- Hindi News »
- Entertainment »
- Zubeen Garg Death Case Sit Files 3500 Page Chargesheet Investigation
जुबीन गर्ग केस में SIT ने दाखिल की 3500 पन्नों की चार्जशीट, अब तक 7 गिरफ्तार, जांच में खुले कई राज
Zubeen Garg Death Case: जुबीन गर्ग की मौत के करीब तीन महीने बाद असम पुलिस की SIT ने 3500 पन्नों की चार्जशीट दायर की है। केस में हत्या से लेकर साजिश तक कई गंभीर आरोप सामने आए हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या

जुबीन गर्ग (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Zubeen Garg Death Case Chargesheet Filed: सिंगर और कंपोजर जुबीन गर्ग की मौत के मामले में असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने आखिरकार तीन महीने की विस्तृत जांच के बाद 3500 पन्नों से अधिक की चार्जशीट दाखिल कर दी है। शुक्रवार, 12 दिसंबर की सुबह गुवाहाटी के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में चार भारी ट्रंक भरकर दस्तावेज जमा किए गए। SIT की कमान CID के स्पेशल DG मुन्ना प्रसाद गुप्ता के हाथ में है, जिन्होंने पूरी जांच की निगरानी की।
दरअसल, जुबीन गर्ग की मौत 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में एक यॉट ट्रिप के दौरान समुद्र में तैरते हुए हुई थी। वह नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के सांस्कृतिक ब्रांड एंबेसडर के रूप में सिंगापुर गए थे। बताया जाता है कि उन्हें असम एसोसिएशन सिंगापुर के सदस्यों ने इस ट्रिप पर आमंत्रित किया था। तैरते समय अचानक बेहोश होने के बाद उनकी मौत हो गई, लेकिन घटना के बाद से यह मामला लगातार विवादों में रहा।
SIT ने 300 से अधिक लोगों से की पूछताछ
SIT की जांच में अब तक 300 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई है जिनमें परिवारजन, दोस्त, बैंड सदस्य, फैंस और सिंगापुर में रहने वाले NRI भी शामिल हैं। टीम ने अब तक कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। सबसे पहले फेस्टिवल ऑर्गनाइजर श्यामकानु महंत और जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उनके बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी, गायिका अमृतप्रभा महंत, चचेरे भाई व पुलिस अधिकारी संदीपान गर्ग, और दो PSO परेश बैश्य और नंदेश्वर बोरा को पकड़ा गया। PSO के बैंक खातों में संदिग्ध रूप से एक करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन मिले थे।
सम्बंधित ख़बरें
Shahbaz Khan Birthday: कभी पर्दे पर खौफ बनकर छाए शाहबाज खान, रामलीला में भी निभा चुके हैं रावण का किरदार
शाहरुख खान की ‘किंग’ में दिखेंगे सौरभ शुक्ला, बोले- उनके साथ काम करने के लिए लोग कुछ भी कर देंगे
Salim Khan Health: ब्रेन क्लॉट के बाद अब बेहतर हैं सलीम खान, जल्द घर लौट सकते हैं सलमान खान के पिता
राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज की ‘ग्रामगीता’ अब बड़े पर्दे पर, महाराष्ट्र सरकार बनाएगी फिल्म ‘खंजिरीचे बोल’
जांच में हत्या, गैर इरादतन हत्या, आपराधिक साजिश और लापरवाही जैसे गंभीर आरोप शामिल किए गए हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विधानसभा में कहा था कि यह मामला शुरुआत से ही “सीधी हत्या” जैसा प्रतीत हो रहा था। उनका दावा था कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से ही किसी ने जुबीन की हत्या की, जबकि बाकी ने उसे अंजाम देने में मदद की।
ये भी पढ़ें- धुरंधर में अक्षय खन्ना की धमाकेदार वापसी, बलोची बीट पर एक्टर का डांस देख फैंस रह गए दंग
डूबने से हुई थी सिंगर की मौत
दूसरी ओर, सिंगापुर पुलिस की प्रारंभिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने मौत का कारण डूबना बताया था और किसी भी गड़बड़ी के संकेत न मिलने की बात कही थी। इस मामले ने असम विधानसभा और लोकसभा सत्र दोनों में जोरदार बहस छेड़ दी है। SIT की चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब केस आगे किस दिशा में बढ़ता है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
Zubeen garg death case sit files 3500 page chargesheet investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘वो बृजेश पाठक बांह फेंक-फेंक के भाषण दिया…’, BJP नेता पर भड़के कुमार विश्वास, दिखी राज्यसभा न जाने की खीझ!
Mar 10, 2026 | 09:21 AMजालना विधानसभा क्षेत्र में कई सड़क सुधार कार्यों को हरी झंडी; सड़कों के लिए 32 करोड़ की मंजूरी
Mar 10, 2026 | 09:19 AMShahbaz Khan Birthday: कभी पर्दे पर खौफ बनकर छाए शाहबाज खान, रामलीला में भी निभा चुके हैं रावण का किरदार
Mar 10, 2026 | 09:19 AMपुतिन बने ‘पीसमेकर’… ट्रंप के साथ फोन पर की चर्चा, ईरान-इजराइल युद्ध खत्म करने के लिए दिया प्लान
Mar 10, 2026 | 09:18 AMगोवंडी में दो राजनीतिक गुटों में बवाल, नगरसेविकाओं के पतियों समेत 15 पर केस, कई गिरफ्तार
Mar 10, 2026 | 09:16 AMरात को सोने से पहले भूलकर भी न लगाएं ये चीजें, वरना चेहरे पर आ जाएंगी झुर्रियां और मुंहासे!
Mar 10, 2026 | 09:12 AMकेईएम अस्पताल में जल्द लगेगी अत्याधुनिक वीडियो ईईजी मशीन, मिर्गी मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज
Mar 10, 2026 | 09:07 AMवीडियो गैलरी

इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM
शादी के मंडप की जगह चिता की आग: वर्दी में मंगेतर ने दी स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा को अंतिम विदाई, रो पड़ा गांव
Mar 09, 2026 | 06:33 PM
इटावा अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, डॉक्टर के तंबाकू की ‘पीक’ पर फूटा मरीज का गुस्सा, चैंबर बना जंग का मैदान
Mar 09, 2026 | 06:15 PM













