-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Gujarat »
- Pm Modi Gave Address On The Completion Of 200 Years Of Shri Swaminarayan Temple
आज श्री स्वामीनारायण मंदिर के 200 साल हुए पूरे, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए PM मोदी ने संबोधन में कही ये बात
- Written By: दीपिका पाल
गुजरात के वडताल में स्थित प्राचीन श्री स्वामीनारायण मंदिर के 200 साल पूरे हो गए है। इस 200वीं वर्षगांठ समारोह के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़कर बात कहीं है।

श्री स्वामीनारायण मंदिर के 200 साल पूरे (सौ. डिजाइन फोटो)
अहमदाबाद: गुजरात के वडताल के लिए आज स्वर्णिम दिन है जहां पर स्थित प्राचीन श्री स्वामीनारायण मंदिर के 200 साल पूरे हो गए है। इस 200वीं वर्षगांठ समारोह के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ें। यहां पर कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:15 बजे से शुरू हुई। इसमें प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामीनारायण संप्रदाय के अनुयायियों को संबोधन करते हुए कई बातें कहीं। बता दें कि, यह मंदिर गुजरात के सबसे प्राचीन और भव्य मंदिरों में गिना जाता है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बोले पीएम मोदी
यहां पर कार्यक्रम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े है। इस दौरान संबोधन में उन्होंने कहा कि, “भगवान स्वामी नारायण की कृपा से वडताल धाम में भव्य द्विशताब्दी समारोह का आयोजन हो रहा है, देश-विदेश से तमाम हरि भक्त वहां आए हैं। आज लोग भी सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर योगदान दे रहे हैं।” आगे कहा कि, “मैंने टीवी पर इस समारोह के दृश्य देखे और उन्हें देखकर मेरी खुशी कई गुना बढ़ गई। यह शताब्दी समारोह वड़ताल धाम की स्थापना के 200 वर्ष पूरे होने का अवसर है। यह आयोजन सिर्फ़ इतिहास का गुणगान नहीं है। यह मेरे जैसे हर उस व्यक्ति के लिए एक महान अवसर है, जो वड़ताल धाम में अटूट आस्था के साथ बड़ा हुआ है।”
जारी हुआ 200रूपए के चांदी का सिक्का
यहां पर पीएम मोदी ने कहा, “हमारे लिए यह अवसर भारतीय संस्कृति के सनातन प्रवाह का प्रमाण है। हमने 200 वर्ष पूर्व भगवान स्वामी नारायण द्वारा स्थापित वडताल धाम की आध्यात्मिक चेतना को जीवित रखा है। हम आज भी यहां भगवान स्वामीनारायण की शिक्षाओं और ऊर्जा का अनुभव कर सकते हैं…मुझे खुशी है कि भारत सरकार ने इस अवसर पर 200 रुपये का चांदी का सिक्का और एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया है।” इस दौरान पीएम मोदी ने इस मंदिर से भक्तों की आस्था को सामने रखा है।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी के वीडियो विवाद पर मार्क जकरबर्ग ने माफी मांगी, सरकार ने दिया था 3 दिन का अल्टीमेटम
7 साल में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर… अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश
मेटा पर लटकी कार्रवाई की तलवार…PM मोदी का वीडियो डिलीट करने पर संसदीय समिति सख्त, कहा- माफी मांगो वरना
PM मोदी ने 37 NDA सांसदों संग की बैठक, दिया बड़ा संदेश, राघव चड्ढा-नितिन नबीन समेत ये सांसद हुए शामिल
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए श्री स्वामीनारायण मंदिर की 200वीं वर्षगांठ समारोह में कहा, “भगवान स्वामी नारायण की कृपा से वडताल धाम में भव्य द्विशताब्दी समारोह का आयोजन हो रहा है, देश-विदेश से तमाम हरि भक्त वहां आए हैं। आज लोग भी सेवा… pic.twitter.com/6JQrAuOFj0 — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2024
जानिए इस मंदिर की खासियत
यहां पर गुजरात के वडताल में स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर सबसे प्राचीन मंदिर है जिसके निर्माण को आज 12 नवंबर के दिन 200 साल पूरे हो गए। इसका निर्माण सद्गुरु ब्रह्मानंद स्वामी और सद्गुरु अक्षरानंद स्वामी ने करवाया था। देखने पर यह मंदिर कमल के आकार में नजर आता है और स्वामीनारायण संप्रदाय के अनुयायियों के लिए गहरा ऐतिहासिक महत्व रखता है। इस मंदिर की वास्तुकला की बात करें तो, भारतीय संस्कृति और धार्मिकता का प्रतीक है जो सद्भावना और समर्पण को दर्शाती है। वडताल का श्री स्वामीनारायण मंदिर समाज और हिंदू धर्म के क्षेत्र में विशेष स्थान रखता है।
Pm modi gave address on the completion of 200 years of shri swaminarayan temple
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














