-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Benefits Of Eating Pumpkin Seeds In Winter
ठंड के मौसम में कद्दू के बीज खाने के फ़ायदे जानिए, कैसे खाएं, वो भी जानें
- Written By: सीमा कुमारी
सर्दियों के मौसम में हेल्दी रहने के लिए आप कद्दू के बीज को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। कड़ाके की सर्दी में कद्दू के बीजों के नियमित सेवन करने से आपको कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

सर्दियों में कद्दू के बीज खाने के फायदे,(सौ.सोशल मीडिया)
Pumpkin Seeds Benefits: सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम में बाजार में ढेरों साग सब्जियां मिलती हैं। फल व सब्जियां तो सेहतमंद रहने के लिए जरूरी हैं ही, लेकिन कुछ फल व सब्जियों के बीज भी सेहत संबंधी कई परेशानियों का इलाज हैं। सूरजमुखी, अलसी व कद्दू के छोटे-छोटे बीजों को रोजाना खाने से आप लंबे समय तक हेल्दी बने रह सकते हैं। आज हम बात करेंगे कद्दू के बीज की।
सर्दियों के मौसम में हेल्दी रहने के लिए आप कद्दू के बीज को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। आयरन, फॉस्फोरस, मैंगनीज, मैग्नीशियम के साथ कई तरह के विटामिनों से भरपूर कद्दू के बीजों में ओमेगा-6 और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो दिल को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। कड़ाके की सर्दी के मौसम में कद्दू के बीजों के नियमित सेवन करने से आपको कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते है सर्दियों में कद्दू के बीजों के सेवन फायदे के बारे में-
सर्दियों में कद्दू के बीज खाने के फायदे:-
सम्बंधित ख़बरें
Hair Growth Seeds: बालों का झड़ना रोकने और ग्रोथ बढ़ाने के लिए इन 5 सुपर सीड्स को करें डाइट में शामिल
चेहरे पर दिखने लगी हैं झुर्रियां? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपर-सीड्स, जवां दिखने का सीक्रेट!
सेहत के लिए सुपरफूड होते है कद्दू के बीज, जानिए फायदे-नुकसान और सेवन करने का तरीका
Wardha News: बुआई के पूर्व करें बीज प्रक्रिया, किसानों को कृषि विभाग का मार्गदर्शन
हार्ट को रखता है हेल्दी
आयुर्वेदिक डॉक्टर के अनुसार, कद्दू के बीजों को खाने से हार्ट हेल्दी रहता है, क्योंकि इसमें फाइबर, हेल्दी फैट्स के साथ एंटी ऑक्सीडेंट्स की भी अच्छी- खासी मात्रा होती है, जो कोलेस्ट्रॉल दूर करने में कारगर है। इन बीजों में मौजूद मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर लेवल को नियंत्रित रखता है, जिससे हार्ट से जुड़ी परेशानियां दूर रहती हैं।
बढ़ाता है इम्युनिटी पावर
कद्दू के बीजों में भरपूर मात्रा में जिंक और विटामिन-E पाया जाता है, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में सहायक होता है। ठंड के मौसम में अक्सर लोग कम इम्यूनिटी के कारण सर्दी-जुकाम से परेशान रहते हैं, ऐसे में कद्दू के बीजों का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।
हेल्दी स्किन और बाल
सर्दियों में कद्दू के बीजों का सेवन स्किन और बाल के लिए अच्छा होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन, जिंक, और विटामिन E पाई जाती है, जिसके कारण यह बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। नियमित रूप से कद्दू के बीजों का सेवन करने से आपकी स्किन बेहतर नजर आएगी और बालों की क्वालिटी भी अच्छी होगी।
डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद
कद्दू के बीजों का सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है। सर्दियों में कद्दू के बीजों का सेवन करने से ब्लड में इंसुलिन की मात्रा को संतुलित करने में मदद मिल सकती है। अगर आप डाइट में कद्दू के बीजों को शामिल करेंगे तो ये शुगर लेवल के स्तर को मेनटेंन रखने में मदद करेगा।
हेल्थ की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-
जोड़ों के दर्द का इलाज
एक्सपर्ट्स के अनुसार, कद्दू के बीजों का सेवन सर्दियों में जोड़ों के दर्द को कम करने में भी असरदार हैं। अर्थराइटिस के दर्द से राहत पाने के लिए इसके बीजों को डाइट का हिस्सा बनाएं।
ऐसे करें कद्दू के बीजों को अपनी डाइट में शामिल
इसे हल्का भून लें। मात्रा के अनुसार इसके साथ हरी मिर्च, लहसुन पीस लें। इस मिश्रण में एक टी-स्पून नींबू का रस मिला लें। इस चटनी को साइड डिश के रूप में खाएं।
टमैटो सॉस बनाते वक्त भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
प्लेन दही में ऊपर से इसके बीज डालकर भी खाए जा सकते हैं। मिठाइयों को हेल्दी टच देने के लिए उसके ऊपर इसके बीज का प्रयोग करें या फिर बादाम, काजू के साथ इन्हें भी ड्राई रोस्ट करके डाल सकती हैं।
मखाने की बर्फी, सिंघाड़े के आटे की बर्फी, बेसन बर्फी बनाते समय भी इस बीज का प्रयोग किया जा सकता है।
Benefits of eating pumpkin seeds in winter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aadhaar Card Service: यूपी वालों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब गांव में मिलेगी आधार कार्ड सर्विस
Jul 30, 2026 | 08:35 AMNavabharat Nishanebaaz: धर्मेंद्र प्रधान का शानदार सत्कार, NDA सांसदों ने दिखाया दुलार
Jul 30, 2026 | 08:32 AMराजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने शिलॉन्ग कोर्ट में किया सरेंडर, अब ट्रायल होगा तेज
Jul 30, 2026 | 08:29 AMबांकीपुर उपचुनाव में फर्जी वोटिंग का आरोप! BJP ने RO को लिखा पत्र, EPIC ID की सख्त जांच की मांग
Jul 30, 2026 | 08:26 AMठाणे में बनेगी अत्याधुनिक शूटिंग रेंज, वाघबिल परियोजना को 26 करोड़ की सैद्धांतिक मंजूरी
Jul 30, 2026 | 08:23 AMExplainer: 10 साल जेल और 10 करोड़ जुर्माना! एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा से पास, नए विधेयक में और क्या खास?
Jul 30, 2026 | 08:15 AMCWG 2026: मोहम्मद बेसिल ने जीता करियर का पहला इंटरनेशनल मेडल, परिवार को समर्पित किया सिल्वर; बोले- ये मेरा…
Jul 30, 2026 | 08:14 AMवीडियो गैलरी

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM














