लिवर में हो गया है इन्फेक्शन, तो दूर करने के लिए क्या खाना चाहिए? जानिए एक्सपर्ट्स की राय
लीवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। अगर आपके लिवर में भी इन्फेक्शन है, तो आपको इस समस्या को जल्द से जल्द दूर करने की कोशिश में जुट जाना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
लिवर इन्फेक्शन (सौ.सोशल मीडिया)
लीवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। हेल्दी रहने के लिए लिवर और किडनी जैसे अंगों का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। बता दें लिवर शरीर को डिटॉक्स कर टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है, लेकिन मौजूदा समय में खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खान-पान की वजह से कई लोगों को लिवर से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
अगर लिवर से जुड़ी समस्याओं को समय रहते ट्रीट न किया जाए, तो आप सेहत से जुड़ी कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।
ऐसे में लिवर इन्फेक्शन से बचने के लिए आप अपने डाइट प्लान में कुछ चीजों को शामिल करके इससे निजात पा सकते हैं। आइए जानते है किन चीजों को शामिल करके लिवर इन्फेक्शन से निजात पा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से कैसे मिलेगा छुटकारा? चावल वाला ये घरेलू नुस्खा आज़मा कर देखिए
Workout In Summer: बढ़ती गर्मी में वर्कआउट करना सही है या खतरनाक? जानिए एक्सपर्ट की राय
Sleeping Problem: रात में बार-बार टूट जाती है नींद? ये 5 आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार
प्रयागराज मेडिकल कॉलेज की एक नई और बड़ी रिसर्च, लंबे समय तक जियेंगे Brain Tumor के मरीज
लिवर इन्फेक्शन से बचाव के लिए करें इन चीजों का सेवन
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लिवर इन्फेक्शन से जूझ रहे पेशेंट्स को प्रोटीन से भरपूर खाने-पीने की चीजों का सेवन करना चाहिए। दालों में प्रोटीन की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। लिवर इन्फेक्शन में अक्सर पोषक तत्वों से भरपूर मूंग की दाल खाने की सलाह दी जाती है। लिवर इन्फेक्शन से छुटकारा पाने के लिए आप दाल का पानी भी पी सकते हैं।
करें हरी सब्जियां और फल का सेवन
लिवर इन्फेक्शन से जूझ रहे पेशेंट्स के लिए हरी सब्जियों और फलों का सेवन किसी वरदान से कम नही है। आपको बता दें, दादी-नानी के जमाने से हरी सब्जियों और फलों को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। लिवर इन्फेक्शन होने पर आप लो कैलोरी वाली हरी सब्जियां खा सकते हैं।
यह भी पढ़ें-कैसे पहचानें केमिकल वाली लौकी और तोरई, यहां हैं ऐसे 5 टिप्स जिससे आप जान जाएंगे सब्जी की असलियत
हरी सब्जियों में पालक, मेथी और सरसों का साग इन्फेक्शन को कम करने में कारगर साबित हो सकता है। इसके अलावा पोषक तत्वों से भरपूर आम, पपीता और संतरा भी लिवर इन्फेक्शन को कम करने में मददगार साबित हो सकता है।
खाएं चुकंदर या फिर दही
लिवर इन्फेक्शन से जूझ रहे पेशेंट्स के लिए चुकंदर या दही का सेवन भी कर सकते है।चुकंदर का रस लिवर के इन्फेक्शन या फिर लिवर की सूजन को कम करने में असरदार साबित हो सकता है।
लिवर से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए दही, छाछ या फिर लस्सी का सेवन भी कर सकते है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए खाने-पीने की इन चीजों को सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम करना बेहद जरूरी है।
