Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘विपक्ष के पास ना तो नेता है न नीति’ हरियाणा सीएम सैनी ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथ

हरियाणा के सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कुछ नहीं बचा है, कांग्रेस की दुकान खाली है। इस दुकान में वे दिल्ली से झूठ का सामान लेकर आते हैं और हुड्डा व उनके चमचे हरियाणा की जनता के सामने परोस देते हैं।

  • By शुभम पाठक
Updated On: Aug 26, 2024 | 04:32 PM

नयाब सिंह सैनी (सोर्स:-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

चंडीगढ़: हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा की राजनीति गर्म है। आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति के बीच आज हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को आड़े हाथों लेते हुये हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्षी दल के पास न तो नेता है और न नीति है और उनकी पार्टी प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार का गठन करेगी।

हरियाणा के सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कुछ नहीं बचा है, कांग्रेस की दुकान खाली है। इस दुकान में वे दिल्ली से झूठ का सामान लेकर आते हैं और हुड्डा व उनके चमचे हरियाणा की जनता के सामने परोस देते हैं। बता दें कि रैली में केंद्रीय सांस्कृतिक और पर्यटन मंत्री, गजेंद्र सिंह शेखावत, कैबिनेट मंत्री जेपी दलाल, बाबा केयाव नाथ महाराज भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें:-जातिगत जनगणना: राहुल-अखिलेश के साथ खड़े दिख रहे चिराग पासवान, एनडीए गठबंधन के दल अब बदल रहे रुख

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली के चुनाव नतीजों पर संजय को संशय, हरियाणा के साथ किया तिथियों का योग, दिखाया 5-8 और 48 का संयोग

हरियाणा : बसपा नेता की सरेआम हत्या, 4 युवकों ने हरबिलास पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, सकते में पुलिस

Year Ender 2024: साल की शुरुआत से ही टूट गया था बीजेपी का आत्मविश्वास, जानें वर्ष की 5 बड़ी राजनीतिक

चुनाव आयोग ने कांग्रेस को दिया 1600 पन्नों का जवाब, जानिए ‘ईवीएम के बैट्री परसेंटेज’ वाले आरोपों पर क्या बोला EC

कांग्रेस पर हमलावर सैनी

आज हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी म्हारा हरियाणा, नॉन स्टॉप हरियाणा जन आशीर्वाद रैली में संबोधन के दौरान हरियाणा में लगातार चल रहे जुबानी जंग में कहा कि प्रदेश की जनता को इनसे सचेत रहने की जरूरत है। हुड्डा ने भर्ती रोको गैंग बना रखा है, इसी गैंग का एक सांसद हाल ही में अदालत में भी गया फिर चुनाव आयोग के पास जाकर चल रही भर्तियां को रुकवा दिया।

सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने दुष्प्रचार किया और झूठ फैलाया कि भाजपा तीसरी बार सत्ता मे आई तो वह संविधान बदल देगी, लेकिन भाजपा हमेशा संविधान के अनुरूप चली है और डॉ भीमराव आम्बेडकर के दिखाए रास्ते पर चलकर देश में जरूरतमंदों की सेवा की है।

कांग्रेस ने संविधान का अपमान किया- सैनी

सीएम सैनी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, कांग्रेस ने संविधान का हमेशा अपमान किया, डॉ. भीमराव आम्बेडकर का भी कांग्रेस ने कई बार अपमान किया है। नायब सिंह सैनी ने शायराना अंदाज में हुड्डा पर कटाक्ष किया, ‘‘दिल में कसक है, चेहरे पर नकाब लिए फिरते हैं, जिनके खुद के खाते खराब हैं, हमारे खाते लिए फिरते हैं।

ये भी पढ़ें:-आकाश पर भरोसा करना मायावती की मजबूरी, यूपी में सफाए के बाद इन राज्यों में मारेंगी हाथ-पांव

इसके साथ ही सैनी ने कहा कि कांग्रेस और हुड्डा ने प्रदेश की जनता को जमकर लूटा है, गरीबों के घर जलाए हैं और अब बाप-बेटा हिसाब मांगते घूम रहे हैं। लोगों ने मन बना लिया है और चार अक्टूबर को जब परिणाम आएगा तो कांग्रेस का कहीं नामों-निशान नहीं दिखाई देगा, भाजपा तीसरी बार सरकार बना रही है।

The opposition has neither a leader nor a policy haryana cm saini slammed the congress

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 25, 2024 | 11:12 PM

Topics:  

  • Haryana Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.