- Hindi News »
- Gujarat »
- Bhutan King And Pm Tshering Tobgay Visited Gujarat
भूटान नरेश और पीएम ने किया गुजरात दौरा, भारत और भूटान के रिश्ते होंगे मजबूत
भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे तीन दिवसीय गुजरात यात्रा के समापन के दिन यात्रा को लेकर कुछ महत्वपूर्ण बातें कही हैं। शेरिंग टोबगे के साथ आए भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक ने भी अपने इस दौरे के समापन के दिन कहा कि हमारे इस यात्रा से भारत और भूटान के बीच का संबंध और मजबूत और महत्वपूर्ण होगा।
- Written By: नवनीत कुमार भारद्वाज

शेरिंग टोबगे के साथ आए भूटान नरेश गुजरात (सोर्स - सोशल मीडिया)
अहमदाबाद: भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक और प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे भारत के गुजरात में तीन दिवसीय यात्रा पर आए थे, आज दौरे के समापन के दिन उन्होंने अपनी यात्रा को लेकर कुछ महत्वपूर्ण बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण यात्रा से भारत और भूटान के बीच के रिस्ता और मजबूत होगा। गुजरात दौरे के समापन के दिन उन्होंने गिफ्ट सिटी का दौरा किया, उन्होंने गांधीनगर के निकट बनने वाले वैश्विक वित्तीय और आईटी सेवा केंद्र का भी सफर किया।
गांधीनगर से रवाना होने से पहले संवाददाताओं से बातचीत के दौरान भूटान के पीएम शेरिंग टोबगे अपनी अनुभवों को साझा किया, उन्होंने कहा कि आज हमने गिफ्ट सिटी का दौरा किया है, इस स्मार्ट सिटी जिस प्रकार से बहुत ही कम समय में जो उपलब्धि हासिल की है उससे हम बहुत प्रभावित हुए हैं। हमारी यात्रा से भारत और भूटान की दोस्ती और मजबूत होगी, भूटान के महामहिम राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक की ओर से मैं गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को इस शानदार व्यवस्था के वास्ते धन्यवाद देता हूं।
राज्य सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे और जिला शीतलन प्रणाली और उपयोगिता सुरंग जैसी अन्य उच्च तकनीक प्रणालियों को देखकर प्रभावित हुआ। प्रधानमंत्री टोबगे ने कहा कि जिस दिन हम आए उस दिन हमने स्टैच्यु ऑफ यूनिटी का दौरा किया था। मैं आपको कह सकता हूं कि सरदार वल्लभभाई पटेल की विशाल प्रतिमा को देखकर मैंने महसूस किया जैसे तीर्थस्थल पर आया हूं और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदृष्टि को अनुभव किया।
सम्बंधित ख़बरें
UP में ड्रग्स का खौफनाक खुलासा! गुजरात ATS की रेड में मिली गुप्त मेफेड्रोन फैक्ट्री, दो आरोपी गिरफ्तार
ऊना कांड पर 10 साल बाद ‘इंंसाफ’: 5 दोषियों को 5-5 साल की जेल, 35 की रिहाई ने फिर खड़े किए सवाल!
ट्रंप मांगते रह गए मदद… इधर भारत ने चुपचाप कर दिया कमाल, होर्मुज पार कर आज गुजरात पहुंचेगा LPG टैंकर शिवालिक
गुजरात में अरविंद केजरीवाल ने चली सियासी चाल, भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस को भी लपेटा
अधिकारियों ने बताया कि भूटान नरेश और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुंद्रा और खावड़ा में अडाणी समूह के प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना स्थलों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि अडाणी समूह मुंद्रा में भारत के सबसे बड़े वाणिज्यिक बंदरगाह का संचालन करता है जबकि यह खावड़ा में दुनिया का सबसे बड़ा अक्षय ऊर्जा पार्क विकसित कर रहा है।
भूटान के प्रधानमंत्री ने भारत और भूटान के बीच माइंडफुलनेस सिटी के विकास के लिए साझेदारी का भी आह्वान किया है। इस योजना का क्रियान्वयन भारत की सीमा के निकट दक्षिणी भूटान के गेलेफू शहर में किया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक भूटान के राजा वांगचुक और प्रधानमंत्री टोबगे ने रवाना होने से पहले हेलीकॉप्टर से अहमदाबाद शहर का आसमान से विहंगम अवलोकन किया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल स्वयं भूटानी मेहमानों को छोड़ने हवाई अड्डे तक गए।
Bhutan king and pm tshering tobgay visited gujarat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
PNG आने के बाद बंद होगा गैस सिलेंडर, जानिए घर बैठे LPG कनेक्शन कैसे करें सरेंडर
Mar 28, 2026 | 03:20 AMAaj Ka Rashifal 28 March 2026: शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा, जानें पुष्य नक्षत्र में बाजार का हाल
Mar 28, 2026 | 12:05 AMब्रिटिश टूरिस्ट लखनऊ एयरपोर्ट से हुआ प्रभावित, बोला- ‘इंग्लैंड से भी बेहतर’
Mar 27, 2026 | 10:49 PMनवरात्रि में ‘मां दुर्गा’ बनी बच्ची शेर से डर गई, मासूमियत भरा वीडियो हुआ वायरल
Mar 27, 2026 | 10:39 PMशादी में दूल्हे के पिता की सीख ने जीता दिल, बोले- ‘बराबरी से निभाना रिश्ता’
Mar 27, 2026 | 10:29 PMरंग-बिरंगे मुखौटे, 350 साल पुरानी परंपरा…जानिए भूटान का ‘पारो त्शेचू’ फेस्टिवल क्यों है खास?
Mar 27, 2026 | 09:59 PMVIDEO: किम जोंग उन को लुकाशेंको ने भेंट की ‘ऑटोमैटिक राइफल’; बोले- दुश्मन दिखे तो काम आएगी
Mar 27, 2026 | 09:59 PMवीडियो गैलरी

BJP के दिग्गज नेताओं पर महिला के गंभीर आरोप! इन लोगों के नाम सामने आने से मचा बवाल- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:56 PM
‘राहुल गांधी को ट्यूशन की जरूरत’, संसद में कंगना रनौत का विपक्ष पर जोरदार हमला; इकोनॉमी पर दिया जवाब- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:49 PM
₹77 लाख की सड़क और उद्घाटन से पहले ही उखड़ी! सांसद डिंपल यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:42 PM
ADR Report: चंदे के मामले में BJP की बादशाहत, सभी पार्टियों से 10 गुना ज्यादा मिला पैसा- VIDEOADR Report: चंदे
Mar 27, 2026 | 09:24 PM
जंग न होती तो दुबई में होते…CM योगी ने मंच से लिए रवि किशन के मजे, बोले- अगली बार महिला होगी उम्मीदवार
Mar 27, 2026 | 02:01 PM
नागपुर में राम नाम की गूंज! पोद्दारेश्वर राम मंदिर की भव्य शोभायात्रा देखने उमड़ा जनसैलाब, देखें VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:59 AM














