Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 1 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मास्क के पीछे: चिकित्सकों का उपचार कौन करता है?- नेशनल डॉक्टर्स डे 2026 की थीम ने समाज को दिखाया आईना

National Doctors Day: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2026 की थीम डॉक्टरों के मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करती है। संदेश साफ है-मरीजों का इलाज करने वालों की देखभाल भी उतनी ही जरूरी है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 01, 2026 | 05:06 PM

डॉक्टर्स डे, प्रतीकात्मक तस्वीर,(सोर्स: AI)

Follow Us
Follow Us:

National Doctors Day 2026 Theme: सफेद कोट पहने, गले में स्टेथॉस्कोप लटकाए और चेहरे पर एक शांत मुस्कान लिए डॉक्टर हमारे लिए उम्मीद का सबसे बड़ा चेहरा होते हैं। लेकिन वर्ष 2026 में, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की थीम हमें एक बेहद संवेदनशील और जरूरी पहलू पर सोचने को मजबूर करती है-“मास्क के पोछेः चिकित्सकों का उपचार कौन करता है?” यह थीम उस कड़वे सच को सामने लाती है जिसे हमारा समाज अक्सर अनदेखा कर देता है।

हर दिन मानसिक तनाव डॉक्टर भी हाड़-मांस के इंसान हैं। उनके पास बीमारियों का इलाज तो है, लेकिन उस मानसिक और शारीरिक तनाव का कोई रेडीमेड नुस्खा नहीं है जिससे वे हर दिन गुजरते हैं। समाज ने डॉक्टरों को ‘भगवान’ का दर्जा दे दिया है। इस भारी-भरकम दर्जे के कारण उन पर हमेशा परफेक्ट और मजबूत दिखने का एक अदृश्य मुखौटा चढ़ जाता है। वे न तो अपनी कमजोरी जाहिर कर पाते हैं और न ही आम इंसानों की तरह खुलकर अपना दर्द बयां कर पाते हैं।

आत्म-उपचार की राह में बाधाएं

जो डॉक्टर दूसरों को ‘वर्क-लाइफ बैलेंस’ या तनाव मुक्त रहने की सलाह देते हैं, वे खुद इस चक्रव्यूह में फंसे हैं। ‘लोग क्या कहेंगे’ और ‘एक डॉक्टर होकर मैं कैसे कमजोर पड़ सकता हूँ’ का डर उन्हें अंदर ही अंदर खोखला करता रहता है। डिप्रेशन और बर्नआउट के बावजूद वे मुस्कुराते हुए मरीजों का इलाज करते रहते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे सहित पूरे महाराष्ट्र में बढ़ेगी मानसून की रफ्तार, अगले 2-3 दिनों में भारी बारिश का अलर्ट, तापमान में 4°C

अमरावती पुलिस विभाग में रिटायरमेंट समारोह के साथ पदोन्नति का उत्साह; 6 कर्मचारियों को लगे स्टार और बैज

महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री को ही नहीं पता था आगरा में छप रहे थे TET के पेपर! BJP विधायक के दावे से हड़कंप

चंद्रपुर जिले में औसत 31.84 प्रतिशत जलसंग्रह, बारिश बढ़ने पर राहत की उम्मीद

समय है मुखौटा हटाने का अब समय आ गया है कि हम इस मास्क को हटाएं, डॉक्टरों को भी एक मरीज बनने, आराम करने और मानसिक स्वास्थ्य के लिए थेरेपी लेने की उतनी ही आजादी होनी चाहिए, जितनी किसी आम इंसान को होती है।

संस्थागत बदलाव: चिकित्सा संस्थानों को ऐसा सुरक्षित माहौल तैयार करना होगा जहां डॉक्टर बिना किसी झिझक के अपनी मानसिक समस्याओं पर बात कर सकें। ड्यूटी आवर्स का प्रबंधन डॉक्टरों की शिफ्ट के घंटे तय होने चाहिए ताकि उन्हें पर्याप्त आराम मिल सके।

काउंसलिंग सेलः हर बड़े अस्पताल में डॉक्टरों के लिए अनिवार्य और गोपनीय काउंसलिंग सेल होने चाहिए।
मानसिक स्वास्थ्य की चिंता भी इस चिकित्सक दिवस पर, आइए हम डॉक्टरों को भगवान के ऊंचे और अमानवीय आसन से उतारकर एक संवेदनशील इंसान के रूप में देखना शुरू करें। उनके समर्पण का सम्मान करने के साथ-साथ, हमें उनके स्वास्थ्य, ‘विशेषकर मानसिक स्वास्थ्य’ की चिंता भी करनी होगी।

चिकित्सकों की छिपी चुनौतियां

दूसरों की जान बचाते बचाते, डॉक्टर अक्सर खुद को खोने लगते हैं। उनके दैनिक जीवन की कुछ मुख्य चुनौतियां इस प्रकार है।
अत्यधिक कार्यभार लगातार 24 से 36 घंटों की लंबी शिफ्ट और नींद की भारी कमी।

भावनात्मक बोझ हर दिन गंभीर रूप से बीमार मरीजों और मृत्यु का सामना करना, जो उनके अवचेतन मन पर गहरा असर छोड़ता है।
हिंसा का डर अस्पतालों में बुनियादी ढांचे की कमी के कारण अक्सर डॉक्टरों को तीमारदारों के गुस्से और शारीरिक हिंसा का शिकार होना पड़ता है। निजी जीवन का अभावः काम के अनिश्चित घंटों के कारण वे अपने परिवार और स्वयं के लिए समय नहीं निकाल पाते।

क्या कहती है रिसर्च ?

चिकित्सकों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, वे चौकाने वाले और चिंताजनक है।
बर्नआउट की समस्याः विभिन्न अध्ययनों के अनुसार, भारत में लगभग 45% से 60% डॉक्टर गंभीर बर्नआउट’ (अत्यधिक शारीरिक और मानसिक थकान) का सामना कर रहे है।

यह भी पढ़ें:-12 मिनट के 50 व 2 घंटे के बाद 1,000 जुर्माना; नागपुर स्टेशन पर रेलवे की बिना तैयारी वाली वसूली से यात्री बेहाल

अवसाद: आम आबादी की तुलना में डॉक्टरों में एंग्जायटी और डिप्रेशन की दर करीब दोगुनी पाई गई है।
मदद की कमीः एक शोध के मुताबिक, मानसिक तनाव से जूझ रहे 70% से अधिक डॉक्टर पेशेवर मदद (थेरेपी) लेने से कतराते हैं, क्योंकि उन्हें डर होता है कि इससे उनके करियर या सामाजिक प्रतिष्ठा पर असर पड़ेगा।

National doctors day 2026 theme who heals the healers nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2026 | 05:06 PM

Topics:  

  • Health News
  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • Physical and Mental Health
  • Public Health

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.