चेहरे को दाग-धब्बे और पिंपल्स से रखना है फ्री, तो घर पर इन तरीके से बनाएं रोज पाउडर फेस पैक
Face Pack For Glowing Skin: घर पर आप सरल तरीके से चेहरे की देखभाल के लिए रोज पाउडर फेसपैक लगा सकते है। आपको हम रोज पाउडर बनाने के तरीके के बारे में आज बता रहे है जो इस प्रकार है।
- Written By: दीपिका पाल
रोज पाउडर फेसपैक (सौै. सोशल मीडिया)
Easy Step of Rose Powder: हर किसी को अपने चेहरे की खूबसूरती से प्यार होता है। ऐसे में महिलाएं एक-से बढ़कर एक महंगे प्रोडक्ट को खरीदने पर जोर देती है। महिलाएं अलग-अलग तरीके के महंगे ट्रीटमेंट को लेना पसंद करती है। अगर आप नेचुरल खूबसूरती पर भरोसा करते है तो आपके लिए रोज पाउडर बेहतर विकल्प हो सकता है। रोज पाउडर को आप चेहरे पर आसानी से लगा सकते है।
घर पर आप सरल तरीके से चेहरे की देखभाल के लिए रोज पाउडर फेसपैक लगा सकते है। आपको हम रोज पाउडर बनाने के तरीके के बारे में आज बता रहे है जो इस प्रकार है।
रोज पाउडर फेस पैक बनाने का तरीका
चेहरे को हमेशा खूबसूरत बनाए रखने के लिए आप रोज पाउडर फेसपैक को आसानी से बना सकते है।
सम्बंधित ख़बरें
Dalai Lama Teachings: सफलता के पीछे छिपा है गुण, दलाई लामा ने बताया खुशहाल और सफल जीवन का मंत्र
World Population Day: बढ़ती आबादी के बीच क्यों जरूरी है जेंडर इक्वालिटी? जानें जनसंख्या दिवस की थीम और महत्व
Raksha Bandhan 2026: क्या पत्नी अपने पति को बांध सकती है राखी? जानें हिंदू धर्म की मान्यता
मॉनसून में स्किन को ग्लोइंग रखने के 8 आसान तरीके, बारिश के मौसम में भी चेहरा रहेगा दमकता
क्या चाहिए सामग्री
- रोज पाउडर
- मलाई
- विटामिन ई कैप्सूल
- एलोवेरा जेल
- ग्लिसरीन
कैसे बनाएं रोज पाउडर फेस पैक
- इस खास फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में थोड़ा रोज पाउडर लें।
- इसमें थोड़ा ताजा एलोवेरा जेल और विटामिन ई कैप्सूल मिक्स कर दें।
- अब दोनों को अच्छी तरह मिलाने के बाद इसमें थोड़ी मलाई और ग्लिसरीन ऐड कर दें।
- इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें, अब आपका फेस पैक बनकर तैयार है।
- इस फेस पैक को आप एक हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें- आज से फॉलो कर लें आप ये नाइट स्किन केयर रूटीन फॉर्मूला, चेहरे पर आएगा …
इन बातों का बस रखें ध्यान
आप चेहरे पर इस होममेड फेसपैक लगाने के दौरान कुछ बातों का ध्यान रख सकते है। यह तरीका स्किन को मुलायम और नरम बनाने का काम करता है।अगर पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें, उसके बाद ही इसका उपयोग करें।
