-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Haryana »
- Why Haryana Haryana Ig Take His Own Life Was He Under Some Stress Who Is Ig Y Puran Kumar
ईमानदारी और सख्ती के लिए मशहूर हरियाणा के आईजी ने क्यों दी जान? क्या किसी तनाव में थे पूरन कुमार?
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पूरन बेहद तेजतर्रार अधिकारी माने जाते थे।

आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार, फोटो- सोशल मीडिया
Haryana IG Y Puran Kumar Suicide: आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार ने हाल ही में आत्महत्या कर ली। उन्होंने ये तब किया जब उनकी पत्नी और आईएएस अधिकारी पी. अमनीत कुमार फिलहाल जापान दौरे पर हैं साथ ही हाल ही में उनका तबादला भी किया गया था। प्रशासनिक गलियारे में उनके आत्महत्या के फैसले की चर्चा जोरों पर है।
वाई. पूरन कुमार साल 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और हाल ही में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (पीटीसी) सुनारिया, रोहतक में आईजी के पद पर नियुक्त किए गए थे। इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में शोक और सन्नाटा फैल गया है।
चंडीगढ़ आवास पर खुद को मारी गोली
पूरन कुमार ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर खुद को गोली मार ली। रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना चंडीगढ़ के सेक्टर-11 की है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसएसपी, फोरेंसिक टीम और सीएफएसएल मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरन की आत्महत्या के बाद कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
CJP Protest में शबाना आजमी की बिगड़ी तबीयत, आंसू गैस के धुएं से आया अस्थमा अटैक
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
किसानों का ऐलान- पैदल पहुंचेंगे दिल्ली, सरकार ने मानीं दो मांगें फिर भी जारी रहेगा प्रदर्शन
Delhi Protest: प्रदर्शन की आग में दिल्ली! जंतर-मंतर पर CJP और शंभू-खनौरी बॉर्डर पर किसानों का डेरा
हाल में हुआ था पूरन का तबादला
आईजी वाई. पूरन कुमार को 29 सितंबर को सरकार ने पीटीसी सुनारिया का आईजी बनाया था। इससे पहले वे पांच माह तक रोहतक रेंज के आईजी पद पर तैनात थे। इस साल 21 अप्रैल को हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल में उन्हें हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन से रोहतक रेंज का आईजी बनाया गया था। महज नौ दिन पहले ही उनका फिर से तबादला किया गया था।
#WATCH | Chandigarh: Kanwardeep Kaur, Chandigarh SSP says, “We got information of a shooting at around 1:30 PM at Sector 11 Police Station. When we reached here, we found that a reported suicide had taken place. The body of IPS officer Y Puran Kumar was found at his residence.… pic.twitter.com/b6acTw3EIu — ANI (@ANI) October 7, 2025
मामले में पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी फिलहाल मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मंत्री राव नरवीर और आईजी की पत्नी आईएएस अधिकारी पी. अमनीत कुमार फिलहाल जापान दौरे पर हैं। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि उन्होंने आत्महत्या क्यों की। क्या इसके पीछे किसी प्रकार का प्रशासनिक दबाव था या फिर कोई पारिवारिक परेशानी। उनकी पत्नी के बयान के बाद कुछ जानकारी सामने आने की बात कही जा रही है।
विवादों में रहे थे वाई. पूरन कुमार
जानकारी के मुताबिक, आईजी पूरन कुमार पिछले डेढ़ वर्ष से सुर्खियों में थे। उन्होंने “वन ऑफिसर, वन हाउस” नीति के तहत शिकायत दी थी कि कई आईपीएस अधिकारियों ने एक से अधिक सरकारी आवास अपने नाम पर रखे हैं। इसके बाद उन्होंने तत्कालीन डीजीपी और एडिशनल चीफ सेक्रेटरी पर जातिगत भेदभाव के आरोप लगाते हुए आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। इन शिकायतों के बाद वे लगातार चर्चा में रहे और माना जा रहा है कि इसी वजह से वे प्रशासनिक दबाव में थे।
कौन थे वाई. पूरन कुमार?
पूरन कुमार हरियाणा कैडर के 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। अपने सख्त और ईमानदार छवि के कारण वे पुलिस महकमे में अलग पहचान रखते थे। उन्होंने अपने करियर में कई अहम पदों पर काम किया, जिनमें आईजीपी, रेंज आईजी और पुलिस ट्रेनिंग सेंटर सुनारिया का नेतृत्व शामिल है।
यह भी पढ़ें: लखीमपुर हिंसा में गवाह को धमकाने की कोशिश, पूर्व केंद्रीय मंत्री टेनी और बेटे आशीष पर मुकदमा दर्ज
उनकी अचानक मौत ने पूरे हरियाणा पुलिस विभाग को स्तब्ध कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि वे एक अनुशासित, कर्मठ और निडर अधिकारी थे। उनके आत्महत्या करने की वजहें क्या थीं, इसका पता लगाने के लिए चंडीगढ़ पुलिस विस्तृत जांच कर रही है।
Why haryana haryana ig take his own life was he under some stress who is ig y puran kumar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में TJSB बैंक से 38 करोड़ की ठगी, बाफना ज्वैलर्स के निदेशक नीलेश बाफना की जमानत याचिका खारिज
Jul 24, 2026 | 02:37 PMGadchiroli News: गड़चिरोली में धान की बुआई अंतिम चरण में, किसानों की नजर अब मानसून पर
Jul 24, 2026 | 02:35 PMइराक में अमेरिकी सैन्य बेस पर ताबड़तोड़ हमला, कई धमाकों से कांपा इरबिल; पूरे खाड़ी क्षेत्र में बढ़ी टेंशन
Jul 24, 2026 | 02:34 PMप्यार पर किया भरोसा, गंवाई 31 करोड़ पाउंड की दौलत; जानिए टेनिस चैंपियन अरांत्सा सांचेज की दर्दनाक कहानी
Jul 24, 2026 | 02:31 PMकूटनीति के इतिहास में महिलाओं की कहानी, क्यों कहा जाता है ‘अच्छा व्यवहार करने वाली महिलाएं इतिहास नहीं रचती’
Jul 24, 2026 | 02:31 PMहम ऐसे नहीं देख सकते, जल्द कुछ करो; उग्र प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार
Jul 24, 2026 | 02:28 PMFlipkart Food Delivery: जोमैटो-स्विगी की बढ़ेगी टेंशन! फूड डिलीवरी मार्केट में एंट्री कर रहा है फ्लिपकार्ट
Jul 24, 2026 | 02:27 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














