25 लोगों की मौत का होगा हिसाब...लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड से भारत लाने की तैयारी पूरी

Luthra Brothers Arrest Thailand: गोवा के नाइट क्लब में हुए अग्निकांड के मुख्य आरोपितों क्लब मालिक सौरभ व गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में ले लिया गया है। उनके निर्वासन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
Start with main keywords only in English
Write what is in the image with the source of image.
Updated on

Goa Night Club Fire Case: गोवा के एक नाइट क्लब में हुए अग्निकांड के मुख्य आरोपित क्लब मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया है। उनके निर्वासन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और उन्हें जल्द ही भारत लाया जाएगा। उत्तरी गोवा के अरपोरा स्थित नाइट क्लब बर्च बाय रोमियो लेन में बीते शनिवार रात आग लगने से 25 लोगों की जान गई थी। इस अग्निकांड के एक घंटे के भीतर ही लूथरा बंधुओं ने थाईलैंड की फ्लाइट के लिए टिकट बुक करवा ली थी और शनिवार सुबह इंडिगो की फ्लाइट से थाईलैंड के फुकेट भाग गए थे। भारत सरकार के अनुरोध पर इंटरपोल ने इस मामले में 9 दिसंबर को ब्लू कार्नर नोटिस जारी किया था।

गोवा पुलिस ने सीबीआई के माध्यम से इंटरपोल से यह नोटिस जारी करने की मांग की थी, जिसके बाद थाईलैंड के अधिकारियों ने लूथरा बंधुओं को हिरासत में लिया। अब उन्हें डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और सीबीआई भी अपनी तैयारियों को पूरा कर चुकी है।

भारत और थाईलैंड के बीच प्रत्यर्पण संधि लागू

औपचारिकताएं पूरी होने के बाद लूथरा बंधुओं को जल्द भारत लाया जाएगा। भारत और थाईलैंड के बीच 2013 से प्रत्यर्पण संधि लागू है, जो भगोड़े अपराधियों के प्रत्यर्पण के लिए एक ठोस कानूनी ढांचा प्रदान करती है। गोवा पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों पर लापरवाही, बिना फायर सेफ्टी उपकरणों के फायर शो आयोजित करने, हत्या, गैर-इरादतन हत्या और चोट पहुंचाने के आरोप हैं। लूथरा भाइयों की हिरासत की खबर आते ही उनके हाथों में हथकड़ी पहने और पासपोर्ट पकड़े हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

लूथरा भाई क्यों भागे?

उत्तरी गोवा से सांसद और नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने नई दिल्ली में संसद भवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने इस पर आश्चर्य जताया कि इतनी बड़ी त्रासदी के बाद दोनों आरोपी भाग निकले।

सह-मालिक अजय गुप्ता सात दिन के पुलिस रिमांड पर

इस बीच, गोवा की एक अदालत ने नाइट क्लब के सह-मालिक अजय गुप्ता को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। गुप्ता की गिरफ्तारी दिल्ली से उस वक्त हुई, जब उसके खिलाफ एक लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था। उसे बुधवार रात दिल्ली से गोवा लाया गया था। गोवा पुलिस ने पहले ही नाइट क्लब के पांच प्रबंधकों और कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com