असोरिया पेट्रोल पंप फायरिंग केस: मकोका के आरोपियों का अमरावती में घटनास्थल पर रिक्रिएशन पंचनामा

Amravati MCOCA Accused: अमरावती के असोरिया पेट्रोल पंप के पास 12 जुलाई को हुए चाकू हमला और फायरिंग मामले में मकोका के तहत गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस ने घटनास्थल पर रिक्रिएशन पंचनामा कराया।
amravati asoria petrol pump firing case mcoca scene recreation
सीन रिक्रिएशन (सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Amravati Firing Case: अमरावती शहर के असोरिया पेट्रोल पंप के पास 12 जुलाई को शोएब अहमद 35 पर चाकू से हमला कर हवा में बंदूक से फायरिंग की घटना सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद सभी आरोपियों पर मकोका की कार्रवाई भी हुई। सोमवार को मकोका के सभी आरोपियों को सीन रिक्रेशन तथा घटनास्थल पंचनामा के लिए लाया गया था। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

बता दें कि पुरानी रंजिश के चलते 12 जुलाई को जाकिर कॉलोनी निवासी शोएब अहमद 35 पर चाकू से वार कर बंदूक से हवा में फायरिंग की गई थी। इस घटना से परिसर में हडकंप मच गया था। पुलिस को जानकारी मिलते ही मौके पर नागपुरीगेट पुलिस, अपराध शाखा के दोनों यूनिट ने पहुंचकर जांच शुरु की थी।

सुरक्षा के बीच हुआ पंचनामा

घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी श्याम घुगे भी मौके पर गए थे। इसके बाद अपराध शाखा की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। संगठित अपराध के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपियों पर मकोका की कार्रवाई की गई थी।

सुरक्षा के बीच हुआ रिक्रिएशन

सोमवार को सभी आरोपियों को घटनास्थल का रिक्रेशन पंचनामा करने के लिए असोरिया पेट्रोलपंप के समीप लाया गया था। जिसे देखने के लिए नागरिकों की काफी भीड़ जमा हो गई थी। इस समय नागपुरीगेट थाने के पुलिस निरीक्षक मनोहर कोटनाके, पीएसआई विकास मनपिया, दोनों डीबी, आरसीपी की प्लाटून के पुलिस कर्मी मौजूद थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com