फिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट पर अहमद खान का समर्थन, बोले- बदलाव की जरूरत है
Ahmed Khan 8 Hour Shift Controversy: फिल्म डायरेक्टर अहमद खान ने बॉलीवुड में काम के घंटों को लेकर चल रही बहस पर अपनी बेबाक राय दी है। उन्होंने फिल्म निर्माताओं को 8 घंटे की शिफ्ट के अनुसार काम करने की
- Written By: यति सिंह
अहमद खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Film Industry Working Hours Controversy: बॉलीवुड में इन दिनों काम करने के तौर-तरीकों और कलाकारों की सहूलियत को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। हाल ही में आई कुछ खबरों ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल तेज कर दी थी कि फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 8 घंटे की वर्क शिफ्ट की मांग पूरी न होने के कारण फिल्म ‘स्पिरिट’ से खुद को अलग कर लिया है।
इस बड़े विवाद के बीच अब सिनेमा जगत के जाने-माने कोरियोग्राफर और डायरेक्टर अहमद खान का एक बेहद महत्वपूर्ण बयान सामने आया है। अपनी नई फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की सफलता का स्वाद चख रहे निर्देशक ने फिल्म इंडस्ट्री में काम के घंटों को लेकर चल रहे इस विवाद पर खुलकर बात की है।
जब सेट पर ही सोते थे और कार में रहता था टूथपेस्ट
दरअसल इस पूरे मामले पर अपनी राय शेयर करते हुए डायरेक्टर ने बीते दौर को याद किया जब काम करने का तरीका आज से बिल्कुल अलग हुआ करता था। उन्होंने अपने शुरुआती दिनों का अनुभव शेयर करते हुए बताया कि वह एक ऐसे समय से आते हैं जब फिल्म इंडस्ट्री में लोग दिन के 24 घंटे लगातार काम में जुटे रहते थे।
सम्बंधित ख़बरें
‘धमाल 4’ की एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, रिलीज से पहले लाखों की कमाई, अब ओपनिंग डे पर टिकी निगाहें
Toxic First Song: ‘टॉक्सिक’ का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज, यश-कियारा की रोमांटिक केमिस्ट्री ने मचाया धमाल
Satluj Ban Controversy: सतलुज बैन पर गुल पनाग का फूटा गुस्सा, अनुराग कश्यप की ‘पायरेटेड वर्जन’ वाला बयान वायरल
Dada- The Sourav Ganguly Story: सौरव गांगुली के अवतार में छाए राजकुमार राव, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
अहमद खान ने खुद एक दिन में 3 अलग-अलग शिफ्टों में काम संभाला है, जिसमें सुबह 7 बजे से लेकर अगले दिन तड़के 5 बजे तक का बिजी शड्यूल शामिल होता था। उस दौर में कलाकारों और क्रू मेंबर्स को एक स्टूडियो से दूसरे स्टूडियो भागना पड़ता था और सफर का समय भी उसी में शामिल होता था।
बदलते दौर के साथ बदल गई हैं कलाकारों की मजबूरियां
बीते समय के बेहद कठिन और थका देने वाले शेड्यूल का हिस्सा रहने के बावजूद अहमद खान का मानना है कि आज के दौर में चीजें काफी बदल चुकी हैं। उनका कहना है कि आज के युवा सितारों और कलाकारों से पुराने जमाने के उसी थकाऊ रूटीन का पालन करने की उम्मीद करना पूरी तरह गलत होगा।
आज के दौर के कलाकारों के पास सिर्फ फिल्मों की शूटिंग ही एकमात्र काम नहीं रह गया है। वे शूटिंग के अलावा लगातार कई तरह के एडस, ब्रांड एंडोर्समेंट और सार्वजनिक कार्यक्रमों में बिजी रहते हैं। शाम के समय उन्हें कई अन्य व्यावसायिक प्रतिबद्धताओं को पूरा करना होता है, जिसके कारण उनका शड्यूल बेहद बिजी हो जाता है।
डायरेक्टर्स को बदलना होगा अपना पुराना ढर्रा
बता दें कि दीपिका पादुकोण ने 8 घंटे की वर्क शिफ्ट की मांग को लेकर चर्चा फिल्म इंडस्ट्री में काफी समय से चल रही है। इस हकीकत को स्वीकार करते हुए अहमद खान ने अपने साथी फिल्म निर्माताओं और निर्माताओं को एक बेहद जरूरी सलाह दी है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक कलाकार सेट पर पूरी लगन से काम कर रहे हैं, तब तक उनकी मांगों का सम्मान किया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें: Toxic First Song: ‘टॉक्सिक’ का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज, यश-कियारा की रोमांटिक केमिस्ट्री ने मचाया धमाल
कलाकार 8 घंटे काम करने के बाद अपने बाकी बचे समय में अन्य पेशेवर काम निपटाना चाहते हैं, न कि वे कोई खेल खेलने या मौज-मस्ती करने जा रहे हैं। इसलिए फिल्म इंडस्ट्री को इस बदलाव को अपनाना चाहिए। फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के डायरेक्टर ने सुझाव दिया कि अब निर्माताओं को अपनी योजना में बदलाव करते हुए आठ घंटे के हिसाब से ही अपना शूटिंग शेड्यूल तैयार करना चाहिए।
