वजन घटाने से अनिद्रा दूर करने तक, तेजपत्ते की चाय के जबरदस्त फायदे
तेजपत्ते की चाय वजन घटाने से लेकर अनिद्रा दूर करने तक कई फायदे देती है। जानिए इसके पोषक तत्व, पीने का सही तरीका और सेहत से जुड़े लाभ।
- Written By: दीपिका पाल
तेजपत्ते की चाय (सौ. सोशल मीडिया)
Bay Leaf Benefits: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में सेहत का सही तरह से ख्याल रखना जरूरी होता है। अदरक वाली चाय का सेवन तो हर कोई करता है लेकिन तेजपत्ते वाली चाय पीने के अलग ही फायदे होते है। भारतीय रसोई का अभिन्न अंग तेजपत्ता न केवल भोजन का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसकी चाय स्वास्थ्य के लिए अमृत समान है। सर्दियों में तेजपत्ते की चाय का सेवन खास तौर पर फायदेमंद होता है। यह वजन घटाने से अनिद्रा दूर करने तक में कारगर है।
जानिए कैसी होती है तेजपत्ते वाली चाय
यहां पर तेजपत्ते वाली चाय की बात की जाए तो, हर्बल पेय है, जो सेहत के साथ स्वाद को बढ़ाती है। हर घर में यह भारतीय रसोई का मसाला कारगर होता है। हर घर में आसानी से मिलने वाला यह मसाला अपनी खुशबू और गुणों से कई बीमारियों को दूर रखता है। औषधीय गुणों से भरपूर तेजपत्ते की चाय एक-दो नहीं बल्कि कई फायदे देती है।
जानिए तेजपत्ते की चाय बनाने का तरीका
आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि तेजपत्ते की चाय बनाने का तरीका बहुत आसान है। एक गिलास पानी में 2-3 तेजपत्ते डालें। इसमें स्वाद और फायदे बढ़ाने के लिए दालचीनी की स्टिक, अदरक का टुकड़ा या नींबू का रस भी मिला सकते हैं। इसे 5-10 मिनट तक उबालें। उबाल आने के बाद 2-3 मिनट ढककर रखें। छानकर इसमें शहद मिलाकर गुनगुना पीएं। रोजाना सुबह खाली पेट या शाम को पीने से सबसे ज्यादा फायदा होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
National Dengue Day: डेंगू से बचने के लिए लगाते हैं अगरबत्ती, तो हो जाइए सावधान! हो सकती है सांस संबंधी बीमारी
International Family Day: क्यों टूट रहे हैं संयुक्त परिवार? क्या प्राइवेसी की चाहत छीन रही है अपनों का साथ!
Women Health: गर्मियों में बढ़ जाता है पीरियड्स पेन, इन 10 उपायों से मिलेगी राहत
जानिए चाय के सेवन के फायदे
आपको बताते चलें कि, अगर आप तेजपत्ते वाली चाय का सेवन करते है तो इसके कई तरह के लाभ मिलते है।यह मेटाबॉलिज्म तेज करती है और फैट बर्न करने में मदद करती है। पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है, जिससे अपच, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और सर्दी-जुकाम से बचाव करते हैं। इसके अलावा, यह तनाव कम करती है और अच्छी नींद लाने में सहायक है। अनिद्रा की समस्या वाले लोगों के लिए रात को पीना फायदेमंद है।
ये भी पढ़ें- सर्दियों के मौसम में ऑफिस वियर में छाए ये को-ऑर्ड सेट, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
डायबिटीज रोगियों के लिए बेस्ट होती है चाय
यहां पर बात करें तो, यह तेजपत्ते वाली चाय डायबिटीज रोगियों के लिए बेस्ट होती है। इसके अलावा त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में इस चाय के फायदे मिलते है।यह त्वचा के लिए भी लाभकारी है। इसके सेवन से मुहांसे और झुर्रियां कम होती हैं। यह सांस की समस्याओं में राहत देती है और शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालती है। तेजपत्ता हर भारतीय रसोई में मौजूद होता है और इसकी खुशबू किसी भी डिश को लजीज बना देती है। इसकी चाय के सेवन से सेहत को भला चंगा रखा जा सकता है, हालांकि ज्यादा मात्रा में सेवन से बचें और समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह लें।
आईएएनएस के अनुसार
