रोजाना अपने रूटीन में शामिल करें 5 आसान और स्मार्ट हैंड एक्सरसाइज, मोबाइल-लैपटॉप चलाने के दौरान नहीं होगा दर्द
Exercise during watching Mobile: रोजाना 5 घंटे से ज्यादा समय तक मोबाइल देखने से हाथों और उंगलियों में दर्द होता है। हम आपको कुछ एक्सरसाइज के बारे में बता रहे है जो आपको हर दर्द पर आराम दिलाती है।
- Written By: दीपिका पाल
Excercise for Hand during watching Mobile: अक्सर लोग सुबह हो या दोपहर फिर दिन-रात मोबाइल- लैपटॉप पर घंटों आंखें गड़ाएं नजर आते ही। मोबाइल के बिना किसी की दिन की शुरुआत नहीं होती है और ना ही दिन पूरा होता है। रोजाना 5 घंटे से ज्यादा समय तक मोबाइल देखने से हाथों और उंगलियों में दर्द होता है। हम आपको कुछ एक्सरसाइज के बारे में बता रहे है जो आपको हर दर्द पर आराम दिलाती है।
Wrist Flexor & Extensor Stretch Exercise: मोबाइल पर लंबा वक्त बिताने के कारण आपका कलाई और फोरआर्म की मसल्स पर सबसे ज्यादा दबाव पड़ता है। इस स्थिति और दर्द को दूर करने के लिए आप यह एक्सरसाइज अपना सकते है। इसके लिए आप एक हाथ को सामने सीधा करें और हथेली को नीचे रखें, अब दूसरे हाथ से उंगलियों को हल्के से अपनी और खींचे।जब तक की फोरआर्म के ऊपरी हिस्से में हल्का स्ट्रेच महसूस न हो, इसे 20 से 30 सेकंड तक पकड़े. फिर हथेली को ऊपर की ओर करके यही प्रक्रिया दोहराएं।
जालना मनपा आयुक्त अंजलि शर्मा ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण; कहा- मरीजों को न हो कोई असुविधा
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
National Dengue Day: डेंगू से बचने के लिए लगाते हैं अगरबत्ती, तो हो जाइए सावधान! हो सकती है सांस संबंधी बीमारी
International Family Day: क्यों टूट रहे हैं संयुक्त परिवार? क्या प्राइवेसी की चाहत छीन रही है अपनों का साथ!
Thumb Opposition & Base Thumb Stretch Exercise: आप मोबाइल को लंबे समय तक चलाते है तो सबसे ज्यादा उपाय अंगूठे को होता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए हाथ को खोलकर अंगूठे को एक-एक करके बाकी चार उंगलियों से मिलाए।इस प्रक्रिया को 5 से 10 बार दोहराएं और फिर दूसरी हाथ से अंगूठे को हल्के से पीछे की ओर खींचे. इसे 15 से 20 सेकंड तक होल्ड करें. यह एक्सरसाइज अंगूठे के बेस में जमे स्ट्रेस को कम करती है।
Tendon Gliding Exercise: आप फोन या लैपटॉप चलाने के दौरान इस एक्सरसाइज को कर सकते है। कई बार मोबाइल पर टाइप करने से उंगलियों की मूवमेंट सख्त हो जाती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए हाथ को सीधा रखें और उंगलियों को टेबल टॉप पोजीशन में मोडें. यानी सिर्फ ऊपर के दो जोड़ मोडें, बेस जोड़ सीधा रखें, फिर पूरा फिस्ट बनाए और हाथ को दोबारा सीधा रखें. इस प्रक्रिया को धीरे-धीरे 5 से 8 बार करें। उंगलियों और हथेलियों की टेंडेंसी फ्लेक्सिबल होती है।
Handshake & Wrist Rotation Break Exercise: मोबाइल फोन और लैपटॉप को आप लंबे समय तक चलाते है तो ब्लड सर्कुलेशन आपका कम हो सकता है। इसके लिए आप यह एक्सरसाइज करें। इसके लिए आप हाथों को नीचे ढीला छोड़े और 10 से 15 सेकंड तक हल्के से हिलाएं जैसे पानी झाड़ रहे हो. इसके बाद हथेलियों को ऊपर और नीचे करते हुए कलाई को लगभग 10 बार घुमाएं. यह एक्सरसाइज ब्लड फ्लो बढ़ाती है।
Finger Spreads & Gentle Fists Exercise:लंबे समय तक मोबाइल पर इस एक्सरसाइज को करने से उंगलियों की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ जाती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप हाथों को खोले और उंगलियों को जितना हो सके फैलाएं. इसके बाद 3 से 5 सेकंड तक होल्ड करें, फिर रिलैक्स करें. इसके बाद हल्का फिस्ट बनाएं, अब उसे 5 सेकंड तक होल्ड करें और दोबारा खोलें।
