सर्दियों में इस तरह करें काली मिर्च का इस्तेमाल, वायरल फीवर से लेकर जोड़ों के दर्द से मिलेगी निजात
Black Pepper Winter Benefits: आयुर्वेद में काली मिर्च को गर्म तासीर वाली औषधि माना जाता है, जो जोड़ों के दर्द, सूजन और ठंड से होने वाली कई दिक्कतों में राहत पहुंचा सकती है।
- Written By: सीमा कुमारी
सर्दियों में काली मिर्च खाने के फ़ायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Black Pepper Benefits: भारतीय घरों की रसोई में काली मिर्च का इस्तेमाल मसाले के तौर पर किया जाता है। लेकिन आयुर्वेद एक्सपर्ट्स बताते है कि, काली मिर्च सिर्फ मसाला नहीं है, बल्कि आयुर्वेदिक औषधि भी है। सर्दियों में काली मिर्च का इस्तेमाल करने से शरीर गर्म रहती है इसके अलावा, इस दौरान होने वाले छोटे मोटे संक्रमण से भी बचाती है, लेकिन इसका सेवन करने से पहले जान लें कि इसे किसके साथ लेना बेहतर होता है।
काली मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल, पाइपेरिन और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो इसे दवा बनाते हैं। आज हम आपको सर्दियों में काली मिर्च खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
सर्दियों में काली मिर्च खाने के फ़ायदे
आयुर्वेद में काली मिर्च को मरीच बताया गया है, जिसमें वात और कफ दोष को संतुलित करने की शक्ति होती है। अगर शरीर में वात और कफ दोष संतुलित रहता है, तो सर्दी से होने वाली परेशानी कम होती है और पाचन दुरुस्त रहता है। काली मिर्च के सेवन से पहले इसकी सेवन विधि को अच्छे से जान लेना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Workout In Summer: बढ़ती गर्मी में वर्कआउट करना सही है या खतरनाक? जानिए एक्सपर्ट की राय
Sleeping Problem: रात में बार-बार टूट जाती है नींद? ये 5 आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार
Indo Western Look: जींस के साथ दुपट्टा करें स्टाइल, कॉलेज और पार्टी के लिए है परफेक्ट ट्रेंडी फ्यूजन लुक
Pakora Recipe: बारिश का मजा दोगुना करेंगे ये 6 तरह के पकौड़े, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का करेगा मन
सर्दी-खांसी में राहत
आयुर्वेदिक डॉक्टर के अनुसार, सर्दियों में काली मिर्च का सेवन करने से सर्दी-खांसी में राहत मिलती है। अगर आप सर्दी और खांसी परेशान है, तो काली मिर्च को शहद के साथ ले सकते है। इसके लिए 4 से 5 काली मिर्च को पीसकर शहद को हल्का गुनगुना करके लें। इसके सेवन से सूखी व कफ वाली खांसी दोनों में आराम मिलता है और प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
जोड़ों के दर्द से निजात
सर्दियों में मांसपेशियों के जकड़न और जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में काली मिर्च के साथ अगर तिल का तेल गर्म करके दर्द वाली जगह पर लगाया जाए तो आराम मिलता है। ये तेल प्राकृतिक रूप से गर्माहट देता है और सूजन को भी कम करता है।
वायरल फीवर में राहत
काली मिर्च के सेवन से वायरल फीवर में भी राहत मिलती है। काली मिर्च में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण बैक्टीरियल संक्रमणों से लड़ने में मदद करते हैं। इसका सेवन बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-आंखों की रोशनी तेज़ कर देंगी ठंड के मौसम की ये सब्जियां, तो देर किस बात की, पढ़िए और शुरू कर दीजिए
कफ दोष में राहत
सर्दियों में कुछ लोगों के पैर ठंडे रहते हैं और हाथ-पैर सुन्न हो जाते हैं। ऐसे में शरीर को गर्म रखने के लिए अदरक और काली मिर्च का सेवन करना लाभकारी होता है। इसके लिए अदरक और काली मिर्च का पानी या फिर इसे चाय के साथ ले सकते हैं। ये शरीर को अंदर से गर्माहट देगी और गले में जमा कफ कम करेगा।
