल मीडिया)

  • खट्टे फल

संतरे, नींबू, आंवला और अंगूर जैसे फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो ग्लूटाथियोन के रीप्रोडक्शन में मदद करते हैं और त्वचा की रंगत को एक समान बनाए रखते हैं।

  • टमाटर

लाइकोपीन से भरपूर टमाटर आपकी त्वचा को धूप से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और ग्लूटाथियोन के प्रोडक्शन और एंटीऑक्सीडेंट गुणों को बढ़ावा देते हैं।

Glutathione rich foods natural foods to boost glutathione

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2026 | 02:15 PM

Topics:  

  • Beauty Tips
  • Face Care Tips
  • Healthy Tips
  • Skin Care Tips
  • Skincare Tips
  • Superfood

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.