चेहरे पर दिखने लगी हैं झुर्रियां? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपर-सीड्स, जवां दिखने का सीक्रेट!

Best Anti Aging Seeds: बढ़ती उम्र, गलत खानपान और पोषण की कमी का असर सबसे पहले त्वचा पर दिखता है। झुर्रियां, ढीलापन और रूखापन इसकी आम निशानियां हैं। ऐसे में डाइट में सही सुपर-सीड्स को शामिल करना स्किन हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।
Wrinkles and Aging Signs on Face Due to Poor Diet
बाउल में रखे चिया सीड्स, फ्लैक्स सीड्स, कद्दू के बीज और अन्य सुपर-सीड्स (सौ. एआई)
Updated on
wrinkles reason
झुर्रियां सिर्फ बढ़ती उम्र का संकेत नहीं है बल्कि यह हमारी लाइफस्टाइल और पर्यावरण की वजह से भी होने लगता है। इसका सबसे बड़ा कारण सूरज की किरणें हैं। कोलेजन की कमी, धूम्रपान, प्रदूषण, तनाव और नींद की कमी के वजह से भी झुर्रियां दिखने लगती हैं।
wrinkles
झुर्रियों को कम करने के लिए खानपान में सुधार करना और हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी है। अगर आप भी चेहरे को ग्लोइंग और चमकदार बनाना चाहते हैं तो डाइट में 5 सीड्स को शामिल कर सकते हैं जो एजिंग के प्रभाव को कम करती है और चेहरे पर कसाव लाती है।
flax seeds
अलसी के बीज: अलसी ओमेगा-3 फैटी एसिड का पावरहाउस है। यह त्वचा की नमी को बरकरार रखता है और बारीक रेखाओं (Fine Lines) को कम करने में मदद करता है। इसे भूनकर या स्मूदी में डालकर लिया जा सकता है।
chia seeds
चिया सीड्स: चिया सीड्स एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। ये फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं जो त्वचा को बूढ़ा बनाने के लिए जिम्मेदार होते हैं। पानी में भिगोकर इनका सेवन करने से स्किन हाइड्रेटेड रहती है।
pumpkin seeds
कद्दू के बीज: इसमें मौजूद जिंक और विटामिन-ई को ब्यूटी विटामिन कहा जाता है। यह कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है जिससे त्वचा में कसावट बनी रहती है और ढीली स्किन की समस्या नहीं होती।
sunflower seeds
सूरजमुखी के बीज: सूरजमुखी के बीजों में सेलेनियम और विटामिन-ई प्रचुर मात्रा में होता है। यह सूरज की हानिकारक यूवी (UV) किरणों से होने वाले डैमेज से त्वचा की रक्षा करता है और नेचुरल ग्लो लाता है।
til seeds
तिल के बीज: तिल में कैल्शियम और स्वस्थ वसा होती है जो त्वचा की कोशिकाओं को पुनर्जीवित करती है। सर्दी हो या गर्मी, सीमित मात्रा में इसका सेवन स्किन को अंदर से पोषण देता है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com