- Hindi News »
- Gujarat »
- Pm Modi Visits Vantara Anant Ambanis Beautiful Wildlife Animal Rescue Center Watch Video
PM Modi Visits Vantara: अनंत अंबानी के मनमोहक वन्यजीव केंद्र पहुंचे PM मोदी, पशु बचाव सेंटर का किया दौरा, देखें VIDEO
PM Modi Visits Vantara: पीएम मोदी ने गुजरात के जामनगर जिले में स्थित एक अद्भुत पशु बचाव केंद्र 'वनतारा' का उद्घाटन किया और उसका दौरा किया। यहां पर 1.5 लाख से ज्यदा बचाए गए जानवर रहते हैं।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

पीएम मोदी, फोटो सोर्स - एक्स
जामनगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में गुजरात के जामनगर जिले में स्थित एक अद्भुत पशु बचाव केंद्र ‘वनतारा’ का उद्घाटन किया और उसका दौरा किया। यहां पर 1.5 लाख से ज्यदा बचाए गए जानवर रहते हैं। प्रधानमंत्री ने शेर, बाघ, जिराफ, हाथी और तोते सहित जानवरों से भी बातचीत करते नजर आए। इसके साथ ही पीएम मोदी ने भारत की वन्यजीव संरक्षण पहलों पर प्रकाश डाला।
गुजरात के जामनगर जिले में स्थित वनतारा केंद्र खासतौर पर बंदी हाथियों और अन्य वन्यजीवों के लिए जाना जाता है। बता दें, इस केंद्र के जरिए उन जानवरों को सुरक्षा और बेहतर उपचार देकर नया जीवन दिया जाता है, जो अब तक शोषण और दुर्व्यवहार का शिकार हो चुके हैं।
3500 एकड़ में फैला हुआ है यह पशु बचाव केंद्र
वनतारा, रिलायंस जामनगर रिफाइनरी परिसर के भीतर 3500 एकड़ में फैला हुआ है। वनतारा, इन पीड़ित जानवरों के लिए एक प्रकार का स्वर्ग ही है। यह केंद्र सिर्फ एक बचाव केंद्र नहीं, बल्कि एक पुनर्वास केंद्र भी है, जहां जानवरों को पूरी देखभाल और चिकित्सा सुविधा मिलती है। यहां पर जानवरों के रहने के लिए विशाल बाड़े बनाए गए हैं, जो उनके प्राकृतिक आवासों से मेल खाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
बिहार में नई सरकार की कवायद तेज! इस्तीफे से पहले CM नीतीश का दिल्ली दौरा; मोदी-शाह के साथ अहम मुलाकात
Commonwealth Games 2030 के लिए प्रतिनिधिमंडल ने किया जगह का निरीक्षण, तैयारी का लिया जायजा
प्रधानमंत्री मोदी ने अंबानी परिवार के साथ वंतारा का दौरा किया, फोटो – एक्स
यहां देखिए वीडियो
Watch: Prime Minister Narendra Modi inaugurated and visited Vantara, a wildlife rescue and conservation center in Gujarat, home to over 1.5 lakh rescued animals. He explored its advanced veterinary facilities, interacted with rare species, witnessed surgeries, and participated in… pic.twitter.com/XV5j8mELaz — IANS (@ians_india) March 4, 2025
वनतारा में 48 प्रजातियों के 2500 से ज्यादा जानवर रहते हैं
आपको जानाकारी के लिए बता दें कि वनतारा में 48 प्रजातियों के 2500 से ज्यादा जानवर रहते हैं। ये सभी जानवर अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों और विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा देखे जाते हैं। केंद्र की टीम में 2100 से ज्यादा लोग काम करते हैं, जो इन जानवरों की देखभाल करने का काम करते हैं और सही समय पर उनका इलाज करते हैं। इसके अलावा, यह केंद्र स्थानीय समुदायों को भी सशक्त बनाने का काम करता है, उन्हें स्थायी आजीविका के अवसर देकर मानवीय पशु देखभाल के तरीके सिखाता है।
गुजरात की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
इंसानों के लिए कैसे फायदेमंद है वनतारा
यह केंद्र सिर्फ जानवरों के लिए ही नहीं, बल्कि इंसानों के लिए भी है। यहां पर लोग आकर जानवरों के बचाव और संरक्षण के महत्व के बारे में सीख सकते हैं। वे देख सकते हैं कि कैसे हम अपनी प्रकृति और जैव विविधता की रक्षा कर सकते हैं। यह केंद्र पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाने का भी काम करता है और हमें यह बताता है कि हमें प्रकृति से प्यार करना चाहिए और उसकी रक्षा करनी चाहिए।
Pm modi visits vantara anant ambanis beautiful wildlife animal rescue center watch video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के सबसे रोमांचक मैच में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया, मिलर-KL Rahul की विस्फोटक पारी गई बेकार
Apr 08, 2026 | 11:41 PMAuspicious Colours Akshaya Tritiya:अक्षय तृतीया पर कौन- सा रंग पहनना होता शुभ, यहां जानिए
Apr 08, 2026 | 11:03 PMदोहा डायमंड लीग टली, सुरक्षा कारणों से लिया गया बड़ा फैसला, नीरज चोपड़ा को करना होगा और इंतजार
Apr 08, 2026 | 10:55 PMकानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PMBCB चुनाव 2025 में वोटों की धांधली का बड़ा खुलासा, अमीनुल इस्लाम पर लगे सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोप
Apr 08, 2026 | 10:44 PMSDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PMजोस बटलर का विस्फोट! मुकेश कुमार के एक ही ओवर में कूटे 23 रन, दिल्ली के गेंदबाजों में मचाया हाहाकार
Apr 08, 2026 | 10:36 PMवीडियो गैलरी

उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM
वाराणसी में बवाल! काशी की गलियों में बलात्कारी आसाराम का प्रचार, वायरल वीडियो देख लोगों में फूटा गुस्सा- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:43 PM
क्या उत्तर बंगाल बनेगा भाजपा की सत्ता का द्वार…या ममता का ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड फेरेगा पानी- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:37 PM
वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM












