-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Is Diet Only Reason For Weight Gain Obesity Myths Facts
क्या वजन बढ़ने की वजह है सिर्फ गलत खानपान? सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे!
- Written By: प्रीति शर्मा
Obesity Causes: आज के समय में मोटापा एक आम लेकिन गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनता जा रहा है। अक्सर लोग वजन बढ़ने के लिए सिर्फ गलत खानपान को जिम्मेदार मानते हैं, लेकिन इसके पीछे अन्य वजह भी हैं।

बढ़ते हुए वजन से परेशान महिला (सौ. फ्रीिपिक)
Obesity Reasons: बढ़ता वजन आज एक वैश्विक महामारी बन चुका है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कम खाने के बाद भी मोटापा क्यों नहीं घटता। अक्सर हम जिसे अपनी गलती मानते हैं उसके पीछे शरीर का विज्ञान और कुछ अनसुने फैक्ट्स होते हैं।
अक्सर जब भी वजन बढ़ने की बात आती है तो सारा दोष जंक फूड या आलस पर मढ़ दिया जाता है। लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार मोटापा एक जटिल समस्या है जिसमें खानपान के अलावा कई अन्य कारक भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अगर आप भी घंटों जिम में पसीना बहा रहे हैं और डाइट कंट्रोल कर रहे हैं फिर भी वजन कम नहीं हो रहा तो आपको इन बातों पर गौर करना चाहिए।
जेनेटिक्स और हार्मोन का खेल
मोटापा कई बार आपके डीएनए में होता है। शोध बताते हैं कि करीब 15 ऐसे जीन हैं जो शरीर में फैट स्टोरेज और भूख को नियंत्रित करते हैं। इसके अलावा थायराइड या पीसीओएस (PCOS) जैसी बीमारियां हार्मोनल संतुलन बिगाड़ देती हैं जिससे वजन घटाना लगभग नामुमकिन सा लगने लगता है।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
बाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Birth Control Pills: क्या बर्थ कंट्रोल पिल्स बंद करने से बढ़ सकता है ब्लड शुगर? जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं
Lakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
नींद की कमी और तनाव
डिजिटल युग में स्क्रीन टाइम बढ़ने से नींद की गुणवत्ता घटी है। अगर आप 7 घंटे से कम सोते हैं तो शरीर में कोर्टिसोल (तनाव हार्मोन) बढ़ जाता है। यह हार्मोन न सिर्फ आपकी भूख बढ़ाता है बल्कि शरीर में चर्बी जमा करने का निर्देश भी देता है। यानी बिना खाए भी आप मोटे हो सकते हैं अगर आप तनाव में हैं या कम सो रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- नारियल का कमाल! क्या आप जानते हैं पानी से तेल तक इसके छिपे सेहत और ब्यूटी सीक्रेट्स?
सिर्फ भूखे रहने से कम होगा वजन
यह सबसे बड़ा भ्रम है। खाना छोड़ देने से शरीर स्टार्वेशन मोड में चला जाता है और मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि वजन घटाने के लिए कम खाना नहीं बल्कि सही खाना और कम से कम 30 मिनट की शारीरिक सक्रियता अनिवार्य है।
डायबिटीज का डर
आमतौर पर माना जाता है कि हर मोटा व्यक्ति शुगर का मरीज बन जाएगा। सच यह है कि मोटापा टाइप-2 डायबिटीज का एक बड़ा रिस्क फैक्टर जरूर है लेकिन सही जीवनशैली अपनाकर इस खतरे को टाला जा सकता है।
मोटापा कोई सजा नहीं बल्कि शरीर का एक सिग्नल है। इसे कम करने के लिए खुद को कोसना बंद करें और अपने सोने के पैटर्न, तनाव के स्तर और हार्मोनल हेल्थ की जांच कराएं।
Is diet only reason for weight gain obesity myths facts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
प्रयागराज में राहुल गांधी के गूंज कार्यक्रम की जगह पर छिड़ा घमासान, ट्रस्ट ने रद्द की कार्यक्रम की अनुमति
Aug 05, 2026 | 10:24 PMकब तक आपके हाथों में आएंगे प्लास्टिक के नोट? RBI गवर्नर ने 10-20 रुपये के पॉलिमर नोट पर दिया बड़ा अपडेट
Aug 05, 2026 | 10:22 PMमध्य प्रदेश में छात्र संघ चुनाव की तैयारी तेज, मंत्री इंदर सिंह परमार बोले- जल्द होगा निर्णय
Aug 05, 2026 | 10:18 PMबसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, दिल्ली के फोर्टिस हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
Aug 05, 2026 | 10:15 PMबिना टिकट यात्रा पड़ेगी भारी! पश्चिम रेलवे ने वसूला ₹83.25 करोड़ जुर्माना, फर्जी UTS ऐप पर FIR दर्ज
Aug 05, 2026 | 10:06 PMडॉग ‘लक्की’ ने सुलझाए दो अंधे कत्ल; डॉग हैंडलर अखिलेश चंद्रवंशी को SP ने ₹10 हजार से किया सम्मानित
Aug 05, 2026 | 10:05 PMपिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM














