-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Gujarat »
- Pm Modi Reached Gujarat On A Three Day Tour Will Take Blessings Of Baba Somnath See Full Program Here
PM Modi Gujarat Visit: तीन दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे पीएम मोदी; बाबा सोमनाथ का लेंगे आशीर्वाद, यहां देखिए पूरा कार्यक्रम
- Written By: अभिषेक सिंह
PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर शनिवार शाम जामनगर पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद रविवार को वे रिलायंस फाउंडेशन के पशु बचाव एवं पुनर्वास केंद्र वंतारा का...

सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी (फाइल फोटो)
अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर शनिवार शाम जामनगर पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद रविवार को वे रिलायंस फाउंडेशन के पशु बचाव एवं पुनर्वास केंद्र वंतारा का दौरा करेंगे। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री गिर जिले के सासन गिर राष्ट्रीय उद्यान का भी दौरा करेंगे और जंगल सफारी का आनंद लेंगे।
सोमवार को वे सोमनाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर गुजरात के मंत्री मुलुभाई बेरा ने कहा कि सभी तैयारियां कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान जामनगर, द्वारका और गिर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
ऐसा है पीएम मोदी का कार्यक्रम
प्रधानमंत्री एक मार्च की शाम को जामनगर पहुंचे। जहां उन्होंने सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम किया। आज दिन में उनका जामनगर के वंतारा पशु देखभाल केंद्र का दौरा करने का कार्यक्रम है। वे जामनगर से रवाना होकर शाम को सासन पहुंचेंगे। सासन में वन विभाग के कार्यालय-सह-अतिथि गृह ‘सिंह सदन’ पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: जिले में धारा 163 लागू, एसपी और एसडीओपी सहित 8 पुलिसकर्मी घायल; 250 कार्यकर्ता नजरबंद
आतंकियों की अब खैर नहीं! भारत और न्यूजीलैंड ने मिलाया हाथ, साइबर सुरक्षा पर भी बड़ा फैसला
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा के समर्थक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, NH-44 पर लगा जाम
भारत और न्यूजीलैंड के बीच बड़ा ऐलान! पीएम मोदी-लक्सन बैठक में FTA पर लगी मुहर, जानिए पूरी डील
जंगल सफारी का उठाएंगे लुत्फ़
3 मार्च को प्रधानमंत्री अपने दिन की शुरुआत गिर राष्ट्रीय उद्यान में जंगल सफारी का लुत्फ उठाकर करेंगे। यहां से सिंह सदन लौटने के बाद वे एनबीडब्ल्यूएल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। गौरतलब है कि इस बैठक में वन्यजीवों से जुड़े राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर चर्चा होगी, साथ ही मुद्दों को अंतिम रूप दिया जाएगा। यह बैठक खास है, क्योंकि इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री करेंगे।
सोमनाथ मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना
एनबीडब्ल्यूएल की बैठक के बाद प्रधानमंत्री सासन में कुछ महिला वन कर्मचारियों से बातचीत करेंगे। बाद में प्रधानमंत्री गिर सोमनाथ जिले में सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। बाद में सोमनाथ से वे राजकोट एयरपोर्ट पहुंचेंगे और दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
देश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आपको बता दें कि एनबीडब्ल्यूएल में 47 सदस्य हैं, जिनमें थल सेनाध्यक्ष, विभिन्न राज्यों के सदस्य, इस क्षेत्र में काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, मुख्य वन्यजीव वार्डन और विभिन्न राज्यों के सचिव शामिल हैं। देश के प्रधानमंत्री एनबीडब्ल्यूएल के पदेन अध्यक्ष होते हैं।
Pm modi reached gujarat on a three day tour will take blessings of baba somnath see full program here
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Akanksha Ranjan Sangeet: आकांक्षा रंजन के संगीत में आलिया, जान्हवी और सोनाक्षी ने डांस ने लूटी महफिल
Jul 11, 2026 | 11:26 AMतीसरे ट्राइमेस्टर की झलक शेयर कर जीता फैंस का दिल, दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी को लेकर दी बड़ी अपडेट
Jul 11, 2026 | 11:21 AMIND vs ENG 5th T20: सिर्फ जीत नहीं, नंबर-1 की बादशाहत भी दांव पर; जानिए पिच और मौसम का पूरा हाल
Jul 11, 2026 | 11:21 AMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: वनाधिकार धारक आदिवासी किसानों के लिए लागू होंगे अलग 7-E और 12-E रिकॉर्ड
Jul 11, 2026 | 11:17 AMचंद्रपुरवासियों का इंतजार खत्म! पीएम ई-बस योजना के तहत जल्द दौड़ेंगी 30 AC ई-बसें; मनपा की बड़ी घोषणा
Jul 11, 2026 | 11:16 AMकेरल में 18 महीने के बच्चे की मौत, कटे होंठ के इलाज के दौरान एनेस्थीसिया देने के बाद बिगड़ी थी हालत
Jul 11, 2026 | 11:13 AMविकसित भारत @2047 का संकल्प: देश की तरक्की के लिए सरकार के साथ कदम से कदम मिलाएगा बजाज ग्रुप
Jul 11, 2026 | 11:05 AMवीडियो गैलरी

संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM
गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 10:31 AM
आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM














