‘जेलर 2’ में नहीं दिखेगा शाहरुख खान का कैमियो, ‘किंग’ पर फोकस के चलते ठुकराया बड़ा ऑफर

Shah Rukh Khan Upcoming Movie: शाहरुख खान के जेलर 2 में कैमियो की खबरों पर विराम लग गया है। अब एक्टर पूरी तरह किंग पर फोकस कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है वजह।
Shah Rukh Khan Jailer 2 cameo
शाहरुख खान का जेलर 2 में कैमियो (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Shah Rukh Khan Jailer 2 Cameo: बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में खबर आई थी कि वह साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म जेलर 2 में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। इस खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी और फैंस इस संभावित बड़े कोलैबोरेशन को लेकर बेहद उत्साहित नजर आए थे।

हालांकि, अब सामने आई ताजा रिपोर्ट्स ने इन चर्चाओं पर पूरी तरह विराम लगा दिया है। बताया जा रहा है कि ‘जेलर 2’ में शाहरुख खान के कैमियो की खबर महज एक अफवाह थी। इस अपडेट के सामने आने के बाद फैंस को थोड़ी निराशा जरूर हुई, लेकिन अब उनका पूरा ध्यान ‘किंग’ पर टिका हुआ है, जिससे दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

‘जेलर 2’ में नहीं नजर आएंगे शाहरुख खान

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘जेलर 2’ के मेकर्स ने शाहरुख खान को फिल्म में एक खास कैमियो रोल के लिए अप्रोच किया था। यह रोल भले ही छोटा था, लेकिन काफी प्रभावशाली बताया जा रहा था और इसके लिए करीब पांच दिन की शूटिंग की योजना बनाई गई थी। शुरुआत में इस आइडिया को लेकर सकारात्मक संकेत मिले थे, लेकिन बाद में शाहरुख खान ने इसे करने से इंकार कर दिया। सूत्रों की मानें तो शाहरुख इस समय पूरी तरह अपनी फिल्म ‘किंग’ पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि फिल्म रिलीज से पहले उनकी स्क्रीन प्रेजेंस एक्सक्लूसिव बनी रहे और दर्शकों के बीच उनकी मौजूदगी का खास असर देखने को मिले। इसी वजह से उन्होंने किसी अन्य फिल्म में कैमियो करने से दूरी बनाई है।

किंग’ की बड़े लेवल पर कर रहे हैं तैयारी

‘किंग’ शाहरुख खान के करियर की खास फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे उनकी बेटी सुहाना खान बड़े पर्दे पर अपना डेब्यू करने जा रही हैं। पिता और बेटी की जोड़ी पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करेगी, जिसे देखने के लिए फैंस पहले से ही काफी उत्साहित हैं।

फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। वहीं स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

माना जा रहा है कि यह फिल्म साल के अंत तक सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। ऐसे में फैंस को अब बेसब्री से उस दिन का इंतजार है, जब ‘किंग’ बड़े पर्दे पर दस्तक देगी और शाहरुख खान एक बार फिर अपने दमदार अंदाज से दर्शकों का दिल जीतेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com