गुजरात की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आज बुझाने में लगीं दमकल की 15 गाड़ियां, इलाके में हड़कंप
Gujrat के भरूच जिले के पानोली स्थित एक औद्योगिक क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक रसायन फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। दमकल विभाग की 15 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं हैं।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
गुजरात की फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप, फोटो- सोशल मीडिया
Fire in Gujrat: गुजरात के पानोली के औद्योगिक क्षेत्र में भयानक आग लग गई है। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल विभाग की 15 गाड़ियां मौके पर भेज दी गई हैं। आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन अब तक इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
घटना भरूच के GIDC पानोली क्षेत्र में स्थित संघवी ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री की है, जहां शनिवार को अचानक आग लग गई। चश्मदीदों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा चंद मिनटों में ही चपेट में आ गया। आग से उठता काला धुआं कई किलोमीटर दूर से नजर आ रहा है।
दमकल की टीमें जुटीं आग पर काबू पाने में
आग लगते ही तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। विभाग ने मौके पर 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजीं, जो लगातार आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन फैक्ट्री को भारी नुकसान हुआ है। आसपास के इलाके को एहतियातन खाली करवा लिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Father’s Day 2026: इन 5 राशियों के पुरुष बनते हैं सबसे अच्छे पिता, बच्चों के लिए कर गुजरते हैं कुछ भी
गुजरात: पावागढ़ शक्तिपीठ में भारी बारिश के बीच गिरी चट्टान, मलबे में दबने से 2 तीर्थयात्रियों की मौत
क्या अब टल जाएगा देश में ऊर्जा संकट? कतर से 110 दिन बाद LNG लेकर ‘दहेज’ पहुंची ‘दिशा’
Father’s Day: पापा कभी नहीं रोते…क्या सच में? जिम्मेदारियों के बोझ से दबे भारतीय पुरुषों के दर्द की असली वजह
किसी जानमाल की हानि नहीं, नुकसान का आकलन बाकी
फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार, अब तक किसी जान की हानि की खबर नहीं है। फैक्ट्री में काम कर रहे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि कितना नुकसान हुआ है। साथ ही, आग लगने के कारणों की जांच भी की जा रही है।
गुजरात में पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे
गुजरात में औद्योगिक क्षेत्रों में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। बीते 2 अप्रैल को बानसकांठा जिले के दीसा इलाके में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई थी, जिसमें मध्य प्रदेश के 21 मजदूरों की जान चली गई थी। इन घटनाओं ने राज्य में औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें: हिंदी दिवस आज, देशभर के नेताओं ने दी शुभकामनाएं, बताया राष्ट्र की आत्मा और एकता का प्रतीक
आग लगने के कारणों की जांच जारी
फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है और अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी और इसके बाद कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी।
