-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Haryana »
- Haryana Government Suffered Loss Of Rs 100 Crore Police Exposed Fake Divorce
फर्जी तलाक लेकर जोड़ों ने सरकार को लगाया 100 करोड़ का चूना, नूंह से समेत कई जिलों में फैला नेटवर्क
- Written By: Saurabh Pal
हरियाणा में गरीबी रेखा से नीचे खुद को दिखाने के लिए 12 हजार जोड़ों ने फर्जी तलाक ले लिया। इसके बाद विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लिया, जिससे सरकार को 100 करोड़ का नुकसान हुआ है।

नायब सैनी (फोटो- सोशल मीडिया)
चंडीगढ़ः हरियाणा में सरकार के साथ ही खेला हो गया। गरीबी रेखा से नीचे का दर्जा पाने के लिए 12000 जोड़ों ने फर्जी तलाक दे डाला। इस तलाक-तलाक के खेल में सरकार को करीब 100 करोड़ की चपत लग गई। इसका नेटवर्क नूंह से झज्जर तक फैला हुआ है। मामले का खुलासा पुलिस जांच में हुआ। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि बीपीएल वर्गीकरण के लिए जरूरी वार्षिक आय सीमा को पूरा करने के लिए परिवार पहचान पत्र (PPP) के इनकम रिकॉर्ड में हेरफेर करने के लिए फर्जी तलाक के डॉक्यूमेंट लगा दिए।
मामले में झज्जर साइबर थाना पुलिस ने नागरिक संसाधन सूचना विभाग (CRID) के जिला प्रबंधक योगेश कुमार के अलावा झज्जर में सर्विस प्रोवाइडर अमित कुमार, सिकंदर, विकास और गीता रानी और नूंह निवासी नीरज कुमार और मोहम्मद सैफ समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
PPP रिकॉर्ड में हेराफेरी का आरोप
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: महाराष्ट्र में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, भंडारा में करोड़ों का माल जब्त
दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा! जंतर-मंतर प्रदर्शन में घुसे 980 से ज्यादा शातिर अपराधी, पुलिस ने FRS से की पहचान
असोरिया पेट्रोल पंप फायरिंग केस: मकोका के आरोपियों का अमरावती में घटनास्थल पर रिक्रिएशन पंचनामा
Yavatmal News: दिग्रस के 55 तोला सोना चोरी मामले में 6 साल बाद बड़ा मोड़, कोर्ट ने मांगा जवाब
आरोपियों पर जिला कोड के साथ छेड़छाड़ और फर्जी परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए परिवार पहचान रिकार्ड में हेरापेरी करने का आरोप है। साइबर थान के अधिकारियों ने पुष्टि की कि पुलिस ने भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
झज्जर, रोहतक और सिरसा के फर्जी लाभार्थी
पुलिस जांच में पता चला कि परिवार की आय गलत तरीके से कम करके गरीबों के लिए चलाई गई योजनाओं का लाभ लेने के लिए हेरफेर किया गया। इसमें लगभग 12600 जोड़ों ने अपनी घोषित आय कम करने के लिए फर्जी तलाक हासिल किया। इसमें झज्जर, रोहतक, सिरसा के लोग शामिल हैं।
2 अलग-अलग परिवार आईडी बनाई गईं
जोड़ों ने कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन सिस्टम में तलाक के दस्तावेजों के रूप में खाली कागजात जमा किए। CRID के जिला प्रबंधक ने इन्हें वैध तलाक के दस्तावेजों के रूप में प्रमाणित किया। इस प्रकार दो अलग-अलग पारिवारिक पहचान पत्र बनाए गए, जिससे दंपती की आय 1.80 लाख रुपए प्रति वर्ष से कम हो गई, जिससे दोनों बीपीएल स्थिति के लिए योग्य हो गए।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
100 करोड़ रुपए का नुकसान
सूत्रों के मुताबिक इस धोखाधड़ी से सरकार को करीब 100 करोड़ रुपये का चूना लगा है। क्योंकि धोखे से लाभार्थी बने लोगों को कई बीपीएल की योजनाओं का लाभ मिला है। आरोपियों ने धोखाधड़ी करने और परिवारों को बीपीएल का दर्जा दिलाने के लिए मोटी फीस वसूली। राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा की लगभग 70% आबादी बीपीएल श्रेणी में आती है, ऐसा जाहिर तौर पर बड़ी संख्या में परिवारों द्वारा अपनी आय कम बताने के कारण हुआ है।
Haryana government suffered loss of rs 100 crore police exposed fake divorce
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














