जरीन खान पर टूटा दुखों का पहाड़, लंबी बीमारी के बाद मां परवीन खान का निधन, बचपन में ही पिता ने छोड़ा था साथ
Zareen Khan Mother Death: जरीन खान की मां परवीन खान का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। एक्ट्रेस ने सालों तक मां की देखभाल की और मुश्किल हालातों का सामना किया।
- Written By: स्नेहा मौर्या
जरीन खान मां परवीन खान निधन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Zareen Khan Mother Passes Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां परवीन खान का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने बुधवार, 8 अप्रैल 2026 को आखिरी सांस ली। इस दुखद खबर की पुष्टि जरीन खान की टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर की।
जरीन खान की टीम की ओर से जारी स्टेटमेंट में बताया गया कि परवीन खान शांतिपूर्वक इस दुनिया को अलविदा कह गईं। बयान में कहा गया, “हमारी प्रिय श्रीमती परवीन खान, जो जरीन खान और सना खान की मां थीं, 8 अप्रैल को स्वर्ग सिधार गईं।” इस खबर के सामने आते ही एक्ट्रेस के फैंस और बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया पर संवेदनाएं व्यक्त करनी शुरू कर दीं।
परवीन खान काफी वक्त से थी बीमार
बताया जा रहा है कि परवीन खान पिछले कई वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। हाल ही में अक्टूबर 2025 में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय जरीन खान ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस से अपनी मां के लिए दुआ करने की अपील की थी। हालांकि, मार्च 2026 में उनकी तबीयत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी, लेकिन आखिरकार इस बार वह जिंदगी की जंग हार गईं।
सम्बंधित ख़बरें
Spirit Update: ‘स्पिरिट’ की शूटिंग ने पकड़ी रफ्तार, प्रभास ने शुरू किए इंटेंस एक्शन सीन्स, फैंस का बढ़ा उत्साह
फिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट पर अहमद खान का समर्थन, बोले- बदलाव की जरूरत है
‘धमाल 4’ की एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, रिलीज से पहले लाखों की कमाई, अब ओपनिंग डे पर टिकी निगाहें
Toxic First Song: ‘टॉक्सिक’ का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज, यश-कियारा की रोमांटिक केमिस्ट्री ने मचाया धमाल
जरीन खान अपनी मां के बेहद करीब थीं और उनकी देखभाल के लिए कई बार सोशल मीडिया से दूरी बना चुकी थीं। उन्होंने कभी सार्वजनिक रूप से अपनी मां की बीमारी के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की, लेकिन फैंस को उनकी हालत के बारे में समय-समय पर अपडेट देती रहती थीं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परवीन खान का अंतिम संस्कार 8 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे मुंबई के वर्सोवा इलाके में किया गया। इस दौरान परिवार और करीबी लोग मौजूद रहे।
बचपन में जरीन खान के पिता ने दिया था छोड़
जरीन खान की जिंदगी का संघर्ष भी कम भावुक नहीं रहा है। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि बचपन में ही उनके पिता परिवार को छोड़कर चले गए थे। उस मुश्किल दौर में परिवार की जिम्मेदारी उनकी मां पर आ गई थी। आर्थिक तंगी के चलते जरीन को पढ़ाई के साथ-साथ काम भी करना पड़ा।
ये भी पढ़ें- ‘जेलर 2’ में नहीं दिखेगा शाहरुख खान का कैमियो, ‘किंग’ पर फोकस के चलते ठुकराया बड़ा ऑफर
उन्होंने बताया था कि 12वीं कक्षा पास करने के बाद उन्होंने एक कॉल सेंटर में नौकरी शुरू की, ताकि मां और छोटी बहन की जिम्मेदारी उठा सकें। उस समय उनकी मां टूट चुकी थीं, लेकिन जरीन ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि वह परिवार को संभाल लेंगी। आज मां के निधन के बाद एक्ट्रेस के लिए यह क्षण बेहद भावुक और मुश्किल माना जा रहा है।
