लाइट ऑन करके सोते हों तो हो जाएं सावधान, जानिए क्या है इसका आपके हेल्थ से संबंध
Sleeping With Light On: अगर आप भी लाइट ऑन करके सोते हैं, तो आपको सावधान होने की जरूरत है क्योंकि तेज रोशनी में सोने से हार्ट की समस्याएं हो सकती है। जानें इसके कारण और मैनेज करने के तरीके भी।
- Written By: सीमा कुमारी
सोने से पहले लाइट क्यों बंद कर देनी चाहिए (सौ.सोशल मीडिया)
Light Jalakar Sona Chahiye Ya Nahi: कई लोग रात को लाइट बंद कर सोना पसंद करते है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जो रात को सोते समय लाइट बंद करके नहीं सोना पसंद करते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी ये छोटी से आदत आपको कई गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है? रात को लाइट जलाकर सोने से न केवल आपकी नींद की क्वालिटी पर असर पड़ता है, बल्कि ऐसा करना कई तरह की शारीरिक समस्याओं का कारण भी बन सकता है। आइए समझते हैं इस बारे में विस्तार से-
सोने से पहले लाइट क्यों बंद कर देनी चाहिए?
गहरी नींद नहीं आती
हेल्थ लाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जब आप लाइट जलाकर सोते हैं, तो दिमाग को पूरी तरह आराम नहीं मिल पाता है। इससे आपके ब्रेन को लगता है कि अभी दिन ही हो रहा है। इससे शरीर गहरी नींद में नहीं जा पाता। नतीजतन, सुबह उठने पर थकान और सुस्ती महसूस होती है।
मूड खराब होना
रिपोर्ट के मुताबिक, रात में खासकर नीली रोशनी (Blue Light) जैसे टीवी, मोबाइल और लैपटॉप से निकलने वाली लाइट आपके मूड को प्रभावित करती है। यह शरीर में मेलाटोनिन हार्मोन के उत्पादन को रोकती है। मेलाटोनिन हार्मोन ही आपको नींद लाने में मदद करता है। इसके कारण चिड़चिड़ापन, मूड स्विंग्स और डिप्रेशन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
World Fragile X Day: क्या है फ्रैजाइल एक्स सिंड्रोम? जानिए इस दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी के लक्षण, कारण और इलाज
World Brain Day: रोज सिर्फ 30 मिनट पढ़ने की आदत दिमाग को बना सकती है तेज, जानिए ब्रेन को हेल्दी रखने के 5 उपाय
National Mango Day 2026: क्या रोज आम खाना सेहत के लिए फायदेमंद है? जानिए किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी
Screen Time Effects: आंखों से लेकर दिमाग तक, ज्यादा स्क्रीन टाइम कैसे बिगाड़ सकता है आपकी सेहत?
मोटापा बढ़ने का खतरा
आपको जानकर हैरानी हो सकती है लेकिन केवल लाइट जलाकर सोने से भी मोटापा बढ़ सकता हैं।एक स्टडी में पाया गया कि जो महिलाएं टीवी या लाइट जलाकर सोती थीं, उनमें मोटापा ज्यादा देखा गया। दरअसल, जब आप लाइट जलाकर सोते हैं, इससे आपको अच्छी नींद नहीं मिल पाती है। ऐसे में अगले दिन आपको ज्यादा भूख लगती है।
किन बीमारियों का खतरा बढ़ता है
इन सब से अलग लंबे समय तक रोशनी में सोने की आदत से नींद की कमी होती है, जिससे ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस तरह लाइट जलाकर सोने से आपको एक साथ कई नुकसान झेलने पड़ सकते है।
ये भी पढ़ें-सर्दियों में मामूली सिरदर्द भी बन सकता है माइग्रेन का कारण, हो जाएं सतर्क, इन उपायों से करें बचाव
इन आदतों से ऐसे पाए छुटकारा
अगर आपको बिना लाइट जलाए नींद नहीं आती है, तो शुरुआत में लाल रंग की हल्की नाइट लाइट का इस्तेमाल करें, क्योंकि यह मेलाटोनिन पर उतना असर नहीं डालती है।
- सोने से पहले मोबाइल और टीवी बंद कर दें।
- कमरे में ब्लैकआउट पर्दे लगाएं ताकि बाहर की रोशनी अंदर न आए।
- आप सोते हुए आई मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं या आंखों पर कोई मुलायम कपड़ा बांध सकते हैं।
- हर दिन एक ही समय पर सोने और जागने की आदत बनाएं।
- इन सब से अलग सुबह उठते ही सूरज की रोशनी में कुछ समय जरूर बिताएं।
