- Hindi News »
- Health »
- Consuming Sprouts Is No Less Than A Boon For Health
स्प्राउट्स खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम तो ठीक होता ही है, ये बीमारी भी होगी दूर
- Written By: सीमा कुमारी
स्प्राउट्स का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। स्प्राउट्स में कई प्रकार के अनाज को अंकुरित करके उनका सेवन किया जाता है। सेहत के लिए यह कई प्रकार से फायदेमंद माने जाते हैं।

स्प्राउट का सेवन बड़ा फायदेमंद (सौ.सोशल मीडिया)
Benefits Of Eating Sprouts:सेहतमंद रहने के लिए बहुत से लोग स्प्राउट खाना पसंद करते हैं। स्प्राउट यानी अंकुरित अनाज को सेहत के लिए गुणकारी माना जाता है। आपको बता दें कि तरह तरह के दाल, नट्स, बीज, अनाज और फलियों से स्प्राउट बनाया जा सकता है।
आपको बता दें, स्प्राउट प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। स्प्राउट सुबह ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट ऑप्शन होता है, खासतौर पर जिम जाने वाले और उन लोगों के लिए जो वेट लॉस करना चाहते है।
इतना ही नहीं यह कब्ज जैसी समस्याओं से भी बचाता है। वेट लॉस के अलावा स्प्राउट का सेवन खासकर कैंसर और हार्ट रोग जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए बड़ा फायदेमंद होता है। ऐसे में आइए जानते है स्प्राउट यानी अंकुरित अनाज सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है।
सम्बंधित ख़बरें
Neon Color Outfit: नियॉन आउटफिट्स से अपने फैशन गेम को बनाएं सुपर स्टाइलिश, मिलेगा फ्रेश और वाइब्रेंट लुक
Mango Squash Recipe: आम के शौकीन के लिए परफेक्ट है शेफ पंकज भदौरिया का मैंगो स्क्वॉश, हर कोई पूछेगा रेसिपी
Hair Fall Problem: क्या एसिडिटी की वजह से भी झड़ सकते हैं बाल? जानिए इसके पीछे की सच्चाई
Sensitive Skincare Tips: सेंसिटिव स्किन है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, अपनाएं ये असरदार व जरूरी टिप्स
सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है स्प्राउट का सेवन
-
डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए फायदेमंद
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, स्प्राउट का सेवन डाइजेस्टिव सिस्टम यानी पाचन तंत्र के लिए बड़ा फायदेमंद होता है। स्प्राउट में मौजूद फाइबर कब्ज और पेट की अन्य समस्याओं में लाभकारी होता है। इसमें पाए जाने वाले एंजाइम डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाते है। ऐसे में अगर आप भी पेट की समस्याओं से जूझ रहें तो स्प्राउट्स खाने शुरू कर दें।
-
इम्यूनिटी पावर करता है बूस्ट
आपको बता दें, स्प्राउट का सेवन करने से सिर्फ डाइजेस्टिव सिस्टम ही नहीं सुधरता है।बल्कि इम्यूनिटी पावर भी बूस्ट होता है। बता दें, स्प्राउट में कई तरह के विटामिन और अन्य आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। इसमें विटामिन C भी होता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इतना ही नहीं इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है, जो वेट को बढ़ने से रोकने में कारगर होता है।
-
हार्ट के लिए फायदेमंद
स्प्राउट का सेवन करने से हार्ट हेल्दी रहता है। स्प्राउट में भरपूर मात्रा में फाइबर होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में मदद करता है।
आपको बता दें, इसके अलावा इसमें मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके चलते हार्ट अटैक का खतरा भी कम हो जाता है।
ये भी पढ़े:हार्ट और किडनी के मरीजों को बारिश के मौसम में क्या नहीं खाना चाहिए, जानिए
-
कैंसर का खतरा कम करता है
एक्सपर्ट्स की मानें तो, स्प्राउट एक एंटीऑक्सीडेंट का हाई सोर्स है। यह शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है। साथ ही यह कैंसर के खतरे को भी कम करता है। अगर आप कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचना चाहते है तो आप अपनी डाइट में स्प्राउट को जरूर शामिल करें।
Consuming sprouts is no less than a boon for health
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मरीन लाइन्स स्टेशन पर मेजर ब्लॉक: आज रात चर्चगेट जाने वाली कई लोकल ट्रेनें रद्द, चेक करें शेड्यूल
May 29, 2026 | 08:18 PMउत्तराखंड में विदेशी पर्यटक ने दिखाई मिसाल, जंगल और मंदिर के आसपास घंटों तक उठाता रहा कचरा
May 29, 2026 | 08:17 PMTET Exam: देशभर के लाखों शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत, बढ़ाई TET पास करने की डेडलाइन
May 29, 2026 | 08:12 PMबेटी हाथ जोड़ती रही, महिला नेता को लोहे की रॉड से पीटते रहे SP के लीडर, सीसीटीवी VIDEO आया सामने, मचा बवाल!
May 29, 2026 | 08:05 PMजनप्रतिनिधि हो तो ऐसा! गंदे नाले की सफाई के लिए सरपंच ने खुद उठाई कुदाल, जांबाजी देख ग्रामीण हैरान
May 29, 2026 | 08:04 PMजबलपुर में दुकानदार ने 9 साल के बच्चे को फेंककर मारा कांच का गिलास; बीच-बचाव करने आए व्यक्ति पर भी किया हमला
May 29, 2026 | 08:00 PMपेट्रोल महंगा हुआ तो Audi वाले ने दिया अनोखा सुझाव, बोले- अमीरों से ज्यादा लो, गरीबों को सस्ता ईंधन दो
May 29, 2026 | 07:57 PMवीडियो गैलरी

’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM














