पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में बड़ी राहत दे सकता है अदरक, जानिए कैसे करें इस्तेमाल
Ginger Benefits: औषधीय गुणों से भरपूर सर्दियों में अदरक का सेवन सर्दी-खांसी, पाचन और जोड़ों के दर्द और इम्यूनिटी को मजबूत जैसी कई समस्याओं के लिए रामबाण होता है।
- Written By: सीमा कुमारी
अदरक के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Health Benefits Of Adrak: सर्दियों में सर्दी- खांसी, जुकाम और गले की खराश जैसी परेशानियों का बढ़ना आम बात है। ऐसे में हर बार दवाओं का सेवन करना सही नहीं। भारतीय रसोईघर में मौजूद कई प्राकृतिक औषधियां इन समस्याओं से तुरंत आराम दिलाने में कारगर हैं। इन्हीं में से एक है अदरक, जो अपने गुणों से सर्दियों में सेहत का खास ख्याल रखता है।
जो सब्जी की डलिया में जरूर होता है। ठंड के मौसम में रसोई में रखे साधारण से अदरक का महत्व और भी बढ़ जाता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ खांसी-जुकाम को भगाने और महिलाओं के लिए पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में भी राहत देता है।
आयुर्वेद में अदरक को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। एक्सपर्ट्स बताते है कि अदरक एक ऐसी औषधि है, जो कई बीमारियों से लड़ने में कारगर है। यह जी मचलाना, वजन कम करना, पीरियड्स में दर्द और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज में मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है, जिससे वायरस और बैक्टीरिया आसानी से प्रभावित नहीं कर पाते।
सम्बंधित ख़बरें
Raksha Bandhan 2026: कम मेकअप में भी मिलेगा रॉयल लुक, रक्षाबंधन पर पहनें ये ट्रेंडिंग साड़ियां
Hair Fall Diet: क्या आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं? बस डाइट में शामिल लें ये 5 चीजें, फिर देखिए कमाल
Dhokla Recipe: घर पर अपने हाथों से बनाएं सॉफ्ट और स्पंजी ढोकला, हर बाइट में मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
Thyroid Diet: क्या आप भी हैं थायराइड के मरीज? आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, मिलेंगे ढेरों फायदे
अदरक सर्दी-खांसी में फायदेमंद
अदरक में जिंजेरॉल नाम का खास तत्व होता है जो सूजन कम करता है और गले की जलन-खराश को शांत करता है। सर्दी-खांसी होने पर एक छोटा टुकड़ा अदरक चबाने या अदरक वाली चाय पीने से कुछ ही मिनटों में आराम मिलने लगता है। यह बलगम को पतला करके बाहर निकालने में भी मदद करता है।
आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि खांसी और मतली से राहत के लिए इसे चाय में डालकर या एक छोटा टुकड़ा चबाकर खाना चाहिए, यह एक मसालेदार प्रोटेक्टर है, जो बीमारियों को दूर रखता है। खांसी आने पर अदरक को तवे पर भूनकर और उसपर नमक लगाकर इसके सेवन से भी राहत मिलती है।
ये भी पढ़ें-भिंडी का पानी पीने की सलाह क्यों दी जाती है, जानिए कैसे बनाएं और क्या हैं इसके फ़ायदे
पीरियड्स दर्द और ऐंठन में फायदेमंद
महिलाओं के लिए अदरक किसी वरदान से कम नहीं। पीरियड्स के दौरान होने वाले तेज दर्द और ऐंठन में अदरक की चाय या अदरक का रस शहद के साथ लेने से राहत मिलती है। पाचन तंत्र के लिए भी अदरक रामबाण है। अपच, गैस, मतली या उल्टी की शिकायत हो, अदरक राहत में कारगर है।
आईएएनएस के अनुसार
