गुड़ का पानी दूर करेगा खून की कमी, जानिए और क्या हैं इसके लाजवाब फ़ायदे
आपको बता दें, गुड़ का केवल सेवन ही फायदेमंद नहीं होता है बल्कि गुड़ का पानी पीने से सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं। ऐसे में आइए जानते है गुड़ के पानी के फायदे।
- Written By: सीमा कुमारी
गुड़ का पानी के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Jaggery Water Benefits: गुड़ का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं। ये तो आप जानते है ही हैं। खासकर सर्दियों में लोग गुड़ बड़े ही चाव से खाते हैं। क्योंकि इसके पोषक तत्व आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। साथ ही इसमें आयरन की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए भी लोग इसको डाइट में जरूर शामिल करते हैं।
आपको बता दें, गुड़ का केवल सेवन ही फायदेमंद नहीं होता है बल्कि गुड़ का पानी पीने से सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं। ऐसे में आइए जानते है गुड़ के पानी के फायदे।
गुड़ का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे:
सम्बंधित ख़बरें
Raksha Bandhan 2026: राखी के लंच को बनाएं यादगार, इन 10 स्वादिष्ट व्यंजनों से सजाएं परफेक्ट थाली
World Breastfeeding Week 2026: सिर्फ मां ही नहीं, पिता का साथ भी बनाता है ब्रेस्टफीडिंग का सफर आसान
Priyanka Chopra: हर चीज़ को कंट्रोल करना नहीं है जरूरी, जानें क्यों बदलते हालात को स्वीकार करना भी है फायदेमंद
Anushka Sharma Recipe: अनुष्का शर्मा ने शेयर की आसान सी बादाम वाली कॉफी की रेसिपी, जानें न्यूट्रिशनिस्ट की राय
एनर्जी लेवल बढ़ता है
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, गुड़ का पानी पीने से एनर्जी लेवल बढ़ता है। बता दें, गुड़ कार्बोहाइड्रेट और ग्लूकोज का एक प्राकृतिक स्रोत है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करने के लिए जाना जाता है। ऐसे में सुबह के समय गुड़ का पानी पीने से आप दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे।
पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है
गुड़ का पानी पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहता है। यह पेट में गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है। गुड़ में मौजूद फाइबर आंतों की सफाई करके मल त्यागने को आसान बनाता है। रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में गुड़ मिलाकर पीने से पाचन शक्ति बढ़ती है।
जोड़ों के दर्द में आराम
गुड़ का पानी पीने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलती है। आपको बता दें गुड़ में कैल्शियम और फॉस्फोरस की मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाती है। गर्म पानी, में गुड़ मिलाकर पीने से जोड़ों के दर्द और सूजन में आराम मिलता है। यह खासतौर से बुजुर्गों के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान है तो आपको अपनी डाइट में गुड़ का पानी जरूर शामिल करना चाहिए।
वजन घटाने में कारगर
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो गुड़ का पानी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने में मदद करता है। चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करने से मीठा खाने की इच्छा भी पूरी हो जाती है।
एनीमिया से बचाव करता है
गुड़ का पानी से एनीमिया से बचाव होता है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, गुड़ आयरन का एक अच्छा सोर्स है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए गुड़ का पानी बेहद फायदेमंद होता है। महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाली कमजोरी को दूर करने के लिए भी गुड़ का पानी पीना जरूर चाहिए।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
शरीर को करता है डिटॉक्सीफाई
आपको बता दें, गुड़ का पानी एक नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में भी काम करता है। यह शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर लिवर को स्वस्थ रखता है। नियमित रूप से इसे पीने से खून साफ होता है और त्वचा संबंधी समस्याएं जैसे मुंहासे और दाग-धब्बे कम होते हैं।
