Goa Cashew Fest 2026: गोवा में काजू महोत्सव का शुभारंभ, क्या आपने चखा है काजू का अचार और कॉफी शहद?
Goa Cashew Fest 2026: गोवा में 'काजू महोत्सव 2026' का शानदार आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने नई पहलों और 'सिल्वन' उत्पादों के साथ उत्सव का उद्घाटन किया। जानिए क्या है खास!
- Written By: आकाश मसने
गोवा काजू महोत्सव का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत व अन्य अतिथि (सोर्स: सोशल मीडिया)
CM Pramod Sawant Inaugurated Goa Cashew Fest 2026: गोवा की सांस्कृतिक और कृषि पहचान का प्रतीक ‘गोवा काजू महोत्सव 2026’ (Goa Cashew Fest) अपने चौथे संस्करण के साथ वापस आ गया है। गोवा वन विकास निगम लिमिटेड (GFDCL) द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय भव्य आयोजन का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत और वन मंत्री विश्वजीत राणे की उपस्थिति में हुआ। यह महोत्सव न केवल गोवा के काजू की विरासत का जश्न मनाता है, बल्कि किसानों, वैज्ञानिकों और उद्यमियों के लिए एक वैश्विक मंच भी तैयार करता है।
परंपरा और तकनीक का अनूठा संगम
उत्सव के पहले दिन की शुरुआत ज्ञानवर्धक तकनीकी सत्रों से हुई। विशेषज्ञों ने ‘जी.आई. फेनी और काजू’ को अंतरराष्ट्रीय मानकों तक ले जाने और जलवायु परिवर्तन के दौर में काजू की खेती को सुरक्षित रखने पर विस्तृत चर्चा की। GFDCL की अध्यक्ष डॉ. देविया राणे ने कहा कि हमारा लक्ष्य काजू पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़े हर व्यक्ति, किसान से लेकर मिल मालिक तक को उचित पहचान और पुरस्कार दिलाना है। जीआई टैग की बदौलत आज गोवा का काजू वैश्विक मंच पर अपनी धाक जमा रहा है।
Pleased to inaugurate the #GoaCashewFest2026, a premier celebration of our state’s rich agricultural legacy. Taking place from 10th–12th April at D.B. Ground, Campal, this festival serves as a vital platform for farmers, distillers, and entrepreneurs to showcase the tradition… pic.twitter.com/CRfmHbIJsR — Dr. Pramod Sawant (@DrPramodPSawant) April 10, 2026
सम्बंधित ख़बरें
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
Airtel का महाराष्ट्र-गोवा में धमाका: 3400+ नए 5G टावर और 399 में अनलिमिटेड डेटा, जानें आपको क्या होगा फायदा
वोटिंग से ठीक पहले गोवा में रद्द हुआ विधानसभा उपचुनाव, बॉम्बे हाई कोर्ट ने क्यों लगाई रोक?
नागा चैतन्य की टीम में शामिल हुआ भारत का यह जांबाज रेसर, अब गोवा की सड़कों पर मचाएगा धूम
गोवा फॉरेस्ट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की चेयरपर्सन डॉ. देविया राणे ने कहा कि “जब मैंने GFDC की चेयरपर्सन का चार्ज संभाला, तो मेरा मकसद यह पक्का करना था कि गोवा के काजू इकोसिस्टम के हर स्टेकहोल्डर किसानों और बोली लगाने वालों से लेकर फेनी डिस्टिलर और प्रोसेसर तक को सही पहचान मिले और उन्हें सही इनाम मिले। आज, हमारी फोकस्ड कोशिशों और GI टैग की ताकत की वजह से, गोवा के काजू और फेनी गर्व से ग्लोबल स्टेज पर अपनी जगह बना रहे हैं, जो सच में हमारी विरासत की असली कीमत को दिखाता है।
‘मर्दानी पहल’ की शुरुआत
उद्घाटन समारोह के दौरान गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इस साल का सबसे बड़ा आकर्षण ‘मर्दानी पहल’ रहा। इस दूरदर्शी कार्यक्रम के तहत स्कूलों और कॉलेजों में लड़कियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण (Self-Defense) को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने का प्रस्ताव रखा गया है।
यह भी पढ़ें:- गोंदिया-रक्सौल स्पेशल ट्रेन: गर्मियों की छुट्टियों में रेलवे का बड़ा तोहफा, जानें टाइम टेबल और रूट चार्ट
नए ‘सिल्वन’ उत्पाद लॉन्च
इस बार काजू महोत्सव केवल स्वाद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नवाचार का भी केंद्र है। मुख्यमंत्री ने ‘सिल्वन वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट्स’ की एक विशेष श्रृंखला लॉन्च की। इसमें काजू सेब का अचार, जैम, काजू का सालसा, कुकिंग पेस्ट, कॉफी-युक्त शहद (Coffee-infused Honey) शामिल हैं। ये उत्पाद दर्शाते हैं कि गोवा का काजू केवल सूखे मेवे तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे उच्च गुणवत्ता वाले बाजार उत्पाद भी बनाए जा सकते हैं, जिससे स्थानीय किसानों की आय में भारी वृद्धि होगी।
सांस्कृतिक शाम और सम्मान
गोवा काजू महोत्सव 2026 के उद्घाटन समारोह की शुरुआत पारंपरिक ‘घुमत आरती’ से हुई, जिसने माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीं शाम को ‘सनडाउनर स्टेज’ पर प्रसिद्ध गायिका लुलु फोर्टेस के मनमोहक प्रदर्शन ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के अधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया गया। काजू महोत्सव 2026 न केवल गोवा की कृषि शक्ति का प्रदर्शन है, बल्कि यह राज्य की आर्थिक प्रगति और महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी एक बड़ा कदम साबित हो रहा है।
