-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Haryana »
- Dushyant Chautala Is Dreaming Of Becoming A Kingmaker In Haryana Again
हरियाणा में फिर किंगमेकर बनने का ख्वाब देख रहे दुष्यंत चौटाला, त्रिशंकु सरकार की जताई आशंका
- Written By: अभिषेक सिंह
हरियाणा में चुनाव का ऐलान होते ही सियासी बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है। नेताओं के वादे और दावों का दौर शुरू हो चुका है।

दुष्यंत चौटाला (सोर्स-सोशल मीडिया)
चंडीगढ़: हरियाणा में चुनाव का ऐलान होते ही सियासी बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है। नेताओं के वादे और दावों का दौर शुरू हो चुका है। इसी बीच जननायक जनता पार्टी के मुखिया दुष्यंत चौटाला एक बार फिर किंगमेकर बनने का ख़्वाब देख रहे हैं। उन्होंने एक हालिया बयान में कहा है कि राज्य में एक बार फिर त्रिशंकु सरकार बनने की आशंका जताई है।
जेजेपी नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस बार प्रदेश में विधानसभा चुनाव में त्रिशंकु सरकार बनेगी और इसमें जेजेपी अहम भूमिका निभाएगी। पूर्व में मेवात के मुश्किल वक्त में वे यहां के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे और जय हरियाणा, जय मेवात का नारा दिया।
यह भी पढें:- केशव बनाम अखिलेश की जंग में कूदी कांग्रेस, अब उत्तर प्रदेश में होगा असली सियासी क्लेश
सम्बंधित ख़बरें
रेलवे का सबसे बड़ा ग्रीन प्रोजेक्ट! हरियाणा से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
गुरुग्राम में दीपक नांदल गैंग के 4 शूटर एनकाउंटर में ढेर, बिजनेसमैन के घर रंगदारी मांगने पहुंचे थे बदमाश
हरियाणा कांग्रेस में फिर छिड़ी सियासी जंग, बैठक में भिड़े हुड्डा और सुरजेवाला, देखें VIDEO
बहादुरगढ़ में पुलिस मुठभेड़: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शूटर ढेर, हांसी जिम ट्रेनर हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई
सरकार में रहते हुए उन्होंने मेवात की सबसे बड़ी बैटरी कंपनी एटीएल और करोड़ों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर स्थापित कर मेवात के विकास के लिए काम किया। इस दौरा चौटाला ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का भी काम किया।
पार्टी के सत्ता में लौटने की आस
रोजगार के अवसर पैदा करने के साथ-साथ मेवात के विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाईं। महिलाओं को राजनीति, पंचायत और राशन डिपो में आरक्षण देकर उनके विकास के लिए भी काम किया। उन्होंने कहा कि ताऊ देवीलाल के समय में भी कुछ लालची नेताओं के कारण पार्टी को नुकसान हुआ था, लेकिन तब भी पार्टी सत्ता में लौटी थी। विधायकों द्वारा इस्तीफा दिए जाने के सवाल पर दुष्यंत ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान कुछ विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते नोटिस दिए गए थे।
यह भी पढें:- ‘लेटरल एंट्री’ पर सियासी घमासान, राहुल गांधी के इस बयान से सत्ता पक्ष परेशान
आगामी विधानसभा चुनाव में हरियाणा में त्रिशंकु सरकार बनने के आसार हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और आम जनता के प्यार व आशीर्वाद से एक बार फिर सत्ता की चाबी जेजेपी के हाथ में होगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कड़ी मेहनत कर जेजेपी को जीत दिलाने का आह्वान किया। फिलहाल यहां चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। अब देखना दिलचस्प होगा कि दुष्यंत की आशंका सच साबित होती है या नहीं?
Dushyant chautala is dreaming of becoming a kingmaker in haryana again
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शरद पवार कभी इधर जाते हैं, कभी उधर, परिसीमन बिल पर सुप्रिया सुले के बयान से भड़की कांग्रेस
Jul 15, 2026 | 04:35 PMनागपुर में अवैध धंधों पर पुलिस-मनपा का ज्वाइंट एक्शन; स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में हटेंगे अतिक्रमण
Jul 15, 2026 | 04:33 PMCBSE कॉपियों की ऑनलाइन जांच पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, कहा- सुधार का मौका समझे सरकार
Jul 15, 2026 | 04:31 PMJana Nayagan Update: थलपति विजय की फिल्म ‘जन नेता’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Jul 15, 2026 | 04:30 PMPMRDA का सबसे बड़ा बुलडोजर एक्शन: मोई गांव में 680 अवैध टीन शेड ध्वस्त, भू-माफियाओं में हड़कंप
Jul 15, 2026 | 04:25 PMरेलवे का सबसे बड़ा ग्रीन प्रोजेक्ट! हरियाणा से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
Jul 15, 2026 | 04:22 PMशिक्षा विभाग ने जारी किया खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर, अब खिलाड़ियों का फोटो-वीडियो रिकॉर्ड भी होगा सुरक्षित
Jul 15, 2026 | 04:20 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM













