ठंड के मौसम में मूंगफली किसी सुपर फूड से कम नहीं, इसके फायदे पढ़कर तो देखिए
Peanuts Superfoods: सेहत के लिए मूंगफली खाना बेहद फायदेमंद है। पाचन को दुरुस्त रखने और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए मूंगफली खाने से लाभ मिलता है।
- Written By: सीमा कुमारी
जानिए सर्दियों में मूंगफली के सेवन से होने वाले फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Peanuts Health Benefits: ठंड के मौसम में मूंगफली को सबसे पसंदीदा स्नैक माना जाता है। इसलिए दादी-नानी के जमाने से सर्दियों में मूंगफली का सेवन करने की सलाह दी जा रही है। कहा जाता है कि, सही मात्रा में और सही तरीके से मूंगफली खाना सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
आपको बता दें कि मूंगफली में प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर और विटामिन ई जैसे कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। ऐसे में आइए सर्दियों में मूंगफली का सेवन करने के कुछ स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानते हैं।
जानिए सर्दियों में मूंगफली के सेवन से होने वाले फायदे:
हड्डियों को मिलती है मजबूती
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, मूंगफली का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। अगर आप सर्दियों में बोन रिलेटेड प्रॉब्लम्स को पैदा होने से रोकना चाहते हैं, तो मूंगफली को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। रोजाना मुट्ठी भर मूंगफली का सेवन किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Hair Fall Diet: क्या आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं? बस डाइट में शामिल लें ये 5 चीजें, फिर देखिए कमाल
Dhokla Recipe: घर पर अपने हाथों से बनाएं सॉफ्ट और स्पंजी ढोकला, हर बाइट में मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
Thyroid Diet: क्या आप भी हैं थायराइड के मरीज? आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, मिलेंगे ढेरों फायदे
Kada Prasad Recipe: घर पर बनाएं गोल्डन टेंपल जैसा कड़ा प्रसाद, नोट करें प्रसाद की आसान रेसिपी
सर्दी-जुकाम से राहत दिलाए
आपको बता दें, सर्दियों में मूंगफली के सेवन से सिर्फ हड्डियां ही मजबूत नहीं होती बल्कि सर्दी-जुकाम से राहत दिलाने में कारगर माना जाता है। मूंगफली सर्दी-जुकाम से राहत दिलाने में कारगर है। यह शरीर को अंदर से गर्म रखती है। इसके रोजाना सेवन से फेफड़ों को मजबूती मिलती है। इस मौसम में सर्दी-खांसी, जुकाम से बचना चाहते हैं, तो नियमित रूप से मूंगफली खा सकते हैं।
वजन कम करने में कारगर
सर्दियों में मूंगफली का सेवन करने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। मूंगफली में फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। ये भूख को कम करने में मदद करते हैं, जिससे वजन कम करने में सहायता मिल सकती है।
कैंसर की जोखिम को कम करती है
एक्सपर्ट के अनुसार, मूंगफली खाने से कई तरह के कैंसर से बचा जा सकता है। इसमें पॉलीफेनोलिक एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है, जो कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
आपको बता दें, मूंगफली में मौजूद फैटी एसिड त्वचा रोगों से बचाने में मदद करता है। इसमें फाइबर भी पाया जाता है, जो शरीर के विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में सहायक है। जिससे आप हेल्दी स्किन पा सकते हैं।
ये भी पढ़ें-सिर्फ पानी नहीं आयुर्वेदिक सुपर ड्रिंक है चावल का मांड, इसके फायदे जानकर रह जाएंगे दंग
ऊर्जा से भरपूर
आपको बता दें, सर्दियों के मौसम में अक्सर लोगों को ऊर्जा की कमी महसूस होने लगती है। अगर, आप भी दिन भर ऊर्जावान महसूस करना चाहते हैं, तो आपको प्रोटीन और फाइबर से भरपूर मूंगफली का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोषक तत्वों से भरपूर मूंगफली को गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
