Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 2 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नोएडा प्राधिकरण की कथित लापरवाही फिर चर्चा में, खुले टैंक में डूबने से 4 साल के बच्चे की मौत

Noida Water Tank Accident: नोएडा के सेक्टर-123 में पानी पीने गए 4 साल के मासूम की खुले पंप की होदी में गिरकर डूबने से मौत हो गई। इस हादसे ने फिर प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Aug 02, 2026 | 09:09 AM

नोएडा में 4 साल के बच्चे की मौत (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Noida Child Death: नोएडा से एक ऐसी दर्दनाक तस्वीर सामने आई है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। बता दें कि सेक्टर-123 के ग्रीन बेल्ट इलाके में एक 4 साल का मासूम बच्चा सिर्फ अपनी प्यास बुझाने के लिए कदम बढ़ाता है, लेकिन वहां मौजूद एक खुला मौत का कुआं उसकी जिंदगी लील जाता है। यह हादसा सिर्फ एक मासूम की जान जाने का मामला नहीं है, बल्कि यह उस तंत्र पर एक करारा तमाचा है जो हर बार हादसों के बाद भी अपनी नींद से जागने को तैयार नहीं होता।

दरअसल उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के रहने वाले मुराजुद्दीन का परिवार सेक्टर-123 में पर्थला गोलचक्कर के पास बनी झुग्गियों में रह रहे थे। उनका 4 साल का बेटा फिरोज आलम उर्फ गोलू घर के पास ही खेल रहा था। खेलते-खेलते जब उसे प्यास लगी, तो वह पानी की तलाश में पास ही बने एक पंप की तरफ चला गया। वहां प्राधिकरण का एक पंप हाउस था, जिसकी होदी पूरी तरह खुली पड़ी हुई थी। बच्चे को अंदाजा भी नहीं था कि पानी की ये जगह उसके लिए काल बन चुकी है। जैसे ही वह किनारे पहुंचा, उसका पैर फिसल गया और वह सीधे गहरे पानी से भरी होदी में जा गिरा।

हादसे के वक्त मौके से नदारद रहे सुरक्षा कर्मचारी

जिस वक्त यह दर्दनाक हादसा हुआ, उस समय वहां सुरक्षा का कोई भी इंतजाम नहीं था। कायदे से इस तरह के खतरनाक और गहरे पंप टैंकों को हमेशा ढंककर रखा जाना चाहिए और वहां किसी न सुरक्षा गार्ड की तैनाती होनी चाहिए। लेकिन जमीनी हकीकत यह थी कि वहां न तो कोई ढक्कन था और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगा था।

सम्बंधित ख़बरें

चौबेपुर में अराजक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर और मां काली की तोड़ीं मूर्तियां, ग्रामीणों ने किया हंगामा, देखें VIDEO

चोरी करना पाप है…2.5 साल से फरार ₹20,000 के इनामी बदमाश का कानपुर पुलिस ने सड़क पर निकला जुलूस, देखें VIDEO

अयोध्या में मिला बम बनाने के तरीके वाला पर्चा, तीन मेडिकल छात्र हिरासत में; खुफिया एजेंसियां अलर्ट

राम मंदिर का अपमान नहीं सहेंगे… पप्पू यादव के बयान पर लखनऊ में बवाल, विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने फूंका पुतला

बच्चा पानी में तड़पता रहा, लेकिन उसे बचाने वाला कोई मौजूद नहीं था। जब तक स्थानीय लोगों और परिजनों को इस बात की खबर लगी, तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-113 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्रेटर नोएडा में भी सामने आई थी ऐसी ही दर्दनाक घटना

यह पहली बार नहीं है जब नोएडा प्राधिकरण की इस तरह की बेपरवाही ने किसी परिवार का चिराग बुझाया हो। महज 1 महीने पहले, जुलाई में ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क इलाके से भी ऐसी ही दिल दहला देने वाली खबर आई थी। वहां बोरिंग के लिए खोदे गए 15 फीट गहरे गड्ढे में छह साल का मासूम बच्चा गिर गया था।

ये भी पढ़ें: CWG 2026: भारत ने रचा इतिहास, एक दिन में जीते 16 पदक, मुक्केबाजों के जलवे से पदक तालिका में आया बड़ा बदलाव

बारिश के पानी से लबालब भरे उस गड्ढे ने उस बच्चे की भी जान ले ली थी। शहर में जगह-जगह खुले पड़े नाले, बिना ढक्कन के सीवर और सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर खोदे गए गड्ढे लगातार राहगीरों और मासूमों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं।

मासूम फिरोज की मौत के बाद नोएडा पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की और उसे परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Noida child death 4 year old boy drowns in water tank alleged noida authority

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2026 | 09:09 AM

Topics:  

  • Noida News
  • Today Hindi News
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.