-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Haryana »
- Chaos In Bhiwani Early In Morning Fire In Basement Of Hardware Shop Shocked Everyone
सुबह-सुबह भिवानी में मची अफरा-तफरी, हार्डवेयर शॉप के बेसमेंट में लगी आग ने उड़ाए होश
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
यह घटना भिवानी के प्रसिद्ध भोजावाली मंदिर के पास स्थित एक दुकान के बेसमेंट में हुई, जहां आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

फोटो - सोशल मीडिया
भिवानी : हरियाणा के भिवानी में शुक्रवार सुबह एक हार्डवेयर और इलेक्ट्रिक सामान की दुकान में भीषण आग लग गई। यह घटना भिवानी के प्रसिद्ध भोजावाली मंदिर के पास स्थित एक दुकान के बेसमेंट में हुई, जहां आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग भयभीत होकर बाहर निकल आए।
फायर ऑफिसर राजेश कुमार के अनुसार, सुबह करीब 5:30 बजे फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना मिली थी। तत्काल कई दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। चूंकि आग बेसमेंट में लगी थी, इसलिए पूरा इलाका घने धुएं से भर गया, जिससे दमकल कर्मियों को भीतर घुसना बेहद कठिन हो गया।
बैटरियों से लगी आग
राजेश कुमार ने बताया कि बेसमेंट में कुछ बैटरियां रखी गई थीं, जिनमें शॉर्ट सर्किट या रिएक्शन के कारण आग लग गई। बैटरियों के कारण आग और अधिक भड़क गई और पूरे बेसमेंट में फैल गई। धुएं की वजह से दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे फायर ब्रिगेड को अंदर घुसने में कठिनाई हो रही है.
सम्बंधित ख़बरें
Japan Earthquake: जापान के कुमामोटो में भूकंप से भारी तबाही, 13 की गई जान, PM सनाए तकाइची ने बुलाई आपात बैठक
Burj Khalifa UPI Booking: बुर्ज खलीफा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग अब UPI से, UAE में भारतीयों के लिए बड़ी सुविधा
Sheikh Hasina Return Bangladesh: मौत की सजा और गिरफ्तारी के खतरे के बावजूद दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी हसीना
Ex Agniveer Agnipath Recruitment: CAPF में पूर्व अग्निवीरों के लिए 50% पद आरक्षित, आयु सीमा में भी छूट का ऐलान
राहत कार्यों में लगाया गया अर्थ मूविंग मशीन
दमकल विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अर्थ मूविंग मशीन यानी खुदाई करने वाली भारी मशीन को भी बुलाया है ताकि बेसमेंट की दीवारें हटाकर आग बुझाने में मदद मिल सके। अधिकारी लगातार पानी की बौछार कर रहे हैं और आग को काबू में करने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।
जानमाल के नुकसान की जानकारी का इंतजार
फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को खाली करा लिया है और सुरक्षा के लिहाज़ से बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई है। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इश लिंक पर क्लिक करें
घने धुएं और गर्मी के बावजूद दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे हुए हैं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग के प्रयासों की सराहना की है और प्रशासन से दुकानदार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
Chaos in bhiwani early in morning fire in basement of hardware shop shocked everyone
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














