-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Haryana »
- Nuh Mla Promises To Bring Law Against Lynching In The Name Of Cow Protection
नूंह हिंसा को लेकर कांग्रेस नेता का भाजपा पर आरोप, कहा- चेतावनी भी दी, पर उन्होंने इसे होने दिया
- Written By: रीना पंवार
नूंह सांप्रदायिक हिंसा को लेकर कांग्रेस नेता आफताब अहमद ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं और उसे हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया है। नूंह सीट से चुनाव लड़ रहे आफताफ ने कहा है कि सत्ता में आने पर इस हिंसा की न्यायिक जांच कराई जाएगी।

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
नूंह (हरियाणा) : हरियाणा की नूंह विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे चुके आफताब अहमद कांग्रेस के टिकट पर इस बार भी इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा के संजय सिंह और INLD के ताहिर हुसैन से है। अफताब अहमद ने सत्ता में आने पर पिछले साल जिले में हुई सांप्रदायिक हिंसा की न्यायिक जांच कराने का वादा किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गोरक्षा के नाम पर किसी की पीट-पीट कर हत्या करने के खिलाफ भी कानून लाएंगे।
हरियाणा में विधानसभा चुनाव पांच अक्टूबर को होंगे जिनके नतीजे आठ अक्टूबर को घोषित कर दिए जाएंगे। कांग्रेस नेता ने नूंह में हुई सांप्रदायिक हिंसा को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अहमद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘‘पिछले साल नूंह में हुई सांप्रदायिक हिंसा का कारण भाजपा द्वारा ‘गौरक्षकों’ के वेश में असामाजिक तत्वों को बढ़ावा देना था, जिससे यहां भय का माहौल पैदा हुआ। विधायक होने के नाते मैंने प्रशासन को इस बात से अवगत कराया था कि ‘आपको ऐसी घटनाओं को रोकना चाहिए’ लेकिन उन्होंने ऐसा होने दिया।”
यह भी पढ़ें- ‘पब्लिक रिएक्शन’ के लिए चाट-चौपाटी पर अश्लील कपड़ों में घूमी लड़की, बवाल मचने पर शिकायत दर्ज
सम्बंधित ख़बरें
तुम लोग निकम्मे हो… DK शिवकुमार के समर्थकों पर बरसे खरगे, बोले- वीडियो फुटेज देख होगी कार्रवाई
वेयरहाउस विवाद पर सियासत तेज, संजय नगाइच के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार; पटवारी के समर्थन में उतरी पार्टी
‘किराया समय पर नहीं देते…’, वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के नोटिस के बाद आया जीतू पटवारी का बयान; कही बड़ी बात
Amravati: मोर्शी के अधूरे पुल को लेकर कांग्रेस का अल्टीमेटम, ‘करो या मरो’ आंदोलन की चेतावनी
निवर्तमान हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के उपनेता अहमद ने बताया कि नूंह में सांप्रदायिक हिंसा होने से पहले ही चेतावनियां दी गई थीं और उन्होंने प्रशासन को पहले ही इस बात से अवगत करा दिया था लेकिन उन्होंने इसे होने दिया, जिससे न केवल जान-माल का नुकसान हुआ बल्कि आस्था को भी ठेस पहुंची।
हिंसा को लेकर भाजपा पर लगाए आरोप
प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए अहमद ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री रेवाड़ी में एक बैठक करने में व्यस्त थे। दोनों पक्षों के असामाजिक तत्वों द्वारा चुनौती दिए जाने के बावजूद पूरे मार्ग के लिए केवल 300 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था…उन्होंने यह हिंसा होने दी और आज तक हम मांग कर रहे हैं कि जिम्मेदार अधिकारियों, हिंसा के कारणों और हिंसा से निपटने के उनके तरीके का पता लगाने के लिए न्यायिक जांच की जाए।” अहमद ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए आगे कहा कि गौरक्षकों की आड़ में असामाजिक तत्व यहां शांति और सद्भाव बिगाड़ रहे हैं और ऐसा लगता है कि भाजपा उनकी मदद कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘गौ-रक्षा चुनावी मुद्दों में से एक है, लेकिन सबसे जरूरी क्षेत्र का विकास है जिसे भाजपा ने रोक दिया है।
हिंसा में हुई थी 6 लोगों की मौत
गौरतलब है कि विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की शोभायात्रा को रोकने की कोशिश को लेकर नूंह में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में दो होमगार्ड और एक मौलवी सहित 6 लोगों की मौत हो गई थी। यह हिंसा गुरुग्राम तक फैल गई थी। बाद में पुलिस ने इस मामले में कांग्रेस के फिरोजपुर झिरका विधायक मम्मन खान के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत आरोप लगाए थे। अफताब अहमद ने कहा, ‘‘हम किस्मत वाले हैं कि लोगों ने उनके खेल को समझ लिया है। घटना के एक दिन बाद ऐसी कोई घटना दोबारा नहीं हुई और लोगों को एहसास हुआ कि हमें सद्भाव के साथ रहना है… हम गौरक्षा के नाम पर किसी की पीट-पीट कर हत्या कर देने के खिलाफ कानून लाएंगे।”
नूंह सीट पर अब तक नहीं खुला भाजपा का खाता
बता दें कि नूंह विधानसभा सीट पर 58 वर्षीय अफताब अहमद का मुकाबला भाजपा के संजय सिंह से है। वह वर्तमान में सोहना विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। वहीं, इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने इस सीट से ताहिर हुसैन को मैदान में उतारा है। ताहिर हुसैन इस निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके हैं। वे हरियाणा वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जाकिर हुसैन के बेटे हैं। ताहिर हाल में इनेलो में शामिल हो गए हैं। वहीं, भाजपा नूंह से आज तक नहीं जीत पाई है। यहां के मतदाता लंबे समय से कांग्रेस और इनेलो के समर्थक हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Nuh mla promises to bring law against lynching in the name of cow protection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
साउथ अफ्रीका के सामने भारत ने रखा 159 रनों का चुनौती भरा लक्ष्य, आखिरी ओवरों में इस खिलाड़ी ने पलटा पूरा मैच!
Jun 21, 2026 | 09:21 PMपीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी, अकोला के 1.87 लाख किसानों को मिला लाभ
Jun 21, 2026 | 09:21 PMनासिक केंद्र पर Re-NEET से 1133 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित, परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
Jun 21, 2026 | 09:09 PMवाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PMतमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PMISRO Internship 2026: सैटेलाइट और स्पेस टेक्नोलॉजी पर काम करने का मौका, 3 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
Jun 21, 2026 | 08:55 PMमहाराष्ट्र में मानसून कमजोर, राज्य के अधिकांश जिलों में औसत से 80% कम बारिश
Jun 21, 2026 | 08:50 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM














