-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Haryana »
- Ribbon War In Faridabad Atal Library Inaugurated Twice In 2 Hours By Bjp Leaders
फरीदाबाद में ‘रिबन वॉर’: 2 घंटे में 2 बार हुआ अटल लाइब्रेरी का उद्घाटन, सामने आई BJP खेमे की गुटबाजी
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Faridabad: फरीदाबाद में अटल बिहारी वाजपेयी लाइब्रेरी के उद्घाटन के दौरान बीजेपी की अंतर्कलह सार्वजनिक हो गई। मंत्रियों के दो अलग-अलग गुटों ने वर्चस्व की जंग में एक ही दिन में दो बार रिबन काट दिया।

फरीदाबाद में 2 घंटे में 2 बार हुआ अटल लाइब्रेरी का उद्घाटन, फोटो- सोशल मीडिया
‘Ribbon War’ in Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी की अंदरूनी खींचतान उस वक्त तमाशा बन गई, जब सेक्टर-12 स्थित नवनिर्मित अटल लाइब्रेरी का 2 घंटे के भीतर दो बार उद्घाटन किया गया। प्रोटोकॉल और श्रेय लेने की इस होड़ में पार्टी के दिग्गज नेता और मंत्री दो धड़ों में बंटे नजर आए।
पूरा विवाद सेक्टर-12 के टाउन पार्क में बनी अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति लाइब्रेरी को लेकर शुरू हुआ। शनिवार को सबसे पहले हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, खाद्य मंत्री राजेश नागर और राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर टाउन पार्क पहुंचे। प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने के बाद, करीब दोपहर 12:30 बजे इन नेताओं ने रिबन काटकर लाइब्रेरी का उद्घाटन कर दिया। रोचक बात यह रही कि उद्घाटन के लिए लगे शिलापट्ट (बोर्ड) पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का नाम दर्ज था, लेकिन विपुल गोयल ने उनके आने से पहले ही बोर्ड से पर्दा हटाकर फोटो खिंचवाए और उद्घाटन की रस्म पूरी कर दी।
दोबारा सजा रिबन: कृष्णपाल गुर्जर का ‘शक्ति प्रदर्शन’
पहले उद्घाटन के करीब ढाई घंटे बाद, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर अपने समर्थकों, विधायकों (धनेश अद्लखा, सतीश फागना) और मेयर प्रवीण बत्रा के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उनके आने से पहले वहां एक बार फिर रिबन लगाया गया और आनन-फानन में साफ-सफाई की गई। गुर्जर ने उसी लाइब्रेरी का दोबारा उद्घाटन किया और अपने नाम वाले शिलापट्ट के सामने खड़े होकर आधिकारिक रूप से फोटो खिंचवाए। एक ही सरकारी प्रोजेक्ट का दो बार रिबन काटा जाना शहर में चर्चा का विषय बन गया है, जिसे सीधे तौर पर बीजेपी के स्थानीय नेतृत्व के बीच की दरार के रूप में देखा जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
अंबाला में बोरवेल में गिरे 4 साल के निर्भय की मौत, 21 घंटे लड़ता रहा जिंदगी और मौत की जंग, जानें पूरा मामला
30 साल पुराने विवाद का अंत! हरियाणा-राजस्थान के बीच यमुना जल पर हुआ ऐतिहासिक समझौता
हरियाणा के जींद में बड़ा सड़क हादसा! खाटू श्याम जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 3 की मौके पर ही मौत
हरियाणा: कांग्रेस विधायक के ऑफिस में तड़ातड़ चली गोलियां, पुलिस की आंखों के सामने हुई वारदात, मचा हड़कंप
बयानों में विरोधाभास: ‘प्रोटोकॉल’ और ‘जानकारी का अभाव’
इस खींचतान पर जब नेताओं से सवाल किए गए, तो दोनों पक्षों ने अलग-अलग दलीलें दीं। विपुल गोयल ने सफाई देते हुए कहा कि जो होना था वो हो गया और उनके संज्ञान में नहीं है कि दोबारा किसने उद्घाटन किया। उन्होंने दावा किया कि प्रोटोकॉल के हिसाब से सभी के नाम बोर्ड पर थे। वहीं, कृष्णपाल गुर्जर ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि वे विभाग से मिली सरकारी सूचना और तय समय के अनुसार वहां पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पत्थर पर उनका नाम मुख्य अतिथि के रूप में था, और जो उनसे पहले उद्घाटन कर गए, उसके बारे में उन्हीं से पूछा जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: स्मृति मंधाना-शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास, महिला T20I में ऐसा करने वाली दुनिया की पहली जोड़ी बनी
संगठन की साख पर सवाल HSIIDC द्वारा निर्मित इस लाइब्रेरी के उद्घाटन ने पार्टी संगठन के भीतर समन्वय की कमी को उजागर कर दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दोनों गुट एक-दूसरे से आगे निकलने की दौड़ में अनुशासन की रेखा पार कर रहे हैं। यह घटनाक्रम न केवल प्रशासनिक अधिकारियों के लिए असमंजस का कारण बना, बल्कि सोशल मीडिया पर भी बीजेपी की गुटबाजी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
Ribbon war in faridabad atal library inaugurated twice in 2 hours by bjp leaders
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














