योग का सही फायदा चाहिए तो पहले फॉलो करें ये 10 गोल्डन रूल्स, है आपके बड़े काम के
Yoga Benefits In Hindi: योग करने से पहले इन 10 जरूरी नियमों को जानना बेहद जरूरी है। सही तरीके से योग करने पर मिलेगा पूरा शारीरिक और मानसिक लाभ, नहीं तो असर रह जाएगा आधा।
- Written By: दीपिका पाल
योगासन रूल्स (सौ.सोशल मीडिया)
10 Rules Before Yoga: हमारी भारतीय संस्कृति में योग को विशेष स्थान दिया गया है। यहां पर योग का इतिहास अब तक से लगभग 5000 साल पुराना बताया जाता है। जब महर्षि और योगाचार्य स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग पर विश्वास करने की बात कहते थे। ‘योग’ शब्द संस्कृत के ‘युज’ से आया है, जिसका मतलब होता है ‘जुड़ना’ या ‘मिलना।’ यहां पर ऋग्वेद जैसे प्राचीन ग्रंथों में योग के महत्व को बताया गया है। यहां पर योग केवल शारीरिक शक्ति ही नहीं बढ़ाता, बल्कि मानसिक शांति, ध्यान और आत्म-जागरूकता भी प्रदान करता है।
समय के साथ योग न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में फैल गया और आज इसे ‘योगा’ के नाम से जाना जाता है। योग की शुरुआत करने से पहले हर योग करने वाले को कुछ बातों और नियमों का पालन करना चाहिए।
योग शुरु करने से पहले फॉलो करें ये 10 नियम
योग केवल आसनों का अभ्यास नहीं है, बल्कि इसके लिए कुछ नियमों का पालन करना भी बहुत जरूरी है। आपको हम कुछ 10 जरूरी नियमों के बारे में बता रहे है।
सम्बंधित ख़बरें
Autism Awareness: ऑटिज्म क्या है? जानिए इसके लक्षण, कारण और उपचार के तरीके
Hair Loss Due To PMOS: पीएमओएस में क्यों झड़ते हैं बाल और कैसे पाएं दोबारा घने बाल? जानें एक्सपर्ट की राय
Newspaper Food Packaging: अखबार की स्याही बना सकती है बीमार, खाने की पैकिंग को लेकर FSSAI का अलर्ट
Kareena Kapoor Fitness: 44 की उम्र में भी फिट हैं करीना कपूर, स्लिम वेस्टलाइन के लिए करती हैं ये 4 योगासन
1- पहला नियम
योग शुरु करने से पहले आपको यह पहला नियम अपनाना चाहिए। इसके अनुसार तन और मन की स्वच्छता पहले जरूरी होता है। इसके लिए योग की शुरुआत से पहले न केवल शरीर साफ होना चाहिए, बल्कि आस-पास का वातावरण भी स्वच्छ होना चाहिए। इसे लेकर कहते है कि, स्वच्छता से मन शांत रहता है और ध्यान केंद्रित करना आसान होता है। यानि योग वाली जगह को साफ रखें।
2-दूसरा नियम
योगासन करने से पहले दूसरा नियम यह अपनाएं, खाली पेट रहें। खाने के बाद योग करना सही नहीं माना जाता है ऐसा करने से पेट पर दबाव पड़ता है और आसनों का सही फायदा नहीं मिलता। अगर कमजोरी महसूस हो तो गुनगुने पानी में थोड़ी शहद मिलाकर पी सकते हैं।
3-तीसरा नियम
योग के दौरान आपको बाथरूम और टॉयलेट से फ्री होकर आ जाना चाहिए। कहते है कि, मूत्र और आंतों का खाली होना सही होता है इससे शरीर को आराम मिलता है और योग करते समय किसी भी तरह की असुविधा नहीं होती।
4-चौथा नियम
योग को शुरु करने से पहले आपको प्रार्थना और वंदना जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से पहली बात है कि, आपका दिमाग पॉजिटीव विचार वाला हो जाता है। मानसिक रूप से तैयार होकर ही योग करना सही माना जाता है।
5-पांचवां नियम
योगासन करने के दौरान आपको यह नियम अपनाना चाहिए योग धीमी गति से हो तेज गति नहीं होनी चाहिए। धीरे-धीरे आसन करने से मांसपेशियों और जोड़ों को चोट से बचाया जा सकता है और शारीरिक लाभ भी बेहतर मिलता है।
6-छठा नियम
आप योगासन को सीधे ही शुरु नहीं कर सकते है इसके लिए स्ट्रेचिंग और वॉर्म-अप करना बेहद जरूरी होता है। योगासन शुरू करने से पहले हल्की स्ट्रेचिंग करना मांसपेशियों को गर्म करता है और चोट लगने की संभावना कम करता है।
7-सातवां नियम
योगासन करने के दौरान सही तकनीक और मुद्रा का अभ्यास करें तो आपके लिए अच्छा है। इसके लिए किसी भी नए योगासन को पहली बार करते समय ध्यान से सीखना जरूरी है। गलत मुद्रा से शरीर को नुकसान हो सकता है।
8-आठवां नियम
योगासन करने के दौरान क्या कपड़े पहनना सही है इसके बारे में पहले ही तैयारी कर लेना चाहिए। ढीले और आरामदायक कपड़े पहनना योग के लिए जरूरी है ताकि आसन करते समय शरीर को पूरी स्वतंत्रता मिले और रक्त संचार ठीक से हो।
9-नौवां नियम
योगासन करने के दौरान सांस पर ध्यान देना बेहद जरूरी होता है। कहते है कि, सांस सही तरह से ली जाए तो योगासन करने से फायदा मिलता है। सही ढंग से सांस लेने से शरीर में ऊर्जा का संतुलन बना रहता है और मानसिक शांति मिलती है।
ये भी पढ़ें-गंदा तकिया बिगाड़ रहा है चेहरे की स्किन? पिंपल्स-दानों से बचने के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय
10-दसवां नियम
योगासन करने के बाद तुरंत ही आपको कुछ काम करना शुरु नहीं कर देना चाहिए। योगासन के सभी आसनों को करने के बाद शरीर और मस्तिष्क को आराम देना जरूरी है। इससे शरीर में तनाव नहीं रहता और योग का पूरा लाभ मिलता है।
तो ये रहे योगासन शुरु करने से पहले के नियम जो अगर आप अपनाते है या फॉलो करते है तो आपको शारीरिक और मानसिक रूप से इसका फायदा मिलता है। इस योगासन को करने से तनाव, चिंता और थकान जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
आईएएनएस के अनुसार
