- Hindi News »
- Gujarat »
- Clashes Between Two Groups Over Playing Cricket Match In Gujarat Elderly Dies In Incident
गुजरात में क्रिकेट मैच खेलने को लेकर दो गुटों के बीच झड़प, घटना में बुजुर्ग की मौत
- Written By: आसिफ सईद

Representative Photo
नवसारी (गुजरात): गुजरात (Gujarat) के नवसारी जिले के संदलपुर गांव में क्रिकेट मैच (Cricket Match) खेलने को लेकर दो समुदाय के सदस्यों के बीच हुए संघर्ष में 65 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत (Death) हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नवसारी के पुलिस उपाधीक्षक एस के राय ने बताया कि घटना शुक्रवार की शाम दो गुटों के बीच बहस के बाद हुई। उन्होंने संवाददाताओं को बताया, “क्रिकेट मैच खेलने को लेकर दो समुदाय के सदस्यों में बहस छिड़ गई। धीरे-धीरे बात बिगड़ती चली गई। शुक्रवार की शाम दोनों समुदाय के सदस्य इकट्ठा हो गए और एक-दूसरे पर घातक हथियारों से हमला कर दिया। संघर्ष में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।”
सम्बंधित ख़बरें
हमें अपनी योजनाओं को…, RCB से हार के बाद फूटा CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग का गुस्सा
LSG के खिलाफ फेल हुए अभिषेक-हेड और ईशान किशन, SRH के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड
वो गेंदबाज जिन्होंने बिना रन दिए फेंकी थी 131 गेंद, पिच पर सिक्का रख करते करते थे गेंदबाजी; जानें उनकी कहानी
ठाणे के कोंडदेव स्टेडियम में क्रिकेट का रोमांच, ‘प्रेसिडेंट कप इंडिया’ के लिए फिल्मी सितारे भी मैदान पर
राय के मुताबिक, दोनों समुदाय के सदस्यों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद 32 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और इनमें से सात को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि ये सातों लोग कालू भारवाड़ नाम के एक व्यक्ति द्वारा 17 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 143 (गैरकानूनी जमावड़ा) और घातक हथियारों से दंगा करने के आरोपों के तहत दर्ज कराई गई प्राथमिकी में नामजद हैं।
राय ने कहा कि अवैध रूप से इकट्ठा होने और घातक हथियार ले कर दंगा करने के आरोप में राजकुमार पटेल नाम के एक व्यक्ति की शिकायत पर 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि गांव में किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। (एजेंसी)
Clashes between two groups over playing cricket match in gujarat elderly dies in incident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाभारत का चक्रव्यूह क्या था? आसान भाषा में समझें ये खतरनाक युद्ध रणनीति
Apr 06, 2026 | 03:53 PM‘मैं चार बार के मुख्यमंत्री की बहू हूं…’, नामांकन सभा में भावुक हुईं सुनेत्रा पवार; अजित दादा को किया याद
Apr 06, 2026 | 03:45 PMईरान का सूपड़ा साफ करने को तैयार ट्रंप! US ने तैनात की घातक स्टेल्थ मिसाइलें, एक मिशन में होगा सब खाक
Apr 06, 2026 | 03:41 PMAkshay Kumar Release Date: भूत बंगला का ट्रेलर जारी, अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की पुरानी जोड़ी अब पड़ रही है फीकी
Apr 06, 2026 | 03:35 PMदिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, गेट तोड़कर अंदर घुसी तेज रफ्तार कार; जांच में जुटी पुलिस
Apr 06, 2026 | 03:21 PM‘मौत का कुआं’ देख विदेशी हुआ हैरान, 20 रुपये का नोट झपटते ही बोला- ये सिर्फ इंडिया में!
Apr 06, 2026 | 03:19 PM‘टीम में बनाने में एक सीजन…’, LSG की जीत पर मालिक Sanjiv Goenka का बड़ा बयान; पंत की भी तारीफ की
Apr 06, 2026 | 03:14 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM














