- Hindi News »
- Goa »
- Case Of Assault Registered Against Sp Mla Abu Azmi Son Farhan Azmi In Goa
Farhan Azmi: सपा विधायक अबू आजमी की बढ़ी मुश्किलें, बेटे फरहान आजमी को गोवा पुलिस ने किया गिरफ्तार! जानें क्या है मामला
गोवा पुलिस ने महाराष्ट्र विधानसभा में समाजवादी पार्टी विधायक अबू आजमी के बेटे अबू फरहान आजमी और अन्य के खिलाफ राज्य में सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने और शांति भंग करने के आरोप में मामला दर्ज किया।
- Written By: आकाश मसने

सपा विधायक अबू आजमी व उनका बेटा फरहान आजमी (सोर्स: सोशल मीडिया)
पणजी: समाजवादी पार्टी विधायक अबू आजमी औरंगजेब को लेकर दिया बयान के बाद विवादों के घेरे में है। महाराष्ट्र के उपमुख्मंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई नेताओं ने आजमी पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है। इस बीच विधायक अबू आजमी की मुश्किलें और बढ़ गई है। अबू आजमी के बेटे के खिलाफ गोवा पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।
गोवा पुलिस ने मंगलवार को महाराष्ट्र विधानसभा में समाजवादी पार्टी विधायक अबू आजमी के बेटे अबू फरहान आजमी और अन्य के खिलाफ राज्य में सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने और शांति भंग करने के आरोप में मामला दर्ज किया।
रेस्तरां मालिक और उद्यमी अबू फरहान आजमी अभिनेत्री आयशा टाकिया के पति हैं। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब सपा विधायक अबू आजमी को मुगल शासक औरंगजेब की प्रशंसा करने वाली अपनी टिप्पणी के लिए महाराष्ट्र में प्राथमिकी और सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में चोरों का तांडव: एक ही रात में 2 घरों के ताले टूटे और बाइक चोरी, लाखों के जेवर गायब
मुंबई रेलवे में बड़ा बदलाव: आदिश पठानिया ने संभाली मुंबई सेंट्रल डिवीजन के सीनियर DCM की कमान, जानें इनका सफर
भंडारा में रेत माफियाओं पर पुलिस का कहर, 46 लाख से ज्यादा का माल जब्त, 3 थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई
भंडारा में खौफ: बाघिन के बाद अब तेंदुए का काल, ईंट भट्ठा मजदूर की 5 साल की मासूम को बनाया शिकार!
फरहान आजमी पर क्या है आरोप?
गोवा पुलिस ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उनके नियंत्रण कक्ष को सोमवार रात 11.12 बजे एक कॉल प्राप्त हुई, जिसमें कहा गया कि कैंडोलिम (उत्तरी गोवा जिला) के एक सुपर मार्केट में झगड़ा हो रहा है। कलांगुट पुलिस थाना के निरीक्षक परेश नाइक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि झगड़े के दौरान अबू फरहान आजमी ने प्रतिद्वंद्वी समूह से कथित तौर पर कहा कि उसके पास लाइसेंसी बंदूक है।
अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो पता चला कि दो समूहों के बीच मामूली बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसमें फरहान आज़मी का समूह भी शामिल था। पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, झगड़े में शामिल दोनों पक्षों को बाद में कलांगुट पुलिस थाना लाया गया। उन्हें शिकायत दर्ज कराने का मौका दिया गया, लेकिन दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया।
मेडिकल एग्जामिनेशन से किया इनकार
विज्ञप्ति में कहा गया कि ‘‘प्रोटोकॉल के अनुसार, उन्हें मापुसा के जिला अस्पताल में चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा गया, लेकिन उन्होंने मेडिकल एग्जामिनेशन से इनकार कर दिया।” पुलिस के मुताबिक, अबू फरहान आजमी ने संबंधित प्राधिकारी द्वारा जारी वैध हथियार लाइसेंस तथा गोवा में हथियार ले जाने का परमिट प्रस्तुत किया। मंगलवार सुबह कलांगुट पुलिस ने सभी आरोपियों के बयान दर्ज किए।
गोवा की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि ‘‘चूंकि इसमें शामिल व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा कर रहे थे, सार्वजनिक शांति भंग कर रहे थे और दंगा-फसाद कर रहे थे, इसलिए कलांगुट पुलिस थाना ने सरकार की ओर से पीएसआई परेश सिनारी की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है।”
Case of assault registered against sp mla abu azmi son farhan azmi in goa
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Madhya Pradesh: गेहूं खरीदी में गड़बड़ी के आरोप…दिग्विजय सिंह ने उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग
Apr 15, 2026 | 09:17 PMLPG Crisis: रसोई गैस पर बड़ा संकट! 15 दिनों में खत्म हो जाएगा LPG स्टॉक? सरकार के संकेतों से मचा हड़कंप
Apr 15, 2026 | 09:16 PMMSME की बदलेगी किस्मत! फरवरी-मार्च में सरकार ने 92,000 करोड़ की दी गारंटी, व्यापार बढ़ाना होगा अब और आसान
Apr 15, 2026 | 09:04 PMहमास को ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान! इजरायल और भारत के लिए खतरे की घंटी; मुशाहिद हुसैन का बड़ा दावा
Apr 15, 2026 | 09:03 PMउल्हासनगर मनपा: सत्तारूढ़ शिवसेना तथा भाजपा महायुति ने सभापति के चयन में दिखाई दरियादिली
Apr 15, 2026 | 08:57 PMMahakal Temple Online: महाकाल मंदिर में दर्शन की ऑफलाईन एप्लीकेशन बंद, अब सिर्फ़ ऑनलाइन सुविधा
Apr 15, 2026 | 08:55 PMपाकिस्तान में क्रिकेट के मैदान पर ‘जंग’ की तैयारी! PSL के बीच विदेशी खिलाड़ियों ने थामी मशीन गन
Apr 15, 2026 | 08:50 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














