Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

A1 or A2 Milk: कहां से आया A1 और A2 दूध, कौन सी है आपके लिए सुरक्षित और क्यों?

A1 Or A2 Milk: कुछ लोग A1 मिल्क को बेहतर बताते हैं, तो कुछ A2 को। क्या है इसकी सच्चाई। यह गाय की नस्ल और दूध में पाए जाने वाले प्रोटीन पर निर्भर करता है।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: May 14, 2026 | 12:04 PM

A1 or A2 दूध (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Types Of Milk: अमूल और मदर डेयरी ने हाल में अपने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। दूध के दामों में हुई वृद्धि के बाद से यह बहस तेज हो गई है कि कौन सा दूध बेहतर है- A1 या A2। कौन सा दूध अधिक सुपाच्य और पौष्टिक है? बच्चों के लिए किस प्रकार का  दूध अच्छा  है। पहले दुनिया भर में A2 दूध ही मिलता था, इसके बाद यूरोप की कुछ गायों की नस्ल में जेनेटिक बदलाव हुए और A1-A2 दूध हो गया।

गाय के दूध में पाया जाने वाले प्रोटीन को बीटा केसिन कहा जाता है। सभी प्रोटीन में अमीनो एसिड्स की कड़ी पाई जाती है, लेकिन बीटा केसिन प्रोटीन में कुल 229 अमीनो एसिड होते है।

क्या फर्क है ए1 और ए2 मिल्क में

दूध में केसिन सबसे अधिक पाया जाता है। कुल दूध का लगभग 80 फीसदी हिस्सा केसिन होता है। दूध में कई प्रकार के केसिन होते हैं, लेकिन बीटा केसिन सबसे आम है। इसके अलावा दूध में कुल 13 प्रकार के केसिन पाए जाते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

देवनार डंपिंग ग्राउंड में वेस्ट टू एनर्जी परियोजना का 80% काम पूरा, 8 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य

सेंट्रल रेलवे के नए सेफ्टी नियमों पर विवाद, लोकल सेवाएं प्रभावित, यात्री परेशान

सरकार का बड़ा एक्शन, चीनी के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से बैन, जानें भारत ने आखिर क्यों लिया यह कड़ा फैसला

‘राइट डॉक्टर, राइट पोस्ट’ नीति लागू, जिला और ग्रामीण अस्पतालों में मजबूत होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

A1 बीटा केसिन

यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से आने वाली विदेशी गायों का दूध ए1 होता है, लेकिन इसकी गुणवत्ता निम्न स्तर की होती है। इन गायों में ए1 बीटा केसिन की मात्रा अधिक होती है। इन गायों में होल्स्टीन, फ्रीजियन, आयरशायर और ब्रिटिश शॉर्टहॉरन आम है।

A2 बीटा केसिन

चैनल द्वीप समूह और दक्षिणी फ्रांस के देशों में पाई जाने वाली गायों में ए2 बीटा केसिन अधिक मात्रा में पाया जाता है। इनमें ग्वेर्नसे, जर्सी, चारोले और लिमोजियन गायें शामिल है।

क्या होता है स्वास्थ्य पर प्रभाव

ए1 मिल्क से कई लोगों में पेट फूलना, गैस व दस्त जैसी समस्याएं पैदा करता है। इसके साथ ही ए1 मिल्क के सेवन से दिल की बीमारी का खतरा, टाइप 1 डायबिटीज, ऑटिज्म, सिजोफ्रेनिया, बच्चों में सायकोमोटर व एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ती है।

दरअसल ए1 मिल्क में मौजूद पेप्टाइडस को अमीनो एसिड में नहीं तोड़ा जा सकता है। इसी कारण इसे पचाने में कठिनाई आती है और कई रोग जन्म लेते हैं।

ए2 दूध को इसलिए अच्छा माना जाता है, क्योंकि ए2 दूध में मौजूद लैक्टोज आसानी से पचाया जा सकता है। हालांकि दोनों ही प्रकार के दूध में लैक्टोज होता है। इसके साथ ही ए2 दूध में प्रोलिन नामक अमीनो एसिड है, जो इसे स्वास्थ्यवर्द्धक बनाता है। ए2 मिल्क मानव, बकरी और भेड़ के दूध में पाया जाता है।

ये भी पढ़ें- सरकार का बड़ा एक्शन, चीनी के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से बैन, जानें भारत ने आखिर क्यों लिया यह कड़ा फैसला

बच्चों के लिए कौन सा दूध सेहतमंद?

बच्चों के लिए ए2 दूध ही श्रेष्ठ माना जाता है। इससे बच्चों में मोटापा नहीं होता, दिमागी क्षमता बढ़ती है, पाचन में वृद्धि होती है। इसी कारण से बच्चों के लिए मां का दूध बेस्ट होता है।

साथ ही यह दूध थकान, सुस्ती, अधिक भूख और अधिक प्यास भी नहीं लगने देता है। इसमें ओमेगा फैट्स का कॉम्बिनेशन होता है। इसी श्रेणी में भारतीय गायों का दूध आता है। भारत में इस क्वालिटी का दूध गिर गाएं देती है। गाय के दूध से बुखार, यूरिनरी ट्रेक की बीमारियां, रक्त की परेशानियों में राहत मिलती है।

इसमें विटामिन डी की संतुलित मात्रा होती है, जो आसानी से आंतों से कैल्शियम प्राप्त कर लेता है। मेनोपॉज और ओस्टियोपोरोसिस में भी गाय का दूध लाभदायक होता है।

A1 or a2 which milk is healthy and digestive for human body

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2026 | 12:04 PM

Topics:  

  • Diabetes
  • Drinking Milk
  • Health News
  • Hindi News
  • Kids Health
  • Today's Special News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.