इन 7 गलतियों की वजह से बढ़ता है बीमारियों का खतरा, क्या आप भी करते हैं ये चूक?
Common Health Mistake: जाने या अनजाने में हम अक्सर कई ऐसी गलती कर देते हैं जो आगे आने वाले समय में गंभीर बीमारियों का रूप ले लेती हैं। इन गलतियों को कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं?
- Written By: प्रीति शर्मा
हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में कई छोटी-बड़ी गलतियां अक्सर बड़ी बीमारियों की वजह बन जाती है। कई बार अनजाने में ऐसी आदतें हम अपना लेते हैं जो सेहत के लिए खतरनाक हो सकती हैं। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम करती हैं और गंभीर बीमारियों का रूप ले सकती हैं।
कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता की वजह गलत लाइफस्टाइल, सही डाइट न लेना और शारीरिक श्रम की कमी हो सकती है। इस कारण से इंफ्लूएंजा और निमोनिया जैसी बीमारियों का खतरा हर साल लाखों लोगों को शिकार बना रहा है। जिसमें बच्चे से लेकर बड़े तक शिकार हो जाते हैं।
Monsoon Fashion Tips: मानसून में ट्राई करें ये कलर कॉम्बो, मिलेगा फ्रेश और स्टाइलिश रेनी सीजन वाइब
Pranayama Benefits: सांसों पर ध्यान देकर दूर करें तनाव, दिनभर रहेंगे खुश और एनर्जेटिक
Hair Wash: सप्ताह में कितनी बार धोने चाहिए बाल? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
Dehydration In Periods: क्या कम पानी पीने से बिगड़ सकता है पीरियड फ्लो? जानिए पीरियड हेल्थ पर इसका असर
ज्यादातर लोग घंटो एक ही जगह बैठकर जॉब करते हैं उनके शरीर में कई तरह की बीमारियां पनपने लगती हैं। जिसकी वजह से वह समय से पहले शरीर से बूढ़े नजर आने लगते हैं। इसके दो कारण हो सकते हैं पहला फिजिकल एक्टिविटी न करना और दूसरा भोजन में पोषण की कमी।
मोटापा एक ऐसी समस्या है जो दुनिया की बड़ी आबादी को घेरे हुए है। हालांकि मोटापा कोई बीमारी नहीं है लेकिन इसकी वजह से कई बीमारियां होने लगती हैं। इससे टाइप टू डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, गाल ब्लैडर से संबंधित समस्या, हार्ट अटैक, स्लीप एपनिया जैसी समस्या हो सकती है।
असमय मृत्यु और बीमारियों का एक बड़ा कारण तंबाकू की लत भी है। इस गंदी आदत के कारण हर साल लाखों जिंदगियां जान गंवा देते हैं। गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, शराब आदि किसी भी रूप में तंबाकू का सेवन शरीर को अंदर से खोखला कर देता है।
बढ़ते प्रदूषण और हवा की गिरती क्वालिटी के कारण हर साल लाखों लोग सांस की समस्या से किसी ना किसी तरह बीमार होते हैं। जिन स्थानों पर हवा में ऑक्सीजन की कमी होती है वहां रहने वाले लोगों में सांस के अतिरिक्त दिमाग और नींद से जुड़ी बीमारियां भी अधिक होती हैं।
लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप पर देखना आंखों को कमजोर करता है। इससे नींद भी प्रभावित होती है और मानसिक तनाव बढ़ता है। यह आदत धीरे-धीरे लाइफस्टाइल बीमारियां जैसे माइग्रेन, एंग्जाइटी, इंसोम्निया को जन्म दे सकती है।
ज्यादातर लोग अपनी हेल्थ को लेकर जागरूक नहीं है जिसकी वजह से उन्हें समय से पहले भी कई बीमारियां घेर लेती हैं। रेगुलर हेल्थ चेकअप न होने की वजह से कम उम्र में कई समस्याएं होने लगती हैं।
