- Hindi News »
- Health »
- Follow These Tips To Sleep Soundly At Night
अगर अच्छी नींद नहीं आने की समस्या है, तो ये उपाय दे सकते हैं चैन की नींद
Home Remedies:नींद न आने की समस्या से आज हर कोई परेशान है। इन समस्या को दूर करने के लिए सही आदतों को अपनाना बेहद जरूरी है। यहां बताए गए उपायों को अपनाकर इससे निजात पा सकते है।
- Written By: सीमा कुमारी

रात में गहरी नींद से सोने के लिए अपनाए ये उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Bedtime Tricks To Improve Sleep Quality: सेहतमंद रहने के लिए सही खानपान के साथ नींद का होना भी बेहद जरुरी है। लेकिन मौजूदा समय में लोगों की लाइफ में इतना तनाव, चिंता घर कर गया है कि उन्हें रात में चैन की नींद भी नहीं आती है। जिसका असर पूरा दिन रहता है। प्रॉपर नींद न लेने पर आप मानसिक रूप से बीमार भी हो सकते है।
दिन भर आपके अंदर आलस, सुस्ती, चिड़चिड़ापन सा छाया रहेगा। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, नींद सही से न आने पर शारीरिक सेहत के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य भी बिगड़ने लगता है। ऐसे में बेहद जरूरी है कि आप कुछ ऐसे उपाय ट्राई करें, जिससे आपको रात में अच्छी नींद आए। ऐसे में आइए जान लेते है किन उपायों को अपनाकर गहरी नींद पाई जा सकती है।
रात में गहरी नींद से सोने के लिए अपनाए ये उपाय
चाय या कॉफी का सेवन न करें
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रात में गहरी नींद से सोने के लिए सोने से पहले कभी भी चाय या कॉफी का सेवन न करें। देर रात कैफीन युक्त कॉफी पीने से बचें। चाय से भी परहेज करें। कहते है कैफीन युक्त पेय पदार्थ नींद को प्रभावित करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सावधान! भीषण लू बिगाड़ सकती है आपके शरीर के हार्मोन, ऐसे रखें सेहत का ख्याल, जानिए इसके गंभीर लक्षण
Diabetes Diet: डायबिटीज वाले दूध-दही खाएं या नहीं? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद
International Labor Day:आख़िर 1 मई को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस? जानिए इसकी वजह
Makeup Tips: पसीने से मेकअप को खराब होने से कैसे बचाएं? यहां जानिए 5 बेहतरीन टिप्स और आज़मा कर भी देखिए
एक्सपर्ट की मानें तो शाम के बाद कैफीन का सेवन पूरी तरह बंद कर दें। इसकी बजाय हर्बल चाय जैसे कैमोमाइल या अश्वगंधा से बनी चाय पीने से नींद को बढ़ावा मिलता है।
पैरों की हल्के हाथों से तेल मालिश करें
रात में गहरी नींद से सोने के लिए पैरों की मालिश करना भी बढ़िया होता है। आयुर्वेद के अनुसार, सोने से पहले सिर और पैरों की तिल, सरसों या नारियल तेल से मालिश करने से तनाव कम होता है। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यह न केवल अच्छी नींद लेने में मदद करता है, बल्कि शरीर को रिलैक्स भी करता है।
अनुलोम-विलोम करें
हर दिन योग और गहरी सांस लेने की आदत डालें। योग और प्राणायाम जैसे अनुलोम-विलोम और भ्रामरी तनाव को कम करते है। मन को शांत करते हैं। रोजाना 10 से 15 मिनट का योग करें।
खासकर, शवासन या बालासन करने से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। गहरी सांस लेने की तकनीक मस्तिष्क को ऑक्सीजन प्रदान करती है, जिससे नींद जल्दी आती है।
ये भी पढ़ें- चेहरे को देना चाहते है आप अंदरूनी रंगत और खूबसूरती, तो इस नेचुरल उबटन का करें इस्तेमाल
सोने का एक समय तय करें
अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए निश्चित समय पर सोना फायदेमंद हो सकता है । हर दिन सोने का एक समय तय कर लें और हर हाल में उसी निश्चित समय पर सोएं। रोजाना एक ही समय पर सोने और जागने की आदत बनाएं। यह शरीर के बायोलॉजिकल क्लॉक को बैलेंस करता है और नींद के चक्र को नियमित करता है।
Follow these tips to sleep soundly at night
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आखिरकार बंगाल में TMC ने मानी हार, ममता की करीबी सायोनी घोष का आया रिएक्शन; जानिए क्या कहा?
May 04, 2026 | 08:42 PMमध्य रेल की बड़ी उपलब्धि, इगतपुरी गुड्स शेड से पहली बार ऑटोमोबाइल लोडिंग शुरू
May 04, 2026 | 08:42 PMबंगाल की जनता के लिए PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान, पहली कैबिनेट में लगेगी मुहर, जानें किसे होगा फायदा
May 04, 2026 | 08:41 PMअर्जुन और भीम के कुल कितने बच्चे थे? महाभारत का ये सच बहुत कम लोग जानते
May 04, 2026 | 08:40 PMMP बनेगा देश का ‘मिल्क कैपिटल’, 50 लाख लीटर दूध संग्रहण का लक्ष्य; सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान
May 04, 2026 | 08:35 PMरायपुर में पक्षियों के लिए नेक पहल, मुफ्त दाना-पानी बांटकर लोगों ने जीता दिल, वीडियो वायरल
May 04, 2026 | 08:34 PMपुणे की क्लीनटेक कंपनी नोवॉर्बिस इटस ने रेनमैटर और रॉकस्टड से जुटाई ₹13.35 करोड़ की पूंजी
May 04, 2026 | 08:28 PMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














