Health Tips: तुलसी के पत्तों से भी कई गुना ज्यादा ताकतवर है इसकी मंजरी, बस इस तरह से कर लें सेवन
Tulsi Manjari: तुलसी की मंजरी न केवल धार्मिक महत्व रखती है बल्कि आयुर्वेद में इसे इम्युनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने और तनाव कम करने की शक्तिशाली औषधि माना गया है। इसे आप कई तरह से खा सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
तुलसी की मंजरी (सौ. पिक्साबे)
Tulsi Manjari Benefits: भारती के लगभग हर घर में तुलसी का पौधा जरूर पाया जाता है। धार्मिक महत्व के साथ-साथ यह पौधा औषधीय गुण भी रखता है। इसकी पत्तियों को लोग बहुत ही गुणकारी मानते हैं। लेकिन तुलसी पर उगने वाले छोटे-छोटे फूलों के गुच्छे जिसे मंजरी कहा जाता है वह भी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आयुर्वेद में तुलसी की मंजरी को एक अनोखी औषधि माना गया है।
तुलसी की मंजरी पत्तियों की तुलना में कहीं अधिक प्रभावी हो सकती है। यह सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य को दुरुस्त नहीं रखती है बल्कि मानसिक शांति और घर में सुख समृद्धि लाने में भी सहायक होती है।
तुलसी की मंजरी के गुण
तुलसी की मंजरी में एंटीबायोटिक, एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये गुण शरीर के सुरक्षा तंत्र को अंदर से इतना मजबूत बना देते हैं कि कई गंभीर बीमारियां पास भी नहीं फटकतीं। नियमित सेवन से यह सस्ती और आसानी से उपलब्ध औषधि दवाइयों पर आपकी निर्भरता को काफी हद तक कम कर सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
2026 में इस दिन मनाया जाएगा Mother’s Day, जानिए कब से और किसने की थी शुरुआत, क्या है इसका महत्व
Edible Flowers: गुलाब के अलावा इन फूलों को खाया भी जा सकता है, इनके फायदे जान आप भी शुरू कर देंगे खाना
Explainer: Hantavirus क्या है? कैसे हुई इसकी शुरुआत और क्या होते हैं लक्षण? जानें कुछ महत्वपूर्ण बातें
World Thalassemia Day: थकान-कमजोरी को न करें इग्नोर, ये थैलेसीमिया हो सकता है; जानें लक्षण और प्रकार
इम्युनिटी बूस्टर
बदलते मौसम में होने वाली सर्दी, खांसी, बुखार और वायरल संक्रमण से बचने के लिए तुलसी की मंजरी का नियमित सेवन अत्यंत लाभकारी है। यह गले की खराश, बलगम और पुरानी खांसी जैसी समस्याओं में तेजी से राहत प्रदान करती है। खासकर अस्थमा और एलर्जी से जूझ रहे मरीजों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है।
यह भी पढ़ें:- चेहरे की चमक छीन लेती है इस विटामिन की कमी! कालेपन से पाना है छुटकारा तो आज ही डाइट में करें शामिल
पाचन और तनाव मुक्ति में सहायक
तुलसी की मंजरी केवल श्वसन तंत्र तक सीमित नहीं है बल्कि यह आपके पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाती है। गैस, अपच, एसिडिटी और कब्ज जैसी पेट की समस्याओं में इसके सेवन से काफी आराम मिलता है। इसके अलावा इसकी सौम्य खुशबू दिमाग को शांत करती है जिससे तनाव कम होता है और अनिद्रा की समस्या दूर होकर अच्छी नींद आती है। यह शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकाल कर खून साफ करने में भी मदद करती है जिससे त्वचा पर प्राकृतिक निखार आता है और कील-मुंहासों में कमी आती है।
इस्तेमाल करने के तरीके
तुलसी की मंजरी को आप अपनी दैनिक दिनचर्या में इन आसान तरीकों से शामिल कर सकते हैं।
- सुबह खाली पेट 4-5 मंजरियां चबाकर खाना सबसे सरल तरीका है।
- अपनी नियमित चाय में पत्तियों के साथ मंजरी डालकर इसका स्वाद और औषधीय गुण बढ़ाएं।
- मंजरी के रस को शहद में मिलाकर लेने से गले के संक्रमण में तुरंत लाभ होता है।
- सर्दियों के मौसम में अदरक, काली मिर्च और लौंग के साथ मंजरी का काढ़ा बनाकर पीना शरीर को गर्म और सुरक्षित रखता है।
हालांकि यह एक सुरक्षित प्राकृतिक उपाय है लेकिन किसी भी गंभीर बीमारी की स्थिति में आयुर्वेदिक विशेषज्ञ से परामर्श लेना उचित रहता है।
