Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्रदीप रावत के निधन पर उमड़ा सितारों का दुख, जेनेलिया और यशपाल शर्मा ने शेयर की यादें

Pradeep Rawat Passes Away: गजनी और महाभारत में यादगार एक्टिंग करने वाले एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की आयु में कैंसर से निधन हो गया। उनके जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Aug 05, 2026 | 12:25 PM

दिवंगत प्रदीप रावत (फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Pradeep Rawat Death: भारतीय सिनेमा और टेलीविजन जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ने वाले दिग्गज एक्टर प्रदीप रावत अब हमारे बीच नहीं रहे। 74 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वे लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली, जिसके बाद से फिल्म और टीवी जगत के सितारे सोशल मीडिया के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। पर्दे पर उनके द्वारा निभाए गए मजबूत और खूंखार रोल ने उन्हें हर घर में खास पहचान दिलाई थी।

दिग्गज एक्टर प्रदीप रावत लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान थे और कैंसर से डटकर मुकाबला कर रहे थे। मंगलवार को वे जिंदगी की इस जंग को हार गए। उनके निधन की खबर से उनके फैंस और सहयोगियों में गहरा शोक है। एक्टर यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर इस दुखद समाचार को शेयर करते हुए भावुक श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लगान के देवा और गजनी के किरदार को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

जेनेलिया और अन्य दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख ने भी प्रदीप रावत के निधन पर गहरा शोक जताया। उन्होंने अपनी साउथ फिल्म ‘सई’ के दौरान उनके शानदार काम और एक्टिंग को याद किया। जेनेलिया ने लिखा कि फिल्म ‘सई’ हमेशा उनके लिए खास रहेगी और उस फिल्म में प्रदीप जी ने अपनी एक्टिंग से जान फूंक दी थी। इसके अलावा भी मनोरंजन जगत के कई कलाकारों ने उनके निधन को इंडस्ट्री के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।

सम्बंधित ख़बरें

प्यार करता हूं लेकिन… शिवांगी जोशी को लेकर पहली बार खुलकर बोले हर्षद चोपड़ा

Awarapan 2 Update: इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, ‘अवारापन 2’ पोस्टपोन नहीं, ट्रेलर को लेकर भी किया खुलासा

Bhojpuri Bawaal: डिनर टेबल पर फूटा गुस्सा, पवन सिंह बीच में छोड़कर निकले, मचा बवाल

Lock Upp 2: फिनाले की रेस में बड़ा उलटफेर, ये कंटेस्टेंट बना दूसरा फाइनलिस्ट

इस जगह किया जाएगा अंतिम संस्कार

दिवंगत अभिनेता प्रदीप रावत के अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को मुंबई स्थित उनके आवास पर रखा जाएगा। गोरेगांव वेस्ट के इंपीरियल हाइट्स, विंग पी3 स्थित उनके घर पर बुधवार दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक फैंस और स्टार उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे।

इसके बाद शाम 4:00 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। जोगेश्वरी वेस्ट स्थित ओशिवारा श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, जहां परिवार और करीबी दोस्त उन्हें अंतिम विदाई देंगे।

महाभारत से लेकर गजनी तक का सफर

प्रदीप रावत का एक्टिंग करियर बेहद ही शानदार रहा था। बी आर चोपड़ा के पौराणिक धारावाहिक महाभारत में अश्वत्थामा की भूमिका से उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी।

ये भी पढ़ें: प्यार करता हूं लेकिन… शिवांगी जोशी को लेकर पहली बार खुलकर बोले हर्षद चोपड़ा

इसके बाद आमिर खान स्टारर फिल्म लगान में देवा सिंह सोढ़ी और बहुचर्चित फिल्म गजनी में मुख्य विलेन की भूमिका निभाकर उन्होंने देश भर में तहलका मचा दिया था। हिंदी ही नहीं, बल्कि साउथ की कई हिट फिल्मों में भी उनकी खलनायक की भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा।

Pradeep rawat death genelia dsouza emotional post yashpal sharma tribute hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 05, 2026 | 12:25 PM

Topics:  

  • Bollywood
  • Entertainment
  • Today Hindi News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.