Weight loss कैसे करें? Morning breakfast में शुरू करें ये 5 हाई-प्रोटीन चीजें खाना, तेजी से घटेगा वजन!
Weight Loss Tips: अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो सुबह का नाश्ता बेहद महत्वपूर्ण होता है। डाइट में हाई-प्रोटीन फूड्स शामिल करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और लंबे समय तक भूख नहीं लगती।
- Written By: सीमा कुमारी
हेल्दी एवं पौष्टिक भोजन (सौ.सोशल मीडिया)
Healthy Morning Diet: मौजूदा समय में खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के कारण वजन बढ़ना एक आम समस्या बन गई है। वजन कम करने के लिए सिर्फ डाइटिंग ही नहीं बल्कि सही लाइफस्टाइल और हेल्दी एवं पौष्टिक भोजन भी करना बेहद जरूरी है।
खासकर सुबह का नाश्ता बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह पूरे दिन के लिए शरीर को ऊर्जा देता है। अगर नाश्ता प्रोटीन से भरपूर हो, तो पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती, जिससे वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। आज हम आपको प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको पूरा दिन ऊर्जावान बनाए रखने में मदद कर सकता है।
नाश्ते में ट्राई करें ये 5 हाई-प्रोटीन चीजें
-
पनीर भुर्जी
सुबह के नाश्ते के लिए पनीर भुर्जी बढ़िया ब्रेकफास्ट हो सकता है। क्योकि यह प्रोटीन का बढ़िया स्रोत माना जाता है। वेजिटेरियन लोगों के लिए पनीर भुर्जी बहुत अच्छा प्रोटीन-रिच नाश्ता है। इसे बनाने के लिए मैश किए हुए पनीर को प्याज, टमाटर और हल्के मसालों के साथ पकाया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Liver Detox: हेल्दी लिवर का राज़ क्या है? ये फल करेंगे लीवर को डिटॉक्स, आज़मा कर देखिए
Homemade Ubtan: शादी से पहले चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो! इस खास तरीके से घर पर बनाएं उबटन
बच्चे के साथ अपनी सेहत का भी रखें ख्याल! डिलीवरी के बाद शुरुआती 6 हफ्तों में शरीर को मजबूत बनाएंगे ये नुस्खे
Lauki Recipes: नाश्ते में वही पराठा-पोहा खाकर हो गए हैं बोर? आज ही ट्राई करें लौकी से बनी ये 5 यूनिक रेसिपीज
-
चना चाट
सुबह के नाश्ते के लिए पनीर भुर्जी के अलावा, आप चना चाट भी खा सकते है। चना प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत है, इसलिए इसे खाने से पेट देर तक भरा रहता है और पाचन भी बेहतर होता है। यही कारण है कि इसे वजन कम करने वाले लोगों के लिए अच्छा नाश्ता माना जाता है।
-
स्प्राउट्स-पनीर टिक्की
स्प्राउट्स और पनीर का कॉम्बिनेशन प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। इसके लिए उबले हुए स्प्राउट्स और कद्दूकस किए हुए पनीर को मसालों के साथ मिलाकर टिक्की बनाई जाती है और कम तेल में तवे पर पकाया जाता है।
यह नाश्ता हेल्दी होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होता है और डाइट करने वालों के लिए अच्छा विकल्प है।
-
सब्जियों वाली एग भुर्जी
अगर आप अंडा खाते हैं तो सब्जियों वाली एग भुर्जी एक बेहतरीन हाई-प्रोटीन नाश्ता हो सकता है।
अंडे को प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च जैसी सब्जियों के साथ पकाया जाता है।
इससे शरीर को प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन और मिनरल्स भी मिलते हैं। इसे टोस्ट या रोटी के साथ खाया जा सकता है।
इसे बनाने के लिए उबले हुए काले चने में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नींबू का रस और हल्के मसाले मिलाकर तैयार कर सकते है।
यह भी पढ़ें:-रात में अजवाइन खाने से होते हैं ये कमाल के फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान!
-
स्प्राउट चीला
स्प्राउट चीला वजन कम करने वालों के लिए एक हेल्दी विकल्प है। इसे बनाने के लिए अंकुरित दालों को हल्का पीसकर उसमें बेसन, दही और मसाले मिलाए जाते हैं। फिर इस मिश्रण को तवे पर डालकर चीले की तरह पकाया जाता है।
यह नाश्ता प्रोटीन, फाइबर और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे हरी चटनी या दही के साथ खाने से स्वाद भी बढ़ता है और यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है
