‘धमाल 4’ की एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, रिलीज से पहले लाखों की कमाई, अब ओपनिंग डे पर टिकी निगाहें
Ajay Devgn Film Dhamaal 4: अजय देवगन स्टारर 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने रिलीज से पहले 17,843 टिकट बेचकर 45.47 लाख रुपये की प्री-सेल्स की है।
- Written By: सोनाली झा
धमाल 4 की एडवांस बुकिंग शुरू (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Dhamaal 4 Advance Booking: बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी में शामिल ‘धमाल’ अपनी चौथी किस्त के साथ एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। अजय देवगन स्टारर ‘धमाल 4’ 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रिलीज से पहले ही अच्छी कमाई कर ली है, हालांकि अब सबकी नजरें इसकी ओपनिंग डे परफॉर्मेंस पर टिकी हुई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धमाल 4’ की एडवांस बुकिंग फिलहाल सीमित शोज के लिए शुरू हुई है। बताया जा रहा है कि देशभर में फिल्म के करीब 3,900 शो फिलहाल लिस्ट किए गए हैं, जबकि रिलीज तक यह संख्या बढ़कर 9,000 से ज्यादा हो सकती है।
धमाल 4 की एडवांस बुकिंग
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8 जुलाई दोपहर तक फिल्म के पहले दिन के लिए 17,843 टिकटों की एडवांस बिक्री हो चुकी थी। इन टिकटों से फिल्म ने लगभग 45.47 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, ब्लॉक सीटों को मिलाकर एडवांस बुकिंग का कुल कलेक्शन करीब 1.89 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। शुरुआती बुकिंग को संतोषजनक माना जा रहा है, लेकिन रिलीज से पहले इसमें और तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Toxic First Song: ‘टॉक्सिक’ का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज, यश-कियारा की रोमांटिक केमिस्ट्री ने मचाया धमाल
Satluj Ban Controversy: सतलुज बैन पर गुल पनाग का फूटा गुस्सा, अनुराग कश्यप की ‘पायरेटेड वर्जन’ वाला बयान वायरल
Dada- The Sourav Ganguly Story: सौरव गांगुली के अवतार में छाए राजकुमार राव, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
ओपनिंग डे पर कितना कर सकती है कलेक्शन
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि रिलीज से पहले ‘धमाल 4’ की एडवांस बुकिंग 3 से 4 करोड़ रुपये (ग्रॉस) तक पहुंच जाती है, तो फिल्म पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 12 से 13 करोड़ रुपये (नेट) या उससे ज्यादा की ओपनिंग कर सकती है। हालांकि वास्तविक आंकड़े फिल्म की रिलीज और दर्शकों के रिस्पॉन्स पर निर्भर करेंगे।
मल्टीस्टारर स्टारकास्ट से सजी है फिल्म
निर्देशक इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी ‘धमाल 4’ में अजय देवगन के अलावा अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता, अंजलि आनंद और विजय पाटकर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक ने किया है। कॉमेडी, मल्टीस्टार कास्ट और सफल फ्रेंचाइजी का साथ मिलने से ‘धमाल 4’ से बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की उम्मीद की जा रही है।
